राष्ट्रवाणी (छत्तीसगढ़ ब्यूरो): शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की बाध्यता से देशभर के लगभग 25 लाख शिक्षक गंभीर मानसिक अवसाद और तनाव से गुजर रहे हैं. इसी पीड़ा और पुरानी भर्ती के शिक्षकों को पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता से छूट दिलाने की मांग को लेकर टीईटी मुक्ति मोर्चा ने अपनी आवाज बुलंद कर दी है. मोर्चा ने इस मामले में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को एक ज्ञापन भेजकर संसद में इस विषय को उठाने और अध्यादेश के माध्यम से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को राहत दिलाने की पहल करने का आग्रह किया है. यह ज्ञापन छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के माध्यम से राहुल गांधी को सौंपा गया है, जिसकी प्रतिलिपि भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को भी दी गई है.मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक सत्य नारायण जायसवाल और सह संयोजक पीयूष गुप्ता ने शिक्षकों की इस विकट स्थिति को सामने रखते हुए बताया कि सुप्रीम कोर्ट के अंजुमन इशात-ए-तलीम ट्रस्ट बनाम महाराष्ट्र राज्य मामले के फैसले के तहत शिक्षकों को 31 अगस्त 2028 तक टीईटी उत्तीर्ण करना अनिवार्य कर दिया गया है. ज्ञापन में 17 अक्तूबर 2017 के मानव संसाधन विकास मंत्रालय के संशोधन का हवाला देते हुए कहा गया है कि पुरानी भर्ती के शिक्षकों पर नई अर्हता थोपना किसी भी तरह से उचित नहीं है. इस अनिवार्यता के चलते शिक्षक वर्तमान में गंभीर बीमारियों, बैंक ऋण और भारी आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं.नियमों के इतिहास का जिक्र करते हुए ज्ञापन में स्पष्ट किया गया है कि देशभर में बड़ी संख्या में शिक्षकों की नियुक्तियां शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) लागू होने और राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) की टीईटी अधिसूचना जारी होने से पहले ही हो चुकी थीं. उस समय तत्कालीन भर्ती नियमों और निर्धारित योग्यताओं के आधार पर ही इन शिक्षकों का चयन हुआ था. भारत सरकार द्वारा वर्ष 2009 में लागू किए गए आरटीई में टीईटी का कोई उल्लेख नहीं था. बाद में एनसीटीई ने वर्ष 2010 में राजपत्र अधिसूचना जारी कर कक्षा पहली से आठवीं तक पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए टीईटी को अनिवार्य किया था, हालांकि उस अधिसूचना में भी पूर्व में नियुक्त शिक्षकों को इससे छूट देने का प्रावधान रखा गया था. इसी आधार पर अब अधिसूचना से पहले नियुक्त हुए शिक्षकों ने टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग तेज कर दी है. सोमवार, 23 नवम्बर 2026 सोम, 23 नव. 2026 | 12:01 AM खबरें, वीडियो और शॉर्ट्स — एक ही जगह ब्रेकिंग न्यूज़ और बड़ी खबरें सबसे पहले आपके पास।
Trending
- 6,6,6,6,6,6…, पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने मचाया गदर, 42 गेंद में ठोके इतने रन – राष्ट्रवाणी
- बिलासपुर: होटल के कमरे में प्रेमी ने लगा ली थी आग, बिलासपुर पुलिस ने प्रेमिका को किया गिरफ्तार, इस बात पर हुआ था विवाद – राष्ट्रवाणी
- ”उसे दुनियादारी की समझ…’, युजवेंद्र चहल के भाजपा ज्वाइन करने पर पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान – राष्ट्रवाणी
- टीईटी से छूट की मांग को लेकर राहुल गांधी को ज्ञापन, अध्यादेश लाने की अपील—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- प्रतापपुर में हाथियों के आतंक और बिजली-राशन संकट पर भड़के ग्रामीण, 11 नंबर चौक जाम—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- पाकिस्तान 313 पर सिमटा, हर्षित और प्रिंस चमके; 50 ओवर से पहले किया ढेर – राष्ट्रवाणी
- वेलिंगटन टेस्ट में भारत की जीत मुश्किल, न्यूजीलैंड का दमदार है पांचवें दिन का रिकॉर्ड—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- फिर दिखा रफ़्तार का कहर, बस की टक्कर से हुई तीन लोगों की मौत, मची चीख-पुकार, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी

