राष्ट्रवाणी: दूल्हे की सवारी के लिए खास विंटेज कार, घोड़ी और बग्गी को दे रही टक्करशादी में घोड़ी नहीं, इस खास विंटेज कार से निकलती है बारात, 10 KM के लिए लगते हैं 5-7 हजार रुपयेEdited by:Agency:Last Updated:November 23, 2026, 12:28 ISTVintage Wedding Car: लोग अपनी शादियों को यादगार बनाने के लिए कई प्रकार के अनूठे प्रयोग कर रहे हैं. आज के समय लोग पुरानी विंटेज कार को शादियों में शामिल कर रहे हैं, जिससे शादियों को क्लासिकल लुक तो मिलता है. इन कारों में बैठ दूल्हा-दुल्हन का शाही अंदाज में एंट्री शादी को शाही लुक भी प्रदान करता है. अब ऐसी कारें यूपी में भी उपलब्ध है. Sambhal: लोग अपनी शादियों को यादगार बनाने के लिए कई प्रकार के अनूठे प्रयोग कर रहे हैं. आज के समय लोग पुरानी विंटेज कार को शादियों में शामिल कर रहे हैं, जिससे शादियों को क्लासिकल लुक तो मिलता है. इन कारों में बैठ दूल्हा-दुल्हन का शाही अंदाज में एंट्री शादी को शाही लुक भी प्रदान करता है. अब ऐसी कारें यूपी में भी उपलब्ध है. संभल जिले में शादी विवाह के सीजन में यह कार खूब धूम मचा रही है. इस कार की खासियत यह है कि यह कार अन्य कारो से बिल्कुल अलग है और इस कार को लोग घोड़ी और बग्गी की जगह इस्तेमाल करते हैं. यह कार शादी विवाह की बुकिंग में जाती है और लोग इस कार को खूब पसंद करते हैं. संभल में यह कर काफी वायरल हो रहा है. कार मालिक मोहम्मद यूनुस लोकल 18 से बताते है कि उन्होंने ये कार खास तौर पर बनवाई है. ये गाड़ी शादी-ब्याह के काम में आती है. बारात में चलती है. इसको तैयार करने में अनुमानित तौर पर करीब छह-सात लाख रुपए लगे हैं. ये गाड़ी हरियाणा, पंजाब से मंगवाई है. हरियाणा से बनवाकर लाए हैं. अभी फिलहाल तो काम थोड़ा कम है मगर अब धीरे धीरे करके हो जाएगा. क्योंकि शादी का सीजन शुरू हो गया है. बुकिंग की बात करें तो हम कहीं पर भी कर लेते है. 10 KM के लिए लगते हैं 5-7 हजार रुपये ये अपनी लोकल की ही गाड़ी है. लगभग दस किलोमीटर के हिसाब से छह-सात हजार रुपए या पांच हजार रुपए ले लेते हैं. बुकिंग में अपना-अपना हिसाब रहता है. इस गाड़ी को बस लोकल में ही रखते हैं. लोकल में ही चलाते हैं. वे बताते है कि एक जगह ऐसी गाड़ी देखी थी. इस टाइप की कार बनवाने का आइडिया तभी आया था. उसको देखकर हमने सोचा कि क्यों न ऐसी ही गाड़ी बनवा लेते हैं. इसको लिए हुए करीब एक साल हो गया है. लेकिन शादी ब्याह में इसकी अच्छी बुकिंग आती है. Advertisementशाही लुक के लिये इन कारों का काफी डिमांड वे बताते है कि शादियों को शाही लुक देने के लिये इन कारों का काफी डिमांड है. यह विंटेज कार छोटी होने के कारण कहीं भी छोटी से छोटी गली में भी चली जाती है. यह कार देखने में बहुत ही छोटी है और इसे काफी आकर्षक तरीके से बनवाया गया है. वे भाड़ा पर लगाते हैं. उन्होंने बताया कि यह कारें ज्यादातर मुंबई, दिल्ली, राजस्थान के लिए दुनियाभर में मशहूर है, पर अब ये छोटे शहरों में भी शादियों की शान बन रहा है. जब ये कार शहर में निकलती है तो इस कार के देखने वालों का तांता लग जाता है.लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Sambhal,Moradabad,Uttar PradeshFirst Published :November 23, 2026, 12:28 ISTऔर पढ़ें
Trending
- ‘बिग बॉस 20’ से माही होने वाली थीं एविक्ट? आखिर क्यों मनीष गोयल ने खुद मांगी जाने की इजाजत – राष्ट्रवाणी
- अवध और मिथिला के संबंधों में जुड़ने जा रहा स्वर्णिम अध्यायः सीएम योगी—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- बाइक टैक्सी के विरोध में सड़कों पर उतरें ऑटो चालक, कार्रवाई की मांग – राष्ट्रवाणी
- साप्ताहिक राशिफल: मकर और कुंभ राशि वाले इस सप्ताह अनावश्यक दिखावे से बचें और सेहत का ध्यान – राष्ट्रवाणी
- तान्या उस लड़के के हाथ में हाथ डालकर कैफे से… जब तनुज ने चार साल बाद पहली बार देखा – राष्ट्रवाणी
- साप्ताहिक राशिफल: तुला राशि वाले इस सप्ताह धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे तो वृश्चिक वा – राष्ट्रवाणी
- 100 रुपये में बनेगी 5 हजार में बिकने वाली बोहो साइड टेबल, पहले नहीं देखा होगा पुराने गमलों का ऐसा जुगाड़ – make 5000 boho side table for just rupees 100 you have never seen such a clever diy hack using old terracotta pots – राष्ट्रवाणी
- दुनिया का अनोखा गांव जहां रहते हैं सिर्फ 3 लोग, कहानी कर देगी हैरान—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी

