राष्ट्रवाणी: यमुना का किनारा और शांत वातावरण के बीच कैलाश महादेव मंदिर करता है आकर्षितGround Report: यमुना का किनारा और शांत वातावरण के बीच कैलाश महादेव मंदिर करता है आकर्षित, रिवर फ्रंट बना पिकनिक स्पॉटReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 15:42 ISTAgra Best Shiv Temple: आगरा में कैलाश महादेव मंदिर के पास यमुना किनारे बना रिवर फ्रंट घाट लोगों और युवाओं के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है. घाट की सुंदर बनावट, साफ-सुथरी सीढ़ियां और यमुना का शांत वातावरण लोगों को अपनी ओर खींच रहा है. खास बात यह है कि यहां कई युवा अपनी यादों को कैमरे में कैद करने के लिए सेल्फी और फोटो लेते नजर आते है. इस घाट पर पहुंचकर लोगों को शहर की भागदौड़ से कुछ समय दूर शांति का अनुभव मिलता है. यमुना किनारे बैठकर नदी का नजारा देखना लोगों को सुकून देता है.ख़बरें फटाफट आगराः आगरा स्थित प्राचीन कैलाश महादेव मंदिर के पास यमुना किनारे बना रिवर फ्रंट घाट इन दिनों लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. यहां आने वाले श्रद्धालुओं के साथ युवा भी बड़ी संख्या में पहुंच रहे है. घाट की सुंदर बनावट, साफ-सुथरी सीढ़ियां और यमुना का शांत वातावरण लोगों को अपनी ओर खींच रहा है. खास बात यह है कि यहां कई युवा अपनी यादों को कैमरे में कैद करने के लिए सेल्फी और फोटो लेते नजर आते है. इस घाट पर पहुंचकर लोगों को शहर की भागदौड़ से कुछ समय दूर शांति का अनुभव मिलता है. यमुना किनारे बैठकर नदी का नजारा देखना लोगों को सुकून देता है. घाट को इस तरह तैयार किया गया है कि यहां आने वाले लोग आराम से बैठ सकें और आसपास के सुंदर नजारे का आनंद ले सके. इसकी सीढ़ियां और आसपास का आकर्षक निर्माण इसे खास बनाता है. शाम के समय यहां का नजारा और भी खूबसूरत दिखाई देता है. युवा यहां दोस्तों के साथ घूमने और तस्वीरें लेने पहुंचते है. वहीं मंदिर आने वाले श्रद्धालु भी घाट पर कुछ समय बिताना पसंद कर रहे है. यमुना का किनारा और शांत वातावरण करता है आकर्षित Advertisementआगरा के कैलाश महादेव मंदिर के पास बने आकर्षक घाट पर युवा बड़ी संख्या में सेल्फी लेने और घूमने पहुंचते है. आगरा के सेक्टर-4 क्षेत्र से आए युवक सुमित ने बताया कि सरकार की ओर से यहां कई खूबसूरत सेल्फी पॉइंट बनाए गए हैं, जो युवाओं को काफी पसंद आ रहे है. उन्होंने कहा कि वह अपने दोस्तों के साथ लगभग प्रतिदिन यहां आते हैं और घाट की सुंदरता के बीच तस्वीरें खिंचवाते है. वहीं, सुमित ने बताया कि इस जगह पर आकर उन्हें काफी शांति और सुकून महसूस होता है. बाबा भोलेनाथ के दर्शन करने के बाद वह अक्सर अपने दोस्तों के साथ यहां कुछ समय बिताते है. यमुना किनारे का शांत वातावरण और सुंदर नजारा उन्हें बार-बार यहां आने के लिए आकर्षित करता है. बार बार आने का करता है मन आगरा के कैलाश मंदिर के पास बने आकर्षक घाट पर घूमने आए युवक बादल ने बताया कि वह अक्सर यहां समय बिताने के लिए आते है. उन्होंने कहा कि इस जगह पर पहुंचकर उन्हें काफी शांति और सुकून का एहसास होता है. बादल ने बताया कि घाट के पास से यमुना नदी बहती है और आसपास लगे बड़े-बड़े पेड़-पौधे वातावरण को और भी सुंदर बनाते है. यहां का हरियाली भरा माहौल शहर की भीड़भाड़ और शोरगुल से दूर होने का एहसास कराता है. उन्होंने कहा कि वह अक्सर यहां अपने एक-दो घंटे बिताते है. इस दौरान उन्हें मानसिक सुकून मिलता है और प्रकृति के बीच कुछ समय बिताने का अच्छा अनुभव प्राप्त होता है. यही वजह है कि वह बार-बार यहां आना पसंद करते है.About the AuthorRajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Agra,Uttar PradeshFirst Published :November 21, 2026, 15:42 ISTऔर पढ़ें
Trending
- 18 घंटे तबाही वाली बारिश, कमर तक भरेगा पानी, संडे को विकराल होगा तूफान काइल—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- बिलासपुर: में रसूख के दम पर व्याख्याता एलबी बने सहायक संचालक, बिना अनुमति LLB की पढ़ाई पर भी घिरे – राष्ट्रवाणी
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को, मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आमजनों से करेंगे मुलाकात….. – राष्ट्रवाणी
- हर साल 6% बढ़े सैलरी, लागू हो पुरानी पेंशन, BPMS ने सरकार से और क्या मांगा? – राष्ट्रवाणी
- ‘चुनाव की तारीख आते ही भाजपा की हार तय’, लखनऊ में भाजपा-EC पर गरजे अखिलेश, बोले- राधे-राधे, – राष्ट्रवाणी
- ‘पहले की सरकारों ने गरीबों को लूटा’, वैशाली से विपक्ष पर बरसे प्रधानमंत्री मोदी, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- कब्ज से पाना चाहते हैं छुटकारा? ट्राई कीजिए पेट साफ करने के ये असरदार देसी नुस्खे – राष्ट्रवाणी
- प्रयागराज में लागू हुए PUC के नए नियम, पुरानी गाड़ियों की हर 6 महीने में जांच – राष्ट्रवाणी

