राष्ट्रवाणी: मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह वीक, पढ़ें साप्ताहिक राशिफलSaptahik Rashifal 23 to 29 November 2026: मकर और कुंभ राशि वाले इस सप्ताह अनावश्यक दिखावे से बचें और सेहत का ध्यान रखें, मीन वालों की भवन और वाहन की इच्छा पूरी होगी!Written by:Edited by:Last Updated:November 23, 2026, 12:37 ISTWeekly Horoscope 23 to 29 November 2026: नवंबर का अंतिम सप्ताह मकर और कुंभ राशि वालों के लिए मध्यम फलदायी रहेगा तो मीन राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा. मकर राशि वालों को इस सप्ताह कामकाजी महिलाओं को काम और घर-परिवार के बीच संतुलन बनाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. कुंभ वाले इस सप्ताह व्यवसाय में किसी भी प्रकार का जोखिम लेने और जीवन में किसी भी प्रकार के दिखावे से बचें. मीन राशि वाले इस सप्ताह घर में किसी प्रियजन के आगमन से खुशी का माहौल बनेगा और प्रियजनों के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे. विस्तार से पढ़ें मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का 23 से 29 नवंबर 2026 का साप्ताहिक राशिफल.मकर साप्ताहिक राशिफल Makar Saptahik Rashifal 23 to 29 November 2026 मकर राशि वालों के लिए नवंबर का अंतिम सप्ताह मध्यम परिणाम देने वाला रहेगा. सप्ताह की शुरुआत में नौकरीपेशा लोगों के पास काम की अधिकता रह सकती है. इस दौरान आपको दिए गए लक्ष्य को पूरा करने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है. कामकाजी महिलाओं को काम और घर-परिवार के बीच संतुलन बनाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. सप्ताह के पूर्वार्ध में आप पाएंगी कि आपका पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ ठीक नहीं चल रहा है. इस दौरान कई लोगों से आपकी बातों को लेकर अनबन हो सकती है. नियोजित कार्यों में रुकावटें आने और उनके समय पर पूरा ना होने से आप परेशान रहेंगे. यदि आप विदेश में अपने करियर या व्यवसाय के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो उसमें कुछ रुकावटें आ सकती हैं. सप्ताह के मध्य में काम के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है. यात्रा के दौरान अपने सामान और स्वास्थ्य दोनों का ध्यान रखें. लव पार्टनर के साथ अपने संबंधों को बेहतर बनाने के लिए उसकी भावनाओं को नज़रअंदाज़ न करें. वैवाहिक जीवन को सुखी बनाने के लिए विवाहेतर संबंधों से दूर रहें और अपने साथी के प्रति ईमानदार रहें. भाग्यशाली रंग: भूरा भाग्यशाली अंक: 4 कुंभ साप्ताहिक राशिफल Kumbh Saptahik Rashifal 23 to 29 November 2026 कुंभ राशि वालों को नवंबर के अंतिम सप्ताह कार्यक्षेत्र में मनचाही सफलता पाने के लिए आलस्य और अहंकार का त्याग कर पूरी लगन से काम करना होगा. सप्ताह के पूर्वार्ध में आपके पेशेवर जीवन में कुछ बाधाएँ आ सकती हैं, जिन्हें आप अपनी बुद्धि और विवेक से दूर कर पाएंगे. यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं, तो इस सप्ताह व्यवसाय से जुड़ा कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लें. व्यवसाय में किसी भी प्रकार का जोखिम लेने और जीवन में किसी भी प्रकार के दिखावे से बचें. यदि आप राजनीति से जुड़े हैं, तो आपको मनचाहा पद या ज़िम्मेदारी पाने के लिए थोड़ा और इंतज़ार करना पड़ सकता है. सप्ताह के मध्य में, सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीज़ों की खरीदारी में अपनी जेब से ज़्यादा पैसे खर्च करने से आपका बजट थोड़ा बिगड़ सकता है. हालाँकि, परीक्षा और प्रतियोगिताओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह समय शुभ साबित होगा. इस दौरान वे बेहतर प्रदर्शन करके मनचाही सफलता प्राप्त कर पाएँगे. प्रेम संबंधों में सावधानी बरतें और अनावश्यक दिखावे से बचें. जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं. Advertisementभाग्यशाली रंग: क्रीम भाग्यशाली अंक: 9 मीन साप्ताहिक राशिफल Meen Saptahik Rashifal 23 to 29 November 2026 मीन राशि वालों के लिए नवंबर का अंतिम सप्ताह सामान्य रहने वाला है. इस पूरे सप्ताह आपको व्यापार में लाभ मिलेगा, हालाँकि धीमी गति से. सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको किसी नई योजना से जुड़ने का अवसर मिलेगा. इस दौरान सरकार से जुड़े लोगों से निकटता बढ़ेगी और उनकी मदद से पुरानी समस्याओं का समाधान पाकर आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे. इस दौरान आप भौतिक सुख-सुविधाओं पर बड़ी मात्रा में धन खर्च कर सकते हैं. भूमि, भवन और वाहन सुख की इच्छा पूरी हो सकती है. आजीविका और रोज़गार की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए शुभ साबित होने वाला है. सप्ताह के पूर्वार्ध में रोज़गार से जुड़ी योजनाएँ पूरी होती नज़र आएंगी. नौकरीपेशा लोगों के लिए कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियाँ रहेंगी. उनकी आय के नए स्रोत बनेंगे. संचित धन में वृद्धि होगी. घर में किसी प्रियजन के आगमन से खुशी का माहौल बनेगा. प्रियजनों के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे. अविवाहित लोग विपरीत लिंग के प्रति आकर्षित होंगे. लव लाइफ में आपसी विश्वास और निकटता बढ़ेगी. अंतरंग संबंधों में मधुरता बनी रहेगी. छोटी-मोटी परेशानियों को नज़रअंदाज़ करने से आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. भाग्यशाली रंग: गुलाबी भाग्यशाली अंक: 10About the Authorचिराग, 18 से अधिक वर्षों के अनुभव वाले एक जाने-माने भारतीय ज्योतिषी हैं, जो करियर, स्वास्थ्य, वित्त, व्यवसाय और अन्य क्षेत्रों में विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।
सटीक भविष्यवाणियां करने के लिए वे वैदिक और…Location :OtherFirst Published :November 23, 2026, 12:37 ISTऔर पढ़ें

