राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): रायपुर, 22 नवंबर (भाषा) छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने राज्य माल एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग की एक सहायक आयुक्त और एक कथित बिचौलिये को 1.5 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को एसीबी की जगदलपुर इकाई ने जाल बिछाकर सहायक आयुक्त अंचला गिरि को उनके आवास से पकड़ा। उनकी ओर से यह रकम एक बिचौलिये, इमरान मेमन (30) ने कथित तौर पर प्राप्त की थी। यह कार्रवाई कांकेर के रहने वाले शोएब रंगरेज की शिकायत पर की गई।
उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि था कि ई-वे बिल से जुड़ी समस्या के कारण जब्त किए गए उनके वाहन को छोड़ने और इस मामले में राहत देने के लिए गिरि ने 1.5 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। अधिकारियों ने बताया कि इस सिलसिले में शिकायतकर्ता ने एसीबी से संपर्क किया था, जिसके बाद ब्यूरो ने शिकायत की पुष्टि की और एक जाल बिछाया।
उन्होंने बताया कि इसके बाद, इस संदेह पर कि गिरि ने अपनी ज्ञात आय के स्रोतों के अनुपात से कहीं अधिक संपत्ति अर्जित की है, ब्यूरो ने उनके आवास पर तलाशी ली। इस दौरान दस्तावेजों और अन्य संपत्तियों की जांच की गई। अधिकारियों ने बताया कि गिरि और मेमन के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए गए हैं, और आय से अधिक संपत्ति के संदेह से जुड़ी कानूनी कार्यवाही भी शुरू की जा रही है।
Web Title: छत्तीसगढ़ में 1.5 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में जीएसटी अधिकारी, सहयोगी गिरफ्तार होटल के कमरे में प्रेमी ने लगा ली थी आग, बिलासपुर पुलिस ने प्रेमिका को किया गिरफ्तार, इस बात पर हुआ था विवाद फिर दिखा रफ़्तार का कहर, बस की टक्कर से हुई तीन लोगों की मौत, मची चीख-पुकार धरसींवा विधानसभा के 144 गांवों तक पहुंचेगी सेवा संवाद यात्रा, मुख्यमंत्री साय ने किया शुभारंभ, नए मंगल भवन की भी घोषणा Bilaspur News: प्रेम संबंध में विवाद के बाद युवक ने दी जान, अब युवती गिरफ्तार छत्तीसगढ़ : अस्पताल में बीमार नवजात बहन की मौत के बाद 10 वर्षीय बच्ची ने आत्महत्या की CG में चंगाई सभा की आड़ में धर्मांतरण का खेल!
हिंदुओं को जबरदस्ती ईसाई बनाने का आरोप, जमकर हुआ हंगामा आरंग को क्यों नहीं मिला शिवकाशी का दर्जा? श्रीराम और श्रीकृष्ण ने भी की थी यहां पूजा, जानिए रहस्य राजधानी के इस इलाके में गैंगवार, लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर भिड़े दो गुट, मचा हड़कंप

