राष्ट्रवाणी: सेना की नई ताकत: दुश्मन के इलाके में घुसेगा बिना क्रू वाला BMP-2 और…सेना की नई ताकत: दुश्मन के इलाके में घुसेगा बिना क्रू वाला BMP-2, रिमोट से होगी फायरिंग और ड्रोन लॉन्चWritten by:Agency:Last Updated:November 25, 2026, 07:42 ISTBMP-2 Armoured Combat Vehicle: अब दुश्मन पर बढ़त बनाने के लिए सिर्फ हथियारों की ताकत नहीं, बल्कि तकनीक, ऑटोमेशन और बिना सैनिकों की जान जोखिम में डाले ऑपरेशन को अंजाम देने की क्षमता भी निर्णायक होती जा रही है. इसी बदलते युद्ध परिदृश्य को देखते हुए भारतीय सेना अपने पुराने लेकिन भरोसेमंद BMP-2 बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों को नई युद्धक क्षमता देने की तैयारी में है.अब BMP-2 रिमोट से दौड़ेगा और दुश्मन पर सीधी कार्रवाई होगी.BMP-2 Armoured Combat Vehicle: जंग के मैदान में अपने जवानों की जान जोखिम में डाले बिना दुश्मन के छक्के छुड़ाने के लिए भारतीय सेना एक बड़ा और आधुनिक कदम उठा रही है. सेना अपने भरोसेमंद बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों यानी बीएमपी-2 (BMP-2) को अब रिमोट से चलने वाले ‘ऑटोनोमस फाइटिंग प्लेटफॉर्म’ में बदलने की तैयारी कर रही है. इसके लिए शैक्षणिक संस्थानों (एकेडेमिया) के साथ मिलकर एक खास प्रोजेक्ट पर तेजी से काम चल रहा है. इस नई तकनीक के तैयार होने के बाद सुरक्षित डेटा लिंक के जरिए दूर बैठकर ही इन वाहनों को चलाया जा सकेगा और इनके हथियारों से फायरिंग व सर्विलांस उपकरणों को ऑपरेट किया जा सकेगा. खास बात यह है कि हमले की अगुवाई करने, ड्रोन लॉन्च करने और दुश्मन को चकमा देने जैसे बेहद जोखिम भरे मिशनों को अब बिना क्रू मेंबर्स को खतरे में डाले अंजाम दिया जा सकेगा. BMP-2 को स्वायत्त (ऑटोनॉमस) कॉम्बैट वाहनों में बदलने का कदम, T-72 मुख्य युद्धक टैंक के पुराने वेरिएंट्स के लिए चलाए जा रहे एक ऐसे ही प्रोजेक्ट के अनुरूप है. इसका उद्देश्य 2030 के बाद, जब ये टैंक रिटायर होने वाले होंगे, तब भी इनका इस्तेमाल जारी रखना है. साथ ही, इसका मकसद सेना की उस क्षमता को बढ़ाना है, जिससे वह तकनीक-प्रधान और तेजी से बदलते माहौल में उच्च जोखिम वाले मिशनों को अंजाम दे सके. सेना के पास सोवियत मूल के लगभग 2,400 BMP-2 वाहन हैं, जो पारंपरिक युद्ध के लिए ‘मेकेनाइज्ड इन्फैंट्री रेजिमेंट’ और ‘ब्रिगेड ऑफ द गार्ड्स’ का हिस्सा हैं. इन्हें पहली बार 1980 के दशक के मध्य में शामिल किया गया था और भारत में सरकारी ऑर्डनेंस फैक्ट्री, मेदक द्वारा लाइसेंस के तहत इनका निर्माण भी किया गया था. इसके अलावा, कुछ विशेष कार्यों को पूरा करने के लिए इनके सैकड़ों मॉडिफाइड (संशोधित) वेरिएंट्स भी सेवा में हैं. हालांकि इन्हें मुख्य रूप से मैदानी और रेगिस्तानी इलाकों में संचालन के लिए बनाया गया था, लेकिन चीन के साथ लगती ‘लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल’ (LAC) के पास ऊंचे पहाड़ी इलाकों में भी BMP को तैनात किया गया है. समय के साथ, BMP बेड़े की परिचालन क्षमता को बढ़ाने के लिए कई बार आधुनिकीकरण और अपग्रेडेशन किए गए हैं. इनमें ड्राइवर और गनर के लिए ‘नाइट साइट्स’, कमांडर के लिए ‘पैनोरमिक साइट’, ऑटोमैटिक टारगेट ट्रैकर के साथ ‘फायर कंट्रोल सिस्टम’ और ‘काउंटर-ड्रोन’ उपकरण लगाना शामिल है. सेना, ‘डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन’ (DRDO) और उद्योग जगत के साथ मिलकर, BMP-2 की जगह लेने के लिए एक नया बख्तरबंद कॉम्बैट वाहन विकसित कर रही है. BMP-2 पिछले लगभग चार दशकों से सेना में सेवा दे रहा है. इसके लिए ट्रैक वाले (चेन पर चलने वाले) और पहियों वाले, दोनों तरह के वाहनों के प्रोटोटाइप तैयार कर लिए गए हैं.About the Authorराकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, , ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और में काम किया है. वर्तमान में वह h…Location :New Delhi,DelhiFirst Published :November 25, 2026, 07:40 ISTऔर पढ़ें
Trending
- विवाद: सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट की हिदायत फिर भी नहीं जला दीपथून पर दीप, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- Jaipur Cyber Crime: 400 करोड़ की चोरी में 12वीं गिरफ्तारी – राष्ट्रवाणी
- हिमाचल में ड्रग्स पर सर्जिकल स्ट्राइकः 246 पंचायतों के 12000 लोग नशे की चपेट में, 7950 केस – राष्ट्रवाणी
- ट्रंप-जिनपिंग की मुलाकात का दिखा असर, चीन ने बोइंग को दिया 50 विमानों का बड़ा ऑर्डर – राष्ट्रवाणी
- IIIT भागलपुर की समृद्धि को 59 लाख का पैकेज, खुद बताया सफलता का राज, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- नौकरी छोड़ पति-पत्नी ने घर की रसोई से शुरू किया स्टार्टअप, बेटी के नाम को बनाया ब्रांड – राष्ट्रवाणी
- तुम्हे मेरे साथ चलना ही होगा, देवर की जिद पर झल्ला गई भाभी और हो गया बड़ा कांड—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- 2027 तक $4,650 के पार जा सकता है सोना, Goldman Sachs ने बताई उछाल की 3 वजहें, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी

