राष्ट्रवाणी: काल भैरव की कृपा पाने का दिन ‘कालाष्टमी’, आचार्य से जानें महत्व और पूजा विधिKalashtami: काल भैरव की कृपा पाने का दिन ‘कालाष्टमी’, उज्जैन के आचार्य से जानें महत्व और पूजा विधिReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 25, 2026, 06:50 ISTKalashtami 2026: काल भैरव को भगवान शंकर का उग्र, न्यायप्रिय और रक्षक स्वरूप माना जाता है. इस दिन विधि-विधान से उनकी पूजा-अर्चना करने और व्रत रखने से जीवन की अनेक समस्याएं दूर होने लगती हैं. भक्तों को पापों से मुक्ति, कष्टों से राहत और महादेव की कृपा प्राप्त होती है. उज्जैन. हिंदू धर्म में कालाष्टमी का विशेष धार्मिक महत्व माना गया है. पंचांग के अनुसार, प्रत्येक महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर यह पर्व मनाया जाता है. यह दिन भगवान शिव के रौद्र और रक्षक स्वरूप बाबा काल भैरव की उपासना के लिए समर्पित है. मान्यता है कि कालाष्टमी पर विधि-विधान से पूजा, व्रत और मंत्र जाप करने से भय, शत्रु बाधा और नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति मिलती है. तंत्र साधना करने वालों के लिए भी यह तिथि विशेष फलदायी मानी जाती है. श्रद्धालुओं का विश्वास है कि बाबा भैरव की आराधना से जीवन की परेशानियां कम होती हैं और सुख-समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है. उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज से जानते हैं मार्गशीष मास की कालाष्टमी की सही तिथि, पूजा का महत्व, विधि और इससे जुड़ी खास मान्यताएं. वैदिक पंचांग के अनुसार, मार्गशीष (अगहन) मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि का आरंभ 01 दिसंबर 2026 को रात 12 बजकर 25 बजे होगा. वहीं अष्टमी तिथि का समापन 2 दिसंबर 2026 को रात 11 बजकर 13 मिनट पर होगा. उदयातिथि के आधार पर कालाष्टमी का व्रत 01 दिसंबर 2026, दिन मंगलवार को रखा जाएगा. भक्त इस दिन भगवान काल भैरव की पूजा कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं. कालाष्टमी व्रत की महिमा काल भैरव को भगवान शिव का उग्र, न्यायप्रिय और रक्षक स्वरूप माना जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, कालाष्टमी पर विधि-विधान से उनकी पूजा-अर्चना करने और व्रत रखने से जीवन की अनेक बाधाएं दूर होने लगती हैं. भक्तों को पापों से मुक्ति, कष्टों से राहत और शिव कृपा का आशीर्वाद प्राप्त होता है. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस दिन की गई उपासना राहु दोष के प्रभाव को कम करने में भी सहायक मानी जाती है, जिससे जीवन में सुख, शांति और सकारात्मकता का संचार होता है. क्या है कालाष्टमी की पूजा विधि?
कालाष्टमी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद साफ कपड़े धारण करें. इसके बाद भगवान शिव और भगवान काल भैरव को याद करते हुए पूजा का संकल्प लें. फिर दीपक जलाकर धूप और पूजा सामग्री अर्पित करें. इसके बाद श्रद्धा के साथ भगवान काल भैरव का ध्यान करें और अपनी मनोकामना व्यक्त करें. इस दिन जरूरतमंद लोगों की सहायता और दान को भी शुभ माना जाता है. About the Authorराहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Ujjain,Madhya PradeshFirst Published :November 25, 2026, 06:50 ISTऔर पढ़ें

