राष्ट्रवाणी: पापा को छोड़ने को तैयार नहीं मासूम बच्ची, देश की रक्षा पर रहे जवान के पीछे…पापा को छोड़ने को तैयार नहीं मासूम बच्ची, देश की रक्षा पर रहे जवान के पीछे दौड़ी, वीडियो देख भावुक हुए लोग!Written by:Agency:Last Updated:November 25, 2026, 06:54 ISTड्यूटी पर जा रहे जवान को पीछे से रोकने दौड़ी मासूम बेटी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पिता और बेटी के इस भावुक पल को देखकर लोग जमकर प्यार बरसा रहे हैं. वीडियो ने जवानों की जिंदगी और परिवार से दूर रहने के दर्द को फिर चर्चा में ला दिया है. पापा को छोड़ने को तैयार नहीं मासूम बच्ची(फोटो: X-@aakashrmcf)किसी बच्चे के लिए उसके माता-पिता से बढ़कर शायद ही कोई होता है. खासकर पिता के साथ बिताया समय बच्चों के लिए बेहद खास होता है. उनके साथ खेलना, घूमना, बातें करना और छोटी-छोटी जिद पूरी करवाना ही उनकी दुनिया होती है. लेकिन जब पिता काम के सिलसिले में कई दिनों या महीनों के लिए दूर चले जाते हैं, तो बच्चों के लिए उस दूरी को समझना आसान नहीं होता. उन्हें बस अपने पापा का साथ चाहिए होता है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इसी मासूम प्यार को दिखाता है, जिसे देखकर लोग भावुक हो रहे हैं. वायरल हो रहे वीडियो में एक जवान अपने सामान के साथ घर से निकलता दिखाई देता है. वह अपनी ड्यूटी पर जाने की तैयारी में है, लेकिन तभी पीछे उसकी छोटी बेटी नजर आती है. पिता को जाते देख बच्ची भी उनके पीछे चलने लगती है और फिर दौड़ पड़ती है. उसकी इस मासूम कोशिश को देखकर समझ आता है कि वह अपने पापा को इतनी जल्दी अपने से दूर नहीं जाने देना चाहती. बच्ची के लिए शायद यह सामान्य बात नहीं है कि उसके पिता अचानक घर से चले जाएं और वह उनके साथ न जा सके. वह बस अपने पापा के साथ रहना चाहती है. वीडियो में नजर आने वाला यह छोटा सा पल पिता और बेटी के बीच के प्यार को बयां करता है. कई बार भावनाओं को समझाने के लिए शब्दों की जरूरत नहीं होती, कुछ दृश्य ही दिल को छू जाते हैं. देश की रक्षा करते हैं जवान, परिवार से रहना पड़ता है दूर सेना में नौकरी करने वाले जवानों की जिंदगी आम लोगों से काफी अलग होती है. देश की सुरक्षा के लिए उन्हें कई बार अपने घर, परिवार और बच्चों से दूर रहना पड़ता है. कभी त्योहारों पर घर नहीं पहुंच पाते, तो कभी बच्चों के जन्मदिन और उनके बड़े होने के कई खास मौके भी ड्यूटी के चलते मिस हो जाते हैं. उनके लिए देश की जिम्मेदारी सबसे पहले होती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि परिवार की याद या अपनों से दूर रहने का दर्द कम हो जाता है. जवान भी अपने बच्चों के साथ समय बिताना चाहते हैं, उनकी बातें सुनना चाहते हैं और उनके बचपन के हर पल का हिस्सा बनना चाहते हैं. हालांकि, ड्यूटी की वजह से कई बार चाहकर भी ऐसा संभव नहीं हो पाता. Really wholesome and emotional video of a daughter of an Indian Soldier departing for duty. This Made me cry — Aakash(@aakashrmcf) बच्चों के लिए पापा से दूर रहना आसान नहीं छोटे बच्चों को यह समझाना मुश्किल होता है कि उनके पिता आखिर उन्हें छोड़कर क्यों जा रहे हैं. उन्हें न ड्यूटी की जिम्मेदारियों का पता होता है