राष्ट्रवाणी: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने बच्चों के आधार कार्ड में दो बार बायोमेट्रिक अपडेट अनिवार्य किया है। बच्चों के आधार में 5 साल पर पहला अपडेट अनिवार्य। दूसरा बायोमेट्रिक अपडेट 15 साल की उम्र में जरूरी।
निर्धारित आयु सीमा में अपडेट कराना बिल्कुल मुफ्त है। बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: आधार कार्ड (Aadhar card) आज के समय में सबसे जरूरी सरकारी दस्तावेजों में शामिल है। बैंकिंग से लेकर स्कूल-कॉलेज में एडमिशन, स्कॉलरशिप और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने तक कई जगह इसकी जरूरत पड़ती है।
सिर्फ बड़ों के लिए ही नहीं, बल्कि बच्चों के लिए भी आधार कार्ड (kids Aadhar card) जरूरी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बच्चों का आधार बनवाने के बाद भी माता-पिता की जिम्मेदारी खत्म नहीं होती? भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के नियमों के मुताबिक, बच्चों के आधार में दो बार बायोमेट्रिक अपडेट (biometric) कराना अनिवार्य है।
ऐसा नहीं करने पर आगे कई जरूरी कामों में परेशानी हो सकती है। UIDAI के नियमों के मुताबिक, जब बच्चा 5 साल का हो जाता है तो उसके आधार में पहला अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट कराना होता है। दरअसल, 5 साल से कम उम्र के बच्चों का आधार बनाते समय फिंगरप्रिंट आंखों की आइरिस स्कैन नहीं की जाती है।
इस दौरान सिर्फ बच्चे की फोटो और दूसरी जरूरी जानकारियां दर्ज की जाती हैं। यह अपडेट 5 से 7 साल की उम्र के बीच कराने पर बिल्कुल मुफ्त है। बच्चों के आधार में दूसरा अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट 15 साल की उम्र में कराना होता है।
इस दौरान भी फिंगरप्रिंट, आइरिस और फोटो दोबारा अपडेट किए जाते हैं। इसकी वजह यह है कि बच्चे के बड़े होने के साथ उसके बायोमेट्रिक डेटा में बदलाव हो सकता है। UIDAI के मुताबिक, 15 से 17 साल की उम्र के बीच यह अपडेट मुफ्त कराया जा सकता है।
ध्यान देने वाली बात यह है कि बायोमेट्रिक अपडेट के बाद बच्चे का आधार नंबर नहीं बदलता। Fingerprints, Iris and Face – the three key biometrics are updated through Mandatory Biometric Update (MBU). MBU is essential at the ages of 5 and 15 years. Its free! Keep your Child’s Aadhaar up-to-date. #Aadhaar #UIDAI #MandatoryBiometricUpdate #MBU #BiometricUpdate UIDAI ने बच्चों के आधार में बायोमेट्रिक अपडेट को लेकर विशेष छूट दी है।
इसके तहत 7 से 15 साल की उम्र के बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट 30 सितंबर 2027 तक मुफ्त कराया जा सकता है। आमतौर पर 7 से 15 साल की उम्र के बीच बायोमेट्रिक अपडेट कराने पर 125 रुपये का शुल्क निर्धारित है, लेकिन इस विशेष छूट के चलते फिलहाल यह सर्विस मुफ्त है।

