राष्ट्रवाणी: 29 नवंबर को 170 शहरों में होगी कैट परीक्षा, सेंटर पर जाने से पहले पढ़ें नियम29 नवंबर को 170 शहरों में होगी कैट परीक्षा, सेंटर पर जाने से पहले पढ़ लें जरूरी नियमWritten by:Agency:Last Updated:November 23, 2026, 12:27 ISTCAT 2026 Exam Day Guidelines: कैट परीक्षा 29 नवंबर 2026 को तीन शिफ्ट में होगी. कैट 2026 एडमिट कार्ड, ओरिजिनल आईडी, ड्रेस कोड और सेंटर पर पहुंचने की टाइमिंग को लेकर जरूरी नियम जारी हो गए हैं. इस मामले में जरा सी चूक भी भारी पड़ सकती है. जानिए कैट परीक्षा के दिन क्या करें और क्या नहीं.CAT 2026 Exam Day Guidelines: कैट परीक्षा 29 नवंबर यानी रविवार को होगीनई दिल्ली (CAT 2026 Guidelines). देश के टॉप मैनेजमेंट संस्थान में एडमिशन के लिए कैट 2026 बेहद अहम पड़ाव है. आईआईएम इंदौर 29 नवंबर 2026 को कॉमन एडमिशन टेस्ट आयोजित करेगा. 2 घंटे की कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा देश के 170 शहरों में 3 शिफ्ट में होगी. सालभर की मेहनत के बाद परीक्षा के दिन जरा सी चूक या नियम तोड़ना परेशानी खड़ी कर सकता है. सेंटर पर जाने से पहले कैट 2026 एडमिट कार्ड, पहचान पत्र और ड्रेस कोड से जुड़े नियम अच्छी तरह समझ लें. कैट 2026 परीक्षा की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. VARC, DILR और QA जैसे सेक्शंस में बेहतर प्रदर्शन के लिए दिमाग को शांत रखना जरूरी है. एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in पर जारी हो चुके हैं. उम्मीदवारों को तय शिफ्ट में समय से पहुंचना होगा. गेट बंद होने के बाद किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं मिलेगी. इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, भारी सोल वाले जूते या मेटल की चीजों को लेकर भी सख्त नियम हैं. जानिए कैट 2026 परीक्षा वाले दिन किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है. कैट 2026 के दिन क्या करें और क्या नहीं?
आईआईएम 29 नवंबर 2026 को कैट परीक्षा आयोजित करेगा. 2 घंटे की यह परीक्षा 3 शिफ्ट में होगी. इसके लिए देशभर के 170 शहरों में केंद्र बनाए जाएंगे: पहली शिफ्ट: सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक दूसरी शिफ्ट: दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक तीसरी शिफ्ट: शाम 4:30 बजे से 6:30 बजे तक कैट परीक्षा के दिन क्या करें?
एडमिट कार्ड और फोटो: एडमिट कार्ड के सभी पेज A4 साइज पेपर पर साफ प्रिंट कराएं. उस पर वही पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाएं, जो आवेदन फॉर्म में अपलोड की थी. साथ में अतिरिक्त पासपोर्ट फोटो भी रखें. ओरिजिनल आईडी: आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी में से कोई एक मान्य और मूल फोटो पहचान पत्र साथ जरूर ले जाएं. एडमिट कार्ड की वैधता: फोटो और सिग्नेचर साफ दिखने पर ही हॉल टिकट मान्य होगा. यह केवल एडमिट कार्ड में दर्ज तारीख और शिफ्ट के लिए ही काम करेगा. समय पर पहुंचें: तय रिपोर्टिंग समय पर सेंटर पहुंचें. गेट बंद होने के बाद एंट्री नहीं मिलेगी. कैट 2026 परीक्षा के दिन क्या न करें?
गैजेट्स और स्टेशनरी: मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, स्मार्टवॉच या अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान और स्टेशनरी आइटम्स अंदर न ले जाएं. कपड़े और जूते: मोटे सोल वाले जूते, बड़े बटन वाले कपड़े, जूलरी या मेटल से बनी चीजों को पहनने से बचें. इससे फ्रिस्किंग के दौरान अनावश्यक देर नहीं होगी. कैट 2026 से पहले नोट करें काम की बात परीक्षा से कम से कम 1 दिन पहले अपने सेंटर की लोकेशन, वहां पहुंचने का रास्ता और ट्रैफिक की स्थिति जरूर देख लें. इससे परीक्षा वाले दिन जल्दबाजी नहीं होगी. कैट जैसे कॉम्पिटिटिव एग्जाम में आखिरी पलों की घबराहट एकाग्रता को तोड़ सकती है. इसलिए एक दिन पहले ही एडमिट कार्ड, ओरिजिनल आईडी, फोटो और साधारण-आरामदायक कपड़े एक जगह तैयार रख लें. परीक्षा के दिन केवल अपनी स्ट्रैटेजी पर फोकस करें. इससे आप पूरे कॉन्फिडेंस के साथ अपना बेस्ट दे सकेंगे. Advertisement She currently works with News18 Hindi, focusing on the Education and Career desk. She is kno…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :All IndiaFirst Published :November 23, 2026, 12:27 ISTऔर पढ़ें

