राष्ट्रवाणी: कानपुर में विदेशी डॉक्टर करेंगे मरीजों का इलाज, पैराग्वे से आएंगे विशेषज्ञअब कानपुर के मरीजों के इलाज में विदेश से आएंगे डॉक्टर, पैराग्वे के विशेषज्ञ बढ़ाएंगे मदद के हाथReported by:Last Updated:November 25, 2026, 06:44 ISTकानपुर के LLR अस्पताल में इलाज कराने वाले मरीजों को जल्द ही पैराग्वे के विशेषज्ञ डॉक्टरों का सहयोग मिल सकता है. केंद्र सरकार की पहल पर GSVM मेडिकल कॉलेज और KGMU को अंतरराष्ट्रीय चिकित्सा कार्यक्रम के लिए चुना गया है. इसके तहत पैराग्वे के डॉक्टर कानपुर आकर भारतीय विशेषज्ञों के साथ काम करेंगे. वहीं, कानपुर के डॉक्टरों और मेडिकल छात्रों को भी पैराग्वे जाकर आधुनिक चिकित्सा तकनीकों, शोध और प्रशिक्षण से जुड़ने का अवसर मिलेगा. अब एलएलआर अस्पताल में इलाज कराने वाले मरीजों को विदेशी डॉक्टरों का भी साथ मिलेगा. गंभीर और जरूरतमंद मरीजों के इलाज में अब पैराग्वे के विशेषज्ञ डॉक्टर भी सहयोग करेंगे. इसके लिए पैराग्वे के डॉक्टर जल्द ही गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज (जीएसवीएम) आएंगे. यहां के डॉक्टरों के साथ मिलकर मरीजों को देखेंगे और इलाज के नए तरीकों पर काम करेंगे. इतना ही नहीं, कानपुर के डॉक्टरों को भी पैराग्वे जाकर वहां की आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और तकनीकों को समझने का मौका मिलेगा. केंद्र सरकार की पहल पर उत्तर प्रदेश के दो बड़े चिकित्सा संस्थानों केजीएमयू और जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज को इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए चुना गया है. अभी तक एलएलआर अस्पताल में मरीजों का इलाज जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर ही करते रहे हैं. लेकिन आने वाले समय में यहां दूसरे देश के विशेषज्ञों का अनुभव भी मरीजों के काम आएगा. पैराग्वे के डॉक्टर यहां आकर अलग-अलग विभागों के विशेषज्ञों के साथ काम करेंगे. मरीजों की बीमारी, जांच और उपचार के बेहतर विकल्पों पर चर्चा होगी. खासकर ऐसे मरीजों को इसका फायदा मिल सकता है, जिन्हें जटिल बीमारियों के चलते विशेषज्ञों की सलाह और इलाज के नए तरीकों की जरूरत पड़ती है. डॉक्टर एक-दूसरे से साझा करेंगे इलाज के तरीके जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि यह मेडिकल कॉलेज के लिए बड़ी उपलब्धि है. पहली बार पैराग्वे के डॉक्टर यहां आकर भारतीय विशेषज्ञों के साथ काम करेंगे. दोनों देशों के डॉक्टर एक-दूसरे से अपने अनुभव साझा करेंगे. किस तरह आधुनिक तकनीक और उपकरणों की मदद से मरीजों का बेहतर इलाज किया जा सकता है, इस पर मिलकर काम होगा. पैराग्वे में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में हो रहे नए प्रयोगों की जानकारी भी यहां के डॉक्टरों को मिलेगी. वहीं, भारतीय डॉक्टर भी अपने अनुभव और इलाज के तरीकों से वहां के विशेषज्ञों को परिचित कराएंगे. Advertisementमेडिकल छात्रों को विदेश में शोध का मिलेगा मौका इस पहल का फायदा सिर्फ मरीजों और डॉक्टरों तक सीमित नहीं रहेगा. जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के छात्रों को भी विदेश में जाकर पढ़ाई और शोध करने का अवसर मिलेगा. पैराग्वे के चिकित्सा संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों के साथ कानपुर के मेडिकल छात्र शोध कार्यों में हिस्सा ले सकेंगे. इसी तरह वहां के छात्र भी जीएसवीएम आकर यहां के विशेषज्ञों के साथ काम करेंगे. फैकल्टी के स्तर पर भी दोनों देशों के डॉक्टरों और शिक्षकों का आदान-प्रदान होगा. प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि मेडिकल छात्रों के लिए यह काफी अच्छा अवसर है. विदेश में होने वाली कार्यशालाओं और सेमिनार में शामिल होने के साथ ही अब उन्हें वहां के छात्रों के साथ सीधे शोध करने का मौका मिलेगा. इससे उन्हें दूसरे देशों में अपनाई जा रही चिकित्सा पद्धतियों को समझने और अपना अनुभव बढ़ाने में मदद मिलेगी. इसका फायदा आगे चलकर उनके करियर में भी दिखाई देगा.लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Kanpur,Kanpur Nagar,Uttar PradeshFirst Published :November 25, 2026, 06:44 ISTऔर पढ़ें
Trending
- विवाद: सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट की हिदायत फिर भी नहीं जला दीपथून पर दीप, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- Jaipur Cyber Crime: 400 करोड़ की चोरी में 12वीं गिरफ्तारी – राष्ट्रवाणी
- उम्मीदवार उतारने के लिए सपा इतनी आतुर क्यों, आखिर ऐसी क्या है इन 5 सीटों की चुनावी कहानी, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- हिमाचल में ड्रग्स पर सर्जिकल स्ट्राइकः 246 पंचायतों के 12000 लोग नशे की चपेट में, 7950 केस – राष्ट्रवाणी
- ट्रंप-जिनपिंग की मुलाकात का दिखा असर, चीन ने बोइंग को दिया 50 विमानों का बड़ा ऑर्डर – राष्ट्रवाणी
- IIIT भागलपुर की समृद्धि को 59 लाख का पैकेज, खुद बताया सफलता का राज, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- नौकरी छोड़ पति-पत्नी ने घर की रसोई से शुरू किया स्टार्टअप, बेटी के नाम को बनाया ब्रांड – राष्ट्रवाणी
- तुम्हे मेरे साथ चलना ही होगा, देवर की जिद पर झल्ला गई भाभी और हो गया बड़ा कांड—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी

