राष्ट्रवाणी: स्कूल बंक कर मैच देखने पहुंचे, कैमरे में चोरी पकड़ाते ही छिपाने लगे मुंहस्कूल बंक कर मैच देखने पहुंचे, कैमरे में चोरी पकड़ाते ही छिपाने लगे मुंह, वीडियो वायरलWritten by:Agency:Last Updated:November 23, 2026, 12:31 ISTभारत और न्यूजीलैंड के बीच बेसिन रिजर्व में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया. मैच के अंतिम दिन टीम इंडिया के गेंदबाजों ने जीत के लिए पूरा दम लगाया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई. दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान ही एक ऐसी घटना हुई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. भारत-न्यूजीलैंड का मैच देखने आए स्कूली बच्चेनई दिल्ली: स्टेडियम में क्रिकेट मैच के दौरान फैंस कैमरे की नजर में आने के लिए कई बार अतरंगी चीजें कर जाते हैं. हालांकि, भारत और न्यूजीलैंड के बीच बेसिन रिजर्व में खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान स्कूली बच्चों को ऐसा कुछ भी नहीं करना पड़ा. पहले टेस्ट के पांचवें दिन बेसिन रिजर्व में कुछ बच्चे स्कूल बंक कर मैच देखने आए थे. इस बात से अंजान की किसी को पता नहीं चलेगा उनका ध्यान पूरी तरह से मैच पर था. इसी दौरान अचानक उन बच्चों पर कैमरामैन की नजर पड़ी. ऐसे में फिर क्या था, जैसे ही बड़ी स्क्रिन पर उनका चेहरा आता है वह झेंप जाते हैं. वीडियो में कमेंटेटर भी यह कहते हुए सुने जा सकते हैं कि बच्चों की शैतानी पकड़ी गई. क्योंकि वे अपनी पढ़ाई छोड़ स्कूल जाने की बजाय मैच देखने आए हैं. इस दौरान जिसने भी स्क्रीन पर बच्चों को देखा सब हंसने लगे. During the India vs New Zealand Test, some school kids bunked school to watch cricket, and the camera caught them!😂😂 Vedio credit -@SkySport. #INDvsNZ — Shantanu Bajpai (@SimplyshantanuB) ड्रॉ हुआ भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट Advertisementभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ. मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी की थी. पहले बैटिंग करते हुए मेजबान न्यूजीलैंड ने 368 रन का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में टीम इंडिया ने ऋषभ पंत, केएल राहुल और कप्तान शुभमन गिल की दमदार बल्लेबाजी से 9 विकेट पर 720 रन बनाकर पारी को घोषित किया. पहली पारी में टीम इंडिया को 352 रनों की लीड मिली थी. ऐसा लगा कि भारतीय टीम न्यूजीलैंड को दूसरी पारी में सस्ते में समेट कर मैच को अपने नाम कर लेगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. खेल के अंतिम न्यूजीलैंड के लिए डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए मैच को बचा लिया. न्यूजीलैंड ने दिन समाप्ति की घोषणा तक 5 विकेट के नुकसान पर 239 रन बनाए. भारतीय गेंदबाज कीवी टीम को ऑलआउट नहीं कर पाए, जिसके कारण मुकाबला ड्रॉ हो गया.About the Authorजितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :New Delhi,New Delhi,DelhiFirst Published :November 23, 2026, 12:31 ISTऔर पढ़ें
Trending
- ‘बिग बॉस 20’ से माही होने वाली थीं एविक्ट? आखिर क्यों मनीष गोयल ने खुद मांगी जाने की इजाजत – राष्ट्रवाणी
- अवध और मिथिला के संबंधों में जुड़ने जा रहा स्वर्णिम अध्यायः सीएम योगी—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- बाइक टैक्सी के विरोध में सड़कों पर उतरें ऑटो चालक, कार्रवाई की मांग – राष्ट्रवाणी
- साप्ताहिक राशिफल: मकर और कुंभ राशि वाले इस सप्ताह अनावश्यक दिखावे से बचें और सेहत का ध्यान – राष्ट्रवाणी
- तान्या उस लड़के के हाथ में हाथ डालकर कैफे से… जब तनुज ने चार साल बाद पहली बार देखा – राष्ट्रवाणी
- साप्ताहिक राशिफल: तुला राशि वाले इस सप्ताह धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे तो वृश्चिक वा – राष्ट्रवाणी
- 100 रुपये में बनेगी 5 हजार में बिकने वाली बोहो साइड टेबल, पहले नहीं देखा होगा पुराने गमलों का ऐसा जुगाड़ – make 5000 boho side table for just rupees 100 you have never seen such a clever diy hack using old terracotta pots – राष्ट्रवाणी
- दुनिया का अनोखा गांव जहां रहते हैं सिर्फ 3 लोग, कहानी कर देगी हैरान—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी

