राष्ट्रवाणी: वेलिंगटन टेस्ट पर भारतीय टीम की पकड़ बहुत मजबूत हो चुकी है. फिर भी अगर कहा जाए कि भारत का जीतना मुश्किल लग रहा है, तो क्या आप विशवास कर पाएंगे? दरअसल जब तीसरी और चौथी पारी में किसी स्कोर को डिफेंड करने की बात आए तो कीवी बल्लेबाज एक मजबूत दीवार की तरह डटकर खड़े हो जाते हैं. सोमवार को वेलिंगटन टेस्ट का आखिरी दिन है और न्यूजीलैंड को 90 ओवर सर्वाइव करने होंगे. कीवी टीम अभी भी 233 रनों से पिछड़ रही है और उसपर पारी की हार का खतरा मंडरा रहा है. अब सवाल है कि क्या न्यूजीलैंड आखिरी दिन 90 ओवर सर्वाइव कर पाएगी. आंकड़े कुछ और ही बयां करते हैं, क्योंकि जब मैच बचाने की बात हो तब पांचवें दिन न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड शानदार है. तीसरी या चौथी पारी में मैच बचाने के रिकॉर्ड को उठाकर देखें तो न्यूजीलैंड ने साल 1991 में श्रीलंका के खिलाफ 220.3 ओवर बैटिंग करके मैच बचाया था. उस मुकाबले में न्यूजीलैंड की पहली पारी 171 रनों पर सिमट गई थी, जबकि श्रीलंका ने 497 रन बना दिए. न्यूजीलैंड पर पारी की हार का खतरा था, लेकिन मार्टिन क्रो के 299 रन और एंड्रयू जोन्स के 186 रनों की बदौलत 220.3 ओवर बैटिंग करके 671 रन बनाते हुए मैच को ड्रॉ करवाया था. वह साल 2014 में भारत के खिलाफ 210 ओवर बैटिंग करके भी मैच को बचाने में सफल रही थी. न्यूजीलैंड ने यह दोनों कारनामे वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर किए हैं. मैदान वही है, लेकिन साल बदल चुका है, इस बार न्यूजीलैंड को आखिरी दिन 90 ओवर बैटिंग करनी है, जो 220 ओवरों की तुलना में बहुत कम हैं. फिलहाल डेवोन कॉनवे कीवी टीम का सहारा बने हैं, जो 59 रन बना चुके हैं. उनके साथ रचिन रवींद्र भी अपनी टीम की उम्मीद बने हुए हैं, जिन्होंने ७२ गेंद खेलकर 27 रन बनाए हैं. हर्षित राणा से भिड़ रहा था पाकिस्तानी, फिर हुआ कुछ ऐसा, हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 10 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1058 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक में 11 खेलों में खिलाड़ी दिखाएंगे दम, 23-24 नवम्बर को आयोजन
- 6,6,6,6,6,6…, पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने मचाया गदर, 42 गेंद में ठोके इतने रन – राष्ट्रवाणी
- बिलासपुर: होटल के कमरे में प्रेमी ने लगा ली थी आग, बिलासपुर पुलिस ने प्रेमिका को किया गिरफ्तार, इस बात पर हुआ था विवाद – राष्ट्रवाणी
- ”उसे दुनियादारी की समझ…’, युजवेंद्र चहल के भाजपा ज्वाइन करने पर पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान – राष्ट्रवाणी
- टीईटी से छूट की मांग को लेकर राहुल गांधी को ज्ञापन, अध्यादेश लाने की अपील—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- प्रतापपुर में हाथियों के आतंक और बिजली-राशन संकट पर भड़के ग्रामीण, 11 नंबर चौक जाम—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- पाकिस्तान 313 पर सिमटा, हर्षित और प्रिंस चमके; 50 ओवर से पहले किया ढेर – राष्ट्रवाणी