और न ही देश की सुरक्षा के लिए किए जाने वाले कामों की पूरी समझ. उनकी छोटी सी दुनिया में माता-पिता का साथ ही सबसे ज्यादा मायने रखता है. जब पिता घर से निकलते हैं, तो बच्चे उन्हें रोकने की कोशिश करते हैं, उनके पीछे जाते हैं या बार-बार वापस आने के लिए कहते हैं. इस वीडियो में बच्ची का अपने पिता के पीछे दौड़ना भी कुछ ऐसा ही एहसास कराता है. उसके लिए पिता का साथ ही सबसे जरूरी है और वह शायद चाहती है कि पापा कुछ देर और उसके पास रहें. Advertisementवीडियो देख भावुक हुए सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को एक्स पर @aakashrmcf नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. शेयर करते ही ये वीडियो तुरंत वायरल हो गया. खबर लिखे जाने तक इसे 65 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है और लगबर 2 हजार लोगों ने इसे लाइक भी किया है. वीडियो देखने के बाद लोग भावुक हो रहे हैं. कई लोग पिता और बेटी के इस रिश्ते को बेहद खूबसूरत बता रहे हैं, तो कुछ जवानों की जिंदगी और उनके त्याग को याद कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि देश की रक्षा करने वाले सैनिकों के साथ उनके परिवार भी कई तरह की भावनात्मक चुनौतियों से गुजरते हैं. यह वीडियो एक बार फिर याद दिलाता है कि वर्दी के पीछे भी एक इंसान होता है, जिसका अपना परिवार, बच्चे और भावनाएं होती हैं. जवान देश की सुरक्षा के लिए घर से दूर रहते हैं, लेकिन उनके बच्चे हर बार यही उम्मीद करते हैं कि पापा जल्द वापस आएं और उनके साथ पहले की तरह समय बिताएं. यही पिता और बेटी के रिश्ते की खूबसूरती है, जो बिना कुछ कहे भी दिल तक पहुंच जाती है.About the Authorमैं निशांत कुमार, News18 Hindi में पत्रकार हूं. फिलहाल मैं यहां ऑफबीट सेक्शन में हूं. मुझे विदेश (इंटरनेशनल) से जुड़ी खबरों में भी गहरी रुचि है. खबरों से संबंधित किसी भी जानकारी या संपर्क के लिए आप मुझे इस ईमेल…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।Location :OtherFirst Published :November 25, 2026, 06:54 ISTऔर पढ़ें
Trending
- विवाद: सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट की हिदायत फिर भी नहीं जला दीपथून पर दीप, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- Rajasthan Zila Pramukh Election 2026: आज 37 जिला प्रमुखों की कुर्सी का फैसला—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- Jaipur Cyber Crime: 400 करोड़ की चोरी में 12वीं गिरफ्तारी – राष्ट्रवाणी
- उम्मीदवार उतारने के लिए सपा इतनी आतुर क्यों, आखिर ऐसी क्या है इन 5 सीटों की चुनावी कहानी, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- हिमाचल में ड्रग्स पर सर्जिकल स्ट्राइकः 246 पंचायतों के 12000 लोग नशे की चपेट में, 7950 केस – राष्ट्रवाणी
- ट्रंप-जिनपिंग की मुलाकात का दिखा असर, चीन ने बोइंग को दिया 50 विमानों का बड़ा ऑर्डर – राष्ट्रवाणी
- IIIT भागलपुर की समृद्धि को 59 लाख का पैकेज, खुद बताया सफलता का राज, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- नौकरी छोड़ पति-पत्नी ने घर की रसोई से शुरू किया स्टार्टअप, बेटी के नाम को बनाया ब्रांड – राष्ट्रवाणी

