राष्ट्रवाणी: 18 घंटे तबाही वाली बारिश, कमर तक भरेगा पानी, संडे को विकराल होगा तूफान काइल18 घंटे तबाही मचाएगी बारिश, कमर तक भर जाएगा पानी, संडे को तूफान ‘काइल’ धरेगा विकराल रूपWritten by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 16:00 ISTअटलांटिक महासागर से उठ रहा खतरनाक तूफान ‘काइल’ (Kyle) तटीय इलाकों में भारी तबाही मचाने के लिए तैयार है. अलर्ट के मुताबिक, इस तूफान के असर से 145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और कुछ जगहों पर 12 से 18 घंटे तक लगातार मूसलाधार बारिश होने से 20 इंच तक पानी गिर सकता है. रविवार को निचले इलाकों में भीषण बाढ़, बिजली और संचार सेवाएं ठप होने, फसलों की बर्बादी और समंदर में 5 फीट तक ऊंची लहरें उठने का गंभीर खतरा मंडरा रहा है.तूफान काइल में भारी बारिश का अलर्टसमुद्र से उठ रहा एक बेहद खतरनाक तूफान आने वाले घंटों में भारी तबाही मचाने के लिए तैयार हो रहा है. मौसम के जानकारों ने चेतावनी दी है कि इस तूफान की वजह से 18 घंटों तक लगातार मूसलाधार बारिश हो सकती है और 145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली जानलेवा हवाएं सब कुछ तहस-नहस करने की ताकत रखती हैं. कुछ इलाकों में 20 इंच तक बारिश होने की आशंका है, जिसका सीधा मतलब ये है कि निचले इलाकों में कमर से गले तक पानी भर जाएगा, शहर के शहर डूब सकते हैं और ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह ठप हो जाएगा. इस विकराल तूफान के कहर से खेतों में खड़ी फसलें पूरी तरह बर्बाद होकर पानी में डूब सकती हैं. कहां से आ रहा है ये तूफान और किन देशों में मचेगी तबाही?
ये पूरा मामला अमेरिका और कनाडा के तटीय इलाकों से जुड़ा है, जहां अटलांटिक महासागर में बन रहा ये सिस्टम बड़ी आफत बनने जा रहा है. मौसम की जानकारी देने वाली एजेंसी एक्यूवेदर के वैज्ञानिकों के मुताबिक, शुक्रवार की सुबह बहामास के उत्तरी सिरे के ऊपर और मध्य फ्लोरिडा के अटलांटिक तट के ठीक पूर्व में ये सिस्टम तैयार हुआ है. अगर ये हवा का दबाव और ज्यादा मजबूत होता है, तो इसे आधिकारिक तौर पर ‘काइल’ (Kyle) नाम दिया जाएगा. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, ये तूफान एक घुमावदार रास्ते पर चलते हुए समुद्र के किनारे-किनारे उत्तर दिशा की ओर आगे बढ़ेगा. हवाओं के बदलते रुख की वजह से ये जमीन के बेहद करीब आ सकता है और कई जगहों पर तट से सीधा टकरा सकता है. अनुमान है कि रविवार को ये अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना और सोमवार रात या मंगलवार तक कनाडा के नोवा स्कोटिया तट से टकराकर भारी तबाही मचाएगा. खतरे के पैमाने पर तूफान की ताकत एक्यूवेदर के वैज्ञानिकों ने इसके नुकसान का अंदाजा लगाते हुए इसे ‘ट्रॉपिकल विंड और रेनस्टॉर्म’ का नाम दिया है. इसे ‘रियलइंपैक्ट स्केल’ पर स्तर 1 पर रखा गया है. ये पैमाना सिर्फ हवा की स्पीड ही नहीं मापता, बल्कि इस बात का भी हिसाब लगाता है कि भारी बारिश, बाढ़, समंदर की ऊंची लहरों और जमीन के कटाव से आम लोगों को कितना आर्थिक और जान-माल का नुकसान हो सकता है. बिजली और कम्यूनिकेशन ठप: 100 से 145 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाएं पेड़ों और बिजली के खंभों को आसानी से उखाड़ सकती हैं, जिससे बड़े इलाकों की बिजली गुल हो जाएगी और मोबाइल नेटवर्क भी काम करना बंद कर सकते हैं. खेती और फसलों की बर्बादी: जिन इलाकों में 8 से 20 इंच तक बारिश होगी, वहां खेत तालाब बन जाएंगे और खड़ी फसलें सड़कर पूरी तरह नष्ट हो जाएंगी. सड़कें और रास्ते बंद: भारी बारिश और गिरे हुए पेड़ों की वजह से हाईवे, अंडरपास और मुख्य सड़कें बंद हो जाएंगी, जिससे राहत और बचाव कार्यों में भी भारी दिक्कत आएगी. Advertisementकिन राज्यों में दिखेगा तेज हवाओं और आंधी का सबसे बुरा असर?
इस तूफान के केंद्र के पश्चिमी हिस्से में भी बारिश और तेज हवाएं चलेंगी, लेकिन सबसे ज्यादा कहर इसके केंद्र के आसपास और पूर्वी हिस्सों में देखने को मिलेगा. इस वीकेंड अमेरिका के दक्षिण-पूर्वी राज्यों में मौसम सबसे ज्यादा बिगड़ने वाला है. साउथ कैरोलिना के तटीय इलाकों में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है, जिसका असर मध्य नॉर्थ कैरोलिना, दक्षिण-पूर्वी वर्जीनिया, डेलमार्वा और न्यू जर्सी के तटों तक दिखाई देगा. वहीं, नॉर्थ कैरोलिना के ‘आउटर बैंक्स’ इलाके में हवा की स्पीड 129 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. जैसे-जैसे वीकेंड खत्म होगा और नया हफ्ता शुरू होगा, ये तूफान अपनी दिशा उत्तर और उत्तर-पश्चिम की तरफ फैला लेगा. रविवार से सोमवार के बीच लॉन्ग आइलैंड और न्यू इंग्लैंड में, जबकि अगले हफ्ते की शुरुआत में कनाडा के नोवा स्कोटिया और न्यूफाउंडलैंड में 40 से 60 मील प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. केप कॉड, नांटकेट और मार्थाज वाइनयार्ड जैसे इलाकों में हवा के झोंके 145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकते हैं, जो किसी भी कमजोर ढांचे को उड़ाने के लिए काफी हैं. कहां कितनी बारिश होगी और कितने घंटे चलेगा कहर?
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि चूंकि ये तूफान काफी तेजी से आगे बढ़ेगा, इसलिए कई जगहों पर बारिश का दौर बहुत लंबा नहीं खिंचेगा, लेकिन जितनी देर भी पानी बरसेगा, वो आफत लेकर आएगा. शुक्रवार से सोमवार के बीच बारिश का गणित कुछ इस तरह रहने वाला है: 1 से 4 इंच बारिश: पूर्वोत्तर फ्लोरिडा से लेकर दक्षिण-पूर्वी न्यू इंग्लैंड और दक्षिण-पूर्वी कनाडा के कई हिस्सों में सामान्य तौर पर इतनी बारिश दर्ज की जा सकती है. 4 से 8 इंच बारिश: पूर्वी नॉर्थ कैरोलिना और खास तौर पर आउटर बैंक्स के इलाकों में इतनी भारी बारिश होने की आशंका है, जिससे बाढ़ जैसे हालात बनेंगे. 20 इंच तक की तबाही: कुछ स्थानीय इलाकों में मौसम इतना बिगड़ सकता है कि वहां अधिकतम 20 इंच तक बारिश हो जाए, जो किसी भी शहर को डुबोने के लिए काफी है. 18 घंटे का नॉन-स्टॉप कहर: न्यू इंग्लैंड और अटलांटिक कनाडा के हिस्सों में ये मूसलाधार बारिश करीब 12 से 18 घंटे तक लगातार कहर बरपा सकती है. हालांकि, राहत की एक छोटी सी उम्मीद ये भी है कि अगर ये तूफान अपना रास्ता बदलकर समुद्र में ही रह जाता है या पूर्व की तरफ मुड़ जाता है, तो जमीन पर इसका असर थोड़ा कम हो सकता है. फ्लोरिडा में पहले से ही बिगड़े हालात और ऊंची समुद्री लहरों का डर तूफान के आने से पहले ही अमेरिका के फ्लोरिडा प्रायद्वीप और फ्लोरिडा कीज के बड़े हिस्से में मूसलाधार बारिश ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है. वहां पानी निकालने की व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है, सड़कों पर पानी भरने से स्कूल बंद करने पड़े हैं और लोगों के घरों में पानी घुस गया है. फोर्ट लॉडरडेल के आसपास 24 घंटे से भी कम समय में करीब 10 इंच बारिश हो चुकी है, जबकि कई अन्य इलाकों में इस हफ्ते 10 से 18 इंच तक पानी बरसा है. इसकी वजह से कोकोआ के पास सेंट जॉन्स नदी में पहले ही रिकॉर्ड बाढ़ आ चुकी है. अब इस नए तूफान ‘काइल’ के चलते अटलांटिक तट पर 1 से 3 फीट और कुछ जगहों पर 5 फीट तक ऊंची समुद्री लहरें उठने की चेतावनी दी गई है. एक्यूवेदर के वरिष्ठ वैज्ञानिक एलन रेपर्ट ने आगाह किया है कि नॉर्थ कैरोलिना के आउटर बैंक्स में पहले ही जमीन का काफी कटाव हो चुका है. हैटरस आइलैंड पर हाईवे-12 का करीब 1,600 फीट हिस्सा पिछले दो महीनों के तूफानों में दो बार बह चुका है और अब रेत के बैग लगाने के बावजूद उस पर फिर से बह जाने का गंभीर खतरा मंडरा रहा है.About the AuthorIntroduction: If world leaders are arguing, borders are shifting, or a geopolitical storm is brewing somewhere on the planet, chances are Utkarsha Srivastava is already writing about it. Experience: A digita…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए देखें.First Published :November 21, 2026, 16:00 ISTऔर पढ़ें

