राष्ट्रवाणी: इंसान 167 साल में जो न कर सके वो एआई ने कर दिया! सुलझाई गणित की सबसे बड़ी पहेलीइंसान 167 साल में जो न कर सके वो एआई ने कर दिखाया! सुलझाई गणित की सबसे बड़ी पहेली, किसे मिलेगा ₹9.26 करोड़ का इनाम?Written by:Agency:Powered by :Last Updated:November 20, 2026, 22:08 ISTRiemann Hypothesis Proof: एंथ्रोपिक के गणितज्ञ लेवेंट अल्पोगे ने गणित की सबसे चर्चित पहेली सुलझाने का दावा किया है. उन्होंने कहा कि एआई मॉडल क्लॉड के साथ मिलकर 1859 में दिए गए रिमान हाइपोथेसिस का प्रूफ खोज लिया है. 167 साल से अनसुलझी इस पहेली पर क्ले मैथमेटिक्स इंस्टीट्यूट ने 10 लाख डॉलर (करीब 9.26 करोड़ रुपये) का इनाम रखा है. अल्पोगे ने अपना प्रूफ लीन प्रोग्रामिंग लैंग्वेज में जारी किया है, जिसकी जांच अब दुनिया भर के एक्सपर्ट करेंगे.एंथ्रोपिक के गणितज्ञ ने किया 1859 के रिमान हाइपोथेसिस का प्रूफ खोजने का दावा. (सांकेतिक फोटो : एआई Generated)नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी एंथ्रोपिक के मैथमेटिशियन लेवेंट अल्पोगे ने शुक्रवार (20 नवंबर) को गणित की दुनिया में हलचल मचा दी. उन्होंने दावा किया कि एआई मॉडल क्लॉड की मदद से 1859 के चर्चित रिमान हाइपोथेसिस का प्रूफ खोज लिया गया है. पिछले 167 साल से अनसुलझी यह पहेली नंबर थ्योरी का सबसे अहम सवाल मानी जाती है. क्ले मैथमेटिक्स इंस्टीट्यूट ने इसे हल करने पर 10 लाख डॉलर (करीब 9.26 करोड़ रुपये) का इनाम घोषित कर रखा है. अल्पोगे ने अपनी वेबसाइट पर लिखा, ‘मेरा मानना है कि मैंने क्लॉड के साथ काम करके रिमान हाइपोथेसिस का प्रूफ खोज लिया है’. उन्होंने यह पूरा प्रूफ लीन प्रोग्रामिंग लैंग्वेज में कोड करके सार्वजनिक किया है. अब दुनिया भर के गणितज्ञ इसकी सटीकता की जांच करेंगे. अगर यह प्रूफ सही पाया जाता है, तो यह एआई की क्षमता में नया अध्याय जोड़ेगा. 1859 में दिया गया रिमान हाइपोथेसिस आखिर क्या है?
गणितज्ञ बर्नहार्ड रिमान ने 1859 में पहली बार यह सिद्धांत पेश किया था. यह सिद्धांत बताता है कि नंबर लाइन पर ऊपर से रैंडम दिखने वाले प्राइम नंबर्स एक गहरे और सटीक क्रम में बंधे होते हैं. दशकों से टॉप एक्सपर्ट भी इस पर बहुत कम समय देते थे क्योंकि इसे साबित करने का कोई साफ रास्ता नहीं दिखता था. अक्टूबर में ओपनएआई के मैथ रिजल्ट्स के जरिए प्राइम नंबर्स को समझने में पहली बार अहम प्रगति हुई थी. है कि उनका प्रूफ ‘जनरलाइज्ड रिमान हाइपोथेसिस’ को भी साबित करता है, जो पूरे गणितीय ढांचे से जुड़ा है. लीन लैंग्वेज में पेश इस प्रूफ की जांच कैसे होगी?
Advertisementअल्पोगे ने क्लॉड से तैयार इस प्रूफ को लीन प्रोग्रामिंग लैंग्वेज में पोस्ट किया है. यह लैंग्वेज हर गणितीय तर्क की सटीकता को खुद वेरिफाई करती है. हालांकि लीन कोडिंग में तकनीकी दिक्कतें आ सकती हैं, पर एक्सपर्ट जल्द पता लगा लेंगे कि हाइपोथेसिस सही तरीके से कोड हुआ है या नहीं. अल्पोगे इससे पहले भी सुर्खियों में रहे हैं. जुलाई में उन्होंने जैकोबियन कंजेक्चर का क्लॉड से बना हल ट्वीट किया था. सितंबर में ओपनएआई से जुड़े नेवियर-स्टोक्स विवाद में भी उनका नाम आया था. तब एनवाईयू के गणितज्ञ ट्रिस्टन बकमैस्टर ने कंपनी पर उनका और अल्पोगे का काम चुराने का इशारा किया था. अगर यह प्रूफ सही निकला तो क्या असर होगा?
इस नतीजे का ग्लोबल बैंकिंग या इंटरनेट की रफ्तार पर तुरंत कोई सीधा असर नहीं पड़ेगा. फिर भी एक साल के भीतर एआई का इस स्तर पर पहुंचना बड़ी घटना है. एमआईटी के गणितज्ञ एंड्रयू सदरलैंड ने एक बार कहा था, ‘मैं ऐसे एआई से मिलना नहीं चाहूंगा जो रिमान हाइपोथेसिस साबित कर दे’. उन्होंने आगे कहा था, ‘अगर ऐसा हुआ तो गणितज्ञों की नौकरी बचना हमारी सबसे छोटी चिंता होगी’. दूसरी तरफ अल्पोगे इसे जश्न का पल मान रहे हैं. उन्होंने लिखा, ‘एक मार्गदर्शक लक्ष्य के पूरा होने पर अंत जैसा महसूस होना स्वाभाविक है’. कि यह विज्ञान में किसी बड़ी शुरुआत का संकेत है और आगे कई नए चमत्कार देखने को मिल सकते हैं.About the AuthorDeputy News Editorदीपक वर्मा की गिनती डिजिटल मीडिया के सबसे तेज और उभरते हुए चेहरों में होती है. वह न्यूज18 हिंदी के साथ डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर जुड़े हैं. दीपक ने अपने करियर में कई बड़े मुकाम हासिल किए हैं…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :New Delhi,DelhiFirst Published :November 20, 2026, 22:06 ISTऔर पढ़ें

