राष्ट्रवाणी: जब बाकी सब बल्लेबाज फ्लॉप हो रहे थे, तब अभिषेक शर्मा ने जुझारू अंदाज में अर्धशतकीय पारी खेली. रविवार, 22 नवंबर को राइजिंग स्टार्स एशिया कप में इंडिया ए बनाम पाकिस्तान ए मैच खेला गया. इस भिडंत में पाकिस्तान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 313 रन बना लिए थे. जवाब में अभिषेक ने 42 गेंद में 70 रन बना दिए. 314 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई टीम इंडिया के लिए वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने पारी की शुरुआत की. दोनों को ताबड़तोड़ बैटिंग के लिए जाना जाता है, लेकिन पाकिस्तानी गेंदबाजों ने उन्हें शुरुआत से ही हाथ खोलने का मौका नहीं दिया. वैभव बढ़ते दबाव के बीच 11 रन बनाकर आउट हो गए. वहीँ आयुष बडोनी तो खाता तक नहीं खोल पाए. टीम इंडिया के लिए परिस्थितियां जटिल होती जा रही थीं, 26 के स्कोर पर 2 विकेट गिर चुके थे. मगर अभिषेक शर्मा ने धैर्य नहीं खोया और बीच-बीच में बड़े शॉट लगाते रहे. अभिषेक इसलिए भी दबाव में थे, क्योंकि दूसरे छोर पर कप्तान तिलक वर्मा के लिए एक-एक रन बनाना भारी हो रहा था. एक समय हालात ऐसे थे कि तिलक पहली 36 गेंद में सिर्फ 8 रन बना पाए थे. इसलिए दूसरे छोर पर एक सेट बल्लेबाज होने के कारण अभिषेक पर दबाव बढ़ता जा रहा था. उन्होंने 42 गेंद में 70 रन बनाए. इस पारी में उनके बल्ले से 6 चौके और 6 छक्के निकले. राइजिंग स्टार्स एशिया कप में वैभव सूर्यवंशी लगातार दूसरे मैच में फ्लॉप हुए हैं. पाकिस्तान ए के खिलाफ वैभव 13 गेंद में केवल 11 रन बना सके. इससे पहले भारत ने नेपाल को 306 रनों के अंतर से हरा दिया था. उस मुकाबले में भी वैभव 32 गेंद में 26 रन बना पाए थे. पाकिस्तान के खिलाफ वैभव जितनी देर भी क्रीज पर डटे रहे, एक-दो गेंदों के अलावा वैभव ज्यादातर मौकों पर दिक्कतों से घिरे नजर आए. हर्षित राणा से भिड़ रहा था पाकिस्तानी, फिर हुआ कुछ ऐसा, हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 10 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक में 11 खेलों में खिलाड़ी दिखाएंगे दम, 23-24 नवम्बर को आयोजन
- 6,6,6,6,6,6…, पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने मचाया गदर, 42 गेंद में ठोके इतने रन – राष्ट्रवाणी
- बिलासपुर: होटल के कमरे में प्रेमी ने लगा ली थी आग, बिलासपुर पुलिस ने प्रेमिका को किया गिरफ्तार, इस बात पर हुआ था विवाद – राष्ट्रवाणी
- ”उसे दुनियादारी की समझ…’, युजवेंद्र चहल के भाजपा ज्वाइन करने पर पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान – राष्ट्रवाणी
- टीईटी से छूट की मांग को लेकर राहुल गांधी को ज्ञापन, अध्यादेश लाने की अपील—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- प्रतापपुर में हाथियों के आतंक और बिजली-राशन संकट पर भड़के ग्रामीण, 11 नंबर चौक जाम—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- पाकिस्तान 313 पर सिमटा, हर्षित और प्रिंस चमके; 50 ओवर से पहले किया ढेर – राष्ट्रवाणी
- IFFI 2026: रूसी फिल्म ‘न्यू होम’ का वर्ल्ड प्रीमियर, निर्देशक निकिता ग्रुशिन ने साझा की जेल से लौटे लोगों के संघर्ष की अनकही कहानी – राष्ट्रवाणी

