राष्ट्रवाणी: Dholpur: गर्भवती महिला की मौत, 3 डॉक्टरों के वारंट जारीDholpur: गर्भवती महिला के उपचार में लापरवाही पर 3 डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट, पुलिस अधिकारी और मेडिकल बोर्ड पर भी गिरी गाजReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 23, 2026, 12:32 ISTDholpur News: धौलपुर में गर्भवती महिला शिल्पी की मौत के मामले में एसीजेएम न्यायाधीश बबीता वर्मा ने डॉ. बृजमोहन मंगल, डॉ. जमुना दास और डॉ. अरविंद बंसल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं. 30 अक्टूबर 2022 को ऑपरेशन के बाद मल्टी ऑर्गन फेल होने से 2 नवंबर को आगरा में महिला की मौत हुई थी. पुलिस की एफआर के खिलाफ दायर प्रोटेस्ट याचिका पर कोर्ट ने 27 पेज का आदेश दिया. साथ ही तत्कालीन जांच अधिकारी एसआई केदारनाथ गुर्जर और मेडिकल बोर्ड के डॉक्टरों के खिलाफ तीन माह में विभागीय जांच रिपोर्ट मांगी है. ख़बरें फटाफटगर्भवती महिला की मौत पर 4 साल बाद बड़ा मोड़, पुलिस की एफआर खारिज कर कोर्ट ने तीन डॉक्टरों को बुलायाधौलपुर: राजस्थान के धौलपुर जिले में ऑपरेशन के दौरान गर्भवती महिला के उपचार में गंभीर कोताही बरतने के मामले में न्यायालय ने कड़ा रुख अपनाया है. अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) न्यायाधीश बबीता वर्मा ने मामले की सुनवाई करते हुए तीन चिकित्सकों को दोषी माना है और उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर कोर्ट में तलब करने के आदेश दिए हैं. इसके साथ ही न्यायालय ने 27 पेज के अपने विस्तृत आदेश में पुलिस के तत्कालीन जांच अधिकारी और मेडिकल बोर्ड के डॉक्टरों के खिलाफ भी विभागीय जांच के सख्त निर्देश दिए हैं. अधिवक्ता आरिफ हामिद खान ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मुरैना के जीवाजी गंज निवासी रॉकी गोयल पुत्र गजेंद्र गोयल ने न्यायालय के इस्तगासे के माध्यम से 13 फरवरी 2023 को निहालगंज पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. रिपोर्ट में बताया गया कि उनकी बहन शिल्पी को लेबर पेन होने पर परिजन 30 अक्टूबर 2022 को डॉ. बीएम मंगल के क्लीनिक पर ले गए थे. वहां डॉ. बृजमोहन मंगल ने निरीक्षण करने के महज आधे घंटे बाद ही शिल्पी का ऑपरेशन कर दिया. ऑपरेशन के अगले ही दिन शिल्पी की हालत अचानक गंभीर हो गई, जिसके बाद परिजन उसे आगरा के रवि अस्पताल ले गए. वहां जांच में मल्टी ऑर्गन फेल होने की पुष्टि हुई और 2 नवंबर 2022 को उपचार के दौरान शिल्पी की मौत हो गई. पुलिस की एफआर के खिलाफ दायर हुई थी प्रोटेस्ट याचिका मामले की शुरुआती जांच निहालगंज थाने के तत्कालीन सब इंस्पेक्टर केदारनाथ गुर्जर द्वारा की गई थी. जांच के दौरान चिकित्सकों का एक मेडिकल बोर्ड गठित कर राय ली गई, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर अनुसंधान अधिकारी ने न्यायालय में अंतिम प्रतिवेदन (एफआर) पेश कर दिया था. पुलिस की इस रिपोर्ट को चुनौती देते हुए पीड़ित पक्ष की ओर से कोर्ट में प्रोटेस्ट याचिका दायर की गई. न्यायालय ने इस प्रोटेस्ट याचिका पर सुनवाई करते हुए डॉ. बृजमोहन मंगल, डॉ. जमुना दास और डॉ. अरविंद बंसल को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए गिरफ्तारी वारंट से तलब किया है. जांच अधिकारी और मेडिकल बोर्ड के डॉक्टरों पर भी होगी जांच एसीजेएम न्यायालय ने अपने 27 पेज के आदेश में जांच प्रक्रिया की खामियों पर भी सख्ती दिखाई है. कोर्ट ने अनुसंधान के दौरान दायित्वों का सही निर्वहन न करने पर आईजी भरतपुर को पत्र लिखकर तत्कालीन जांच अधिकारी के खिलाफ विभागीय जांच करने और तीन माह में रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने के निर्देश दिए हैं. इसके अलावा, संयुक्त निदेशक चिकित्सा विभाग भरतपुर को भी आदेशित किया गया है कि वे मेडिकल बोर्ड में शामिल चिकित्सक डॉ. दीपक जिंदल, डॉ. मनोज सिंघल और डॉ. आरडी गोयल के विरुद्ध विभागीय जांच कर तीन माह के भीतर न्यायालय में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करें. About the AuthorVicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with News18 Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए |Location :Dhaulpur,Dhaulpur,RajasthanFirst Published :November 23, 2026, 12:31 ISTऔर पढ़ें

