राष्ट्रवाणी: आरा में जयमाला के दौरान धांय-धांय, 2 दोस्तों की मौत, मौसी की शादी में कोहरामआरा में जयमाला के दौरान धांय-धांय, दो दोस्तों की मौत, मौसी की शादी में मचा कोहरामEdited by:Agency:Last Updated:November 25, 2026, 08:01 ISTआरा में शादी समारोह में उस दौरान सनसनी फैल गई, जब अचानक से गोलियां चलने लगीं. इस घटना में शादी में शामिल होने आए 3 युवकों को गोली लगी, जिनमें से दो की मौत हो गई. तीसरा घायल है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. रिपोर्ट: सुशील आरा (भोजपुर). बिहार से बड़ी खबर सामने आई है. शादी समारोह के दौरान गोल चलने से दो दोस्तों की मौत हो गई. एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की सूचना है. इससे वैवाहिक कार्यक्रम में भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई. लोग इधर से उधर भागने लगे. मंगलवार रात को हुई इस घटना से आमलोगों के साथ ही पुलिस भी सकते में आ गई. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. बताया जाता है कि मृतक अपनी मौसी की शादी में शामिल होने आए थे. वारदात के बाद खुशियों का माहौल गम में तब्दील हो गया. जानकारी के अनुसार, भोजपुर जिले के आरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बीबीगंज चकिया गांव में मंगलवार की देर रात शादी समारोह के दौरान फायरिंग हुई. इस घटना में दो युवकों की मौत हो गई. एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं. मृतकों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शुभकरणगंज निवासी 18 वर्षीय राहुल कुमार और 22 वर्षीय दीपक कुमार के रूप में हुई है. घायल युवक दौलतपुर निवासी 18 वर्षीय सोनू कुमार है. उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस के अनुसार, घायल युवक की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है. विवाद के बाद चली गोली बताया जा रहा है कि तीनों दोस्तों शादी समारोह में शामिल होने बीबीगंज चकिया गांव पहुंचे थे. इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया. इसके बाद हथियारबंद बदमाशों ने तीनों को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गोली लगने से राहुल और दीपक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सोनू घायल हो गया. घटना मंगलवार 24 नवंबर की रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है. शुरुआती जांच में पुलिस को घटना के पीछे पूर्व का विवाद या पुरानी रंजिश होने की आशंका है. Advertisement6 आरोपियों की हुई पहचान पुलिस ने बताया कि इस घटना को अंजाम देने वाले 6 आरोपियों की पहचान कर ली गई है. आरा सदर-1 के SDPO सुशील कुमार ने बताया कि रात करीब 11 बजे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चकिया गांव में शादी समारोह के दौरान तीन लोगों को गोली मारी गई थी. इनमें से दो की मौत हो गई है, जबकि तीसरा घायल खतरे से बाहर है. SDPO के मुताबिक, शुरुआती जांच में घटना के पीछे पुराना विवाद सामने आया है. पुलिस इस एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है. वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों की पहचान कर ली गई है. उनकी गिरफ्तारी के लिए SIT का गठन किया गया है. पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है.About the Authorबिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Bhojpur,BiharFirst Published :November 25, 2026, 07:19 ISTऔर पढ़ें
Trending
- विवाद: सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट की हिदायत फिर भी नहीं जला दीपथून पर दीप, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- Jaipur Cyber Crime: 400 करोड़ की चोरी में 12वीं गिरफ्तारी – राष्ट्रवाणी
- हिमाचल में ड्रग्स पर सर्जिकल स्ट्राइकः 246 पंचायतों के 12000 लोग नशे की चपेट में, 7950 केस – राष्ट्रवाणी
- ट्रंप-जिनपिंग की मुलाकात का दिखा असर, चीन ने बोइंग को दिया 50 विमानों का बड़ा ऑर्डर – राष्ट्रवाणी
- IIIT भागलपुर की समृद्धि को 59 लाख का पैकेज, खुद बताया सफलता का राज, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- नौकरी छोड़ पति-पत्नी ने घर की रसोई से शुरू किया स्टार्टअप, बेटी के नाम को बनाया ब्रांड – राष्ट्रवाणी
- तुम्हे मेरे साथ चलना ही होगा, देवर की जिद पर झल्ला गई भाभी और हो गया बड़ा कांड—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- 2027 तक $4,650 के पार जा सकता है सोना, Goldman Sachs ने बताई उछाल की 3 वजहें, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी

