राष्ट्रवाणी: प्रयागराज में लागू हुए PUC के नए नियम, पुरानी गाड़ियों की हर 6 महीने में जांचप्रयागराज में लागू हुए PUC के नए नियम… नई गाड़ियों को राहत, तो पुरानी गाड़ियों की हर 6 महीने में होगी जांच, बिना सर्टिफिकेट पकड़े जाने पर 10 हजार का चालानEdited by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 15:45 ISTPrayagraj PUC New Rules: प्रयागराज के वाहन चालकों के लिए आरटीओ ने प्रदूषण प्रमाणपत्र (पीयूसी) को लेकर नियमों में बड़ा बदलाव किया है. अब आपकी गाड़ी की उम्र ही यह तय करेगी कि आपको कितनी बार प्रदूषण जांच केंद्र के चक्कर लगाने होंगे. जहां नई गाड़ी खरीदने वालों को सीधे तीन साल की बड़ी राहत दी गई है, वहीं 10 साल से अधिक पुरानी गाड़ियों पर शिकंजा कसते हुए हर छह महीने में जांच अनिवार्य कर दी गई है. नियमों की अनदेखी करने पर जेब पर 10 हजार रुपये तक का भारी-भरकम चालान भी लग सकता है. Prayagraj PUC New Rules: प्रयागराज में वाहनों के प्रदूषण प्रमाणपत्र यानी पीयूसी को लेकर आरटीओ की ओर से नए नियम लागू किए गए हैं. नई व्यवस्था में गाड़ी की उम्र के हिसाब से पीयूसी की वैधता तय की गई है. इसका सीधा असर नई और पुरानी दोनों तरह की गाड़ियों के मालिकों पर पड़ेगा. नई गाड़ियों के मालिकों को बार-बार पीयूसी बनवाने से राहत मिलेगी, जबकि पुरानी गाड़ियों की नियमित जांच कराना जरूरी होगा. वाहन की उम्र के हिसाब से तय हुई पीयूसी की वैधता आरटीओ की ओर से लागू की गई नई व्यवस्था के मुताबिक नई गाड़ियों के लिए पीयूसी की वैधता तीन साल तक रखी गई है. इसके बाद छह साल तक पुरानी गाड़ियों के लिए एक-एक साल की वैधता रहेगी. वहीं 10 साल से अधिक पुरानी गाड़ियों के लिए पीयूसी हर छह महीने में बनवाना होगा. यानी जैसे-जैसे वाहन पुराना होता जाएगा, उसकी प्रदूषण जांच की जरूरत भी बढ़ती जाएगी. मधापुर सब्जी मंडी स्थित पीयूसी सेंटर के संचालक सुनील गौड़ा ने बताया कि नए नियमों के तहत नई गाड़ी के मालिक को बार-बार पीयूसी बनवाने की जरूरत नहीं होगी. उन्होंने बताया कि नियमों को लेकर आरटीओ की ओर से जो जानकारी सामने आई है, उसी के आधार पर नई व्यवस्था लागू की जा रही है. पांच मिनट में पूरी होती है जांच प्रक्रिया, जानें निर्धारित शुल्क पीयूसी सेंटर पर आने वाले वाहनों की प्रदूषण जांच मशीन के जरिए की जाती है. सेंटर संचालक के मुताबिक वाहन आने के बाद सबसे पहले उसका नंबर दर्ज किया जाता है. इसके बाद मशीन की रॉड वाहन के साइलेंसर में लगाकर प्रदूषण की जांच की जाती है. मशीन यह बताती है कि वाहन से निकलने वाला प्रदूषण तय मानक के अंदर है या नहीं. मानक के अंदर होने पर पीयूसी प्रमाणपत्र जारी कर दिया जाता है. Advertisementप्रदूषण अधिक होने पर वाहन जांच में फेल हो जाता है. सेंटर संचालक के मुताबिक नेटवर्क और सिस्टम ठीक रहने पर पीयूसी बनाने की पूरी प्रक्रिया करीब पांच मिनट में पूरी हो जाती है. उनके सेंटर पर रोजाना करीब आठ से 10 वाहन प्रदूषण जांच के लिए पहुंचते हैं. पीयूसी बनवाने के लिए दोपहिया वाहन का शुल्क 70 रुपये, पेट्रोल से चलने वाले चार पहिया वाहन का 90 रुपये और डीजल चार पहिया वाहन का 110 रुपये बताया गया है. नियम तोड़ने पर 10 हजार का चालान, ऐप से होगी निगरानी नए नियमों के साथ वाहन मालिकों के लिए पीयूसी की अनदेखी करना भारी पड़ सकता है. सेंटर संचालक के मुताबिक बिना वैध पीयूसी के वाहन चलाते हुए पकड़े जाने पर चालान किया जा सकता है. उन्होंने बताया कि दोपहिया और चार पहिया दोनों वाहनों के लिए चालान की राशि 10 हजार रुपये तक हो सकती है. वाहन का पीयूसी बना है या नहीं, इसकी जानकारी पुलिस भी आसानी से जांच सकती है. सेंटर संचालक ने बताया कि पुलिस एम-परिवहन ऐप पर वाहन का नंबर डालकर उसकी पूरी जानकारी देख सकती है. इसमें पीयूसी के साथ वाहन का इंश्योरेंस और फिटनेस जैसी जानकारी भी सामने आ जाती है. नई गाड़ियों को राहत और पुराने वाहनों पर रहेगी सख्त नजर आरटीओ की नई व्यवस्था का सबसे बड़ा फायदा नई गाड़ियों के मालिकों को मिल सकता है. तीन साल की वैधता होने से उन्हें बार-बार प्रदूषण जांच केंद्र जाने की जरूरत नहीं होगी. वहीं पुरानी गाड़ियों के लिए कम अवधि में पीयूसी अनिवार्य किए जाने से उनके प्रदूषण पर लगातार नजर रखी जा सकेगी. प्रयागराज में अब वाहन मालिकों को अपनी गाड़ी की उम्र के हिसाब से पीयूसी की वैधता पर ध्यान देना होगा. नई व्यवस्था का मकसद वाहनों से निकलने वाले प्रदूषण की जांच को गाड़ी की उम्र के हिसाब से व्यवस्थित करना है. आरटीओ की ओर से लागू किए गए इन नियमों के बाद वाहन मालिकों के लिए समय पर पीयूसी बनवाना पहले से ज्यादा जरूरी हो गया है.About the AuthorRahul Goel is a senior journalist with over 15 years of experience in print and digital media. He currently serves as a Coordinator and Publisher at News18 Hindi, managing State and Local18 content operations a…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Prayagraj,Prayagraj,Uttar PradeshFirst Published :November 21, 2026, 15:45 ISTऔर पढ़ें
Trending
- हर साल 6% बढ़े सैलरी, लागू हो पुरानी पेंशन, BPMS ने सरकार से और क्या मांगा? – राष्ट्रवाणी
- ‘चुनाव की तारीख आते ही भाजपा की हार तय’, लखनऊ में भाजपा-EC पर गरजे अखिलेश, बोले- राधे-राधे, – राष्ट्रवाणी
- ‘पहले की सरकारों ने गरीबों को लूटा’, वैशाली से विपक्ष पर बरसे प्रधानमंत्री मोदी, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- कब्ज से पाना चाहते हैं छुटकारा? ट्राई कीजिए पेट साफ करने के ये असरदार देसी नुस्खे – राष्ट्रवाणी
- प्रयागराज में लागू हुए PUC के नए नियम, पुरानी गाड़ियों की हर 6 महीने में जांच – राष्ट्रवाणी
- दो जीवनदान, 20 गेंदों में फिफ्टी…कैच छोड़ा तो ब्रूक ने ठोके 65 रन – राष्ट्रवाणी
- Ground Report: यमुना का किनारा और शांत वातावरण के बीच कैलाश महादेव मंदिर करता है आकर्षित, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही : कमर में 2-3 इंच चाकू का टुकड़ा छोड़कर लगा दिए टांके, बाल-बाल बची युवक की जान – राष्ट्रवाणी

