राष्ट्रवाणी (छत्तीसगढ़ ब्यूरो): Arang Temple History: आरंग को क्यों नहीं मिला शिवकाशी का दर्जा? श्रीराम और श्रीकृष्ण ने भी की थी यहां पूजा, जानिए रहस्य /image: एआई Generated Arang Temple History: छत्तीसगढ़ की धरती अपने भीतर कई रहस्यों और धार्मिक मान्यताओं को समेटे हुए है।
यहां के प्राचीन मंदिर और ऐतिहासिक धरोहरें आज भी अपने गौरवशाली अतीत की कहानी बयां करती हैं। देवी-देवताओं के प्रति गहरी आस्था रखने वाले इस प्रदेश में कई ऐसे धार्मिक स्थल हैं, जिनसे जुड़ी मान्यताएं आज भी लोगों को आकर्षित करती हैं। इन्हीं में से एक है छत्तीसगढ़ का आरंग नगर, जिसे मंदिरों और शिवालयों की नगरी के नाम से जाना जाता है।
मान्यता है कि आरंग की प्राचीन धरती के गर्भ में आज भी कई अनसुलझे रहस्य छिपे हैं। यहां के मंदिरों से जुड़ी धार्मिक मान्यताएं और भगवान शिव के अलग-अलग स्वरूप इस स्थान को खास बनाते हैं। आइए आपको आरंग नगरी के इतिहास, आस्था और उन रहस्यों से रूबरू कराते हैं, जो इसे एक अलग पहचान देते हैं।
इस लिए नहीं मिल पाया शिव काशी का दर्जा, छिपे हैं कई रहस्य धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आरंग वह पवित्र नगरी है, जहां भगवान स्वयं शिवालयों में पूजा-अर्चना करने पहुंचे थे। ऐसी मान्यता है कि त्रेता युग में भगवान श्रीराम और द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण का इस नगरी में आगमन हुआ था। कहा जाता है कि प्राचीन समय में इस नगर में 107 शिवलिंग स्थापित किए गए थे।
कहा ये भी जाता है कि एक शिवलिंग की कमी के कारण आरंग को शिवकाशी का दर्जा नहीं मिल पाया। यहां की एक और खास मान्यता है कि नगर की चारों दिशाओं में स्वयंभू शिवलिंग विराजमान हैं। यही प्राचीन शिवालय और उनसे जुड़ी धार्मिक मान्यताएं आरंग को छत्तीसगढ़ में एक अलग पहचान देती हैं।
इसी कारण इस नगरी को शिवालयों की नगरी के नाम से जाना जाता है। आरंग में महाशिवरात्रि और श्रावण मास के दौरान विशेष रौनक देखने को मिलती है। इस दौरान यहां के शिवालयों और देवालयों में दर्शन-पूजन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।
वर्तमान में आरंग के 53 शिवलिंग लोगों की आस्था के प्रमुख केंद्र बने हुए हैं। इनमें पंचमेश्वर पंचमुखी महादेव मंदिर, योगेश्वर महादेव मंदिर, नगर का सबसे विशाल भुवनेश्वर महादेव मंदिर, बल्देश्वर महादेव मंदिर, ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर, बागेश्वर महादेव मंदिर, भूरेश्वर महादेव मंदिर, राजराजेश्वर महादेव मंदिर, झंझनेश्वर महादेव मंदिर, नाटकेश्वर महादेव मंदिर और कुमारेश्वर महादेव मंदिर प्रमुख हैं।
उत्तर: आरंग को छत्तीसगढ़ की शिवालयों की नगरी कहा जाता है। सवाल आपका है… 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है. Web Title: Arang Shivkashi Chhattisgarh 53 Shivling Temples History, Shri Ram and Shri Krishna राजधानी के कई इलाकों में आज पांच घंटे का ‘पावर कट’, सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक पूरी बंद रहेगी बिजली पार्षद के घर में गैस सिलेंडर में हुआ धमाका, 13 बच्चों समेत 23 लोग झुलसे, इलाके में मची अफरा-तफरी किसानों को 212.3 करोड़ रुपये का मुआवजा, तूफ़ान ‘अक़वान’ से बर्बाद हुई फसलों के लिए राज्य की भाजपा सरकार का ऐलान यहां के शिक्षा मंत्री ने दिया पद से इस्तीफा, एआई की मदद से की गई थी परीक्षा में नकल, बयानों के बाद नप गए मिनिस्टर संपति के लिए हत्यारा बना कलयुगी बेटा!
पिता को पहले रस्सी से बांधा, फिर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया यहां आठ लोगों की दर्दनाक मौत, नीम के पेड़ में जा घुसी तेज रफ्तार इको कार, जानें क्यों और कैसे हुआ हादसा युद्ध हुआ तो कैसे बचेंगे आप? योगी के सामने दिखी हवाई हमले से लेकर जहरीली गैस तक से निपटने की तैयारी युद्ध में कैसे बचेंगी लोगों की जान?
योगी सरकार ने तैयार किया खास प्लान, 75 जिलों में बनेगा सुरक्षा का नेटवर्क

