राष्ट्रवाणी: वेलिंगटन टेस्ट रोमांचक मोड़ पर आकर खड़ा हो गया है. चौथे दिन की समाप्ति पर न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 119 रन बना लिए और उसके 2 विकेट गिर चुके हैं. न्यूजीलैंड वाकई संकट में है, लेकिन भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर यह है कि वह दूसरी पारी में बैटिंग किए बिना जीत दर्ज कर सकती है. चौथे दिन भारत ने अपनी पहली पारी 720 रन बनाकर घोषित कर दी थी. इसके बलबूते टीम इंडिया को न्यूजीलैंड पर 352 रनों की विशालकाय बढ़त मिली थी. स्टंप्स तक कीवी टीम ने 119 रन बना लिए और वह अब भी 233 रनों से पीछे है. यहां जान लीजिए आखिर किस नियम की वजह से टीम इंडिया दूसरी पारी में बैटिंग किए बिना वेलिंगटन टेस्ट अपने नाम कर सकती है. दरअसल न्यूजीलैंड की पहली पारी 368 रनों पर सिमट गई थी. इसके जवाब में भारत ने 720 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया, जिससे वह मेजबान टीम से 352 रन आगे निकल गया. अगर न्यूजीलैंड दो पारियों में मिलाकर भी 720 रन नहीं बना पाया तो उसे पारी की हार मिल जाएगी. चूंकि न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 368 रन बनाए थे. अब भारत के 720 रनों की बराबरी करने के लिए कीवी टीम को दूसरी पारी में कम से कम 352 रन तो बनाने ही होंगे. चौथे दिन की समाप्ति तक न्यूजीलैंड ने 119 रन बना लिए हैं और 352 के स्कोर तक पहुंचने के लिए उसे अभी भी 233 रनों की जरूरत है. अगर कीवी टीम पांवें दिन सटीक रूप से 233 रन ही और बनाती है तब भारत को एक रन का टारगेट मिलेगा. अगर आखिरी दिन भारतीय गेंदबाज न्यूजीलैंड को बचे हुए 233 रन बनाने से रोक लेते हैं तो टीम इंडिया पारी के अंतर से जीत जाएगी. पांचवें दिन एक तरफ न्यूजीलैंड की टीम पारी की हार से बचना चाहेगी. कीवी बल्लेबाजों ने चौथे दिन ही अपनी मंशा साफ कर दी थी कि वे ड्रॉ के लिए खेल रहे हैं. दूसरी और भारतीय गेंदबाजों को जीत के लिए 8 विकेट की जरूरत है. ‘भैया बोलो, अभिषेक नहीं’, एशिया कप राइजिंग स्टार्स में वैभव सूर्यवंशी ने फैन को टोका; वीडियो वायरल मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 10 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- 6,6,6,6,6,6…, पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने मचाया गदर, 42 गेंद में ठोके इतने रन – राष्ट्रवाणी
- बिलासपुर: होटल के कमरे में प्रेमी ने लगा ली थी आग, बिलासपुर पुलिस ने प्रेमिका को किया गिरफ्तार, इस बात पर हुआ था विवाद – राष्ट्रवाणी
- ”उसे दुनियादारी की समझ…’, युजवेंद्र चहल के भाजपा ज्वाइन करने पर पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान – राष्ट्रवाणी
- पाकिस्तान 313 पर सिमटा, हर्षित और प्रिंस चमके; 50 ओवर से पहले किया ढेर – राष्ट्रवाणी
- वेलिंगटन टेस्ट में भारत की जीत मुश्किल, न्यूजीलैंड का दमदार है पांचवें दिन का रिकॉर्ड—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- फिर दिखा रफ़्तार का कहर, बस की टक्कर से हुई तीन लोगों की मौत, मची चीख-पुकार, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- धरसींवा विधानसभा के 144 गांवों तक पहुंचेगी सेवा संवाद यात्रा, मुख्यमंत्री साय ने किया शुभारंभ, नए मंगल भवन की भी घोषणा – राष्ट्रवाणी
- Bilaspur News: प्रेम संबंध में विवाद के बाद युवक ने दी जान, अब युवती गिरफ्तार—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी

