राष्ट्रवाणी: बिहार में आज बारिश से राहत, सुबह धुंध के बाद दिन में खिलेगी धूपबिहार में आज बारिश से राहत, सुबह धुंध के बाद दिन में खिलेगी धूप, जानें अगले 4 दिन कैसी रहेगी ठंडWritten by:Agency:Last Updated:November 25, 2026, 06:45 ISTBihar Aaj Ka Mausam: बिहार में आज बुधवार को बारिश की कोई चेतावनी नहीं है. सुबह धुंध के बाद दिन में धूप खिलेगी. पटना का अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 19 डिग्री रह सकता है. अगले 3 से 4 दिन तापमान में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है. सुबह-रात हल्की ठंड बनी रहेगी.बिहार वेदर अपडेट(सांकेतिक फोटो)पटनाः बिहार में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदल रहा है. आज 25 नवंबर को राज्य के लोगों को बारिश से पूरी तरह राहत मिलेगी. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज प्रदेश में बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ रहने और धूप निकलने की पूरी संभावना है. इससे दिन के समय लोगों को हल्की गर्माहट महसूस हो सकती है. हालांकि सुबह और रात के समय ठंड का एहसास बना रहेगा. सुबह धुंध और कुहासे का असर आज 25 नवंबर को सुबह के समय पटना समेत राज्य के कई हिस्सों में धुंध और कुहासा देखने को मिल सकता है. उत्तर बिहार के कुछ इलाकों में भी सुबह हल्की धुंध छाए रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 48 घंटे के दौरान राज्यभर में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रहेगा. ऐसे में सुबह के वक्त घर से बाहर निकलने वाले लोगों और वाहन चालकों को थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है. कोहरे के कारण सुबह के समय दृश्यता में हल्की कमी आ सकती है. पटना में ऐसा रहेगा आज का तापमान राजधानी पटना की बात करें तो आज यहां मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा. पटना एयरपोर्ट के लिए मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज 25 नवंबर को अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. सुबह की धुंध छंटने के बाद दिन में अच्छी धूप निकलेगी, जिससे लोगों को दिन के कामकाज में कोई परेशानी नहीं होगी. आने वाले दिनों में मौसम का हाल मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 से 4 दिनों तक राज्य के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. तापमान लगभग स्थिर बना रहेगा. इसका मतलब है कि फिलहाल कड़ाके की ठंड के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है. दिन में धूप निकलने से मौसम सुहावना बना रहेगा, जबकि शाम ढलने के साथ ही हवा में हल्की ठंडक घुलने लगेगी. Advertisementप्रमुख शहरों का तापमान शहरअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमानपटना2718.5गया2716भागलपुर26.517.2मुजफ्फरपुर25.417.1दरभंगा27.5 – कैमूर सबसे गर्म, बाल्मीकि नगर सबसे ठंडा बीते 24 घंटे के मौसम के आंकड़ों पर नजर डालें तो राज्य के तापमान में काफी अंतर देखने को मिला है. पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक अधिकतम तापमान कैमूर जिले में 32.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दूसरी ओर सबसे कम न्यूनतम तापमान बाल्मीकि नगर में 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. कुल मिलाकर आज 25 नवंबर को बिहार का मौसम सामान्य और साफ रहने वाला है. बारिश का कोई खतरा नहीं होने से किसानों और आम लोगों को बड़ी राहत मिली है. About the Authorप्रसून सिंह को मीडिया में 7 साल काम करने का अनुभव है. खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोचक अंजाद में पेश करना खासियत है. अखबार में इंटर्नशिप के साथ करियर की शुरुआत हुई. इसके बाद ETV Bharat (बिहार)…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Patna,BiharFirst Published :November 25, 2026, 06:40 ISTऔर पढ़ें
Trending
- विवाद: सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट की हिदायत फिर भी नहीं जला दीपथून पर दीप, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- Jaipur Cyber Crime: 400 करोड़ की चोरी में 12वीं गिरफ्तारी – राष्ट्रवाणी
- उम्मीदवार उतारने के लिए सपा इतनी आतुर क्यों, आखिर ऐसी क्या है इन 5 सीटों की चुनावी कहानी, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- हिमाचल में ड्रग्स पर सर्जिकल स्ट्राइकः 246 पंचायतों के 12000 लोग नशे की चपेट में, 7950 केस – राष्ट्रवाणी
- ट्रंप-जिनपिंग की मुलाकात का दिखा असर, चीन ने बोइंग को दिया 50 विमानों का बड़ा ऑर्डर – राष्ट्रवाणी
- IIIT भागलपुर की समृद्धि को 59 लाख का पैकेज, खुद बताया सफलता का राज, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- नौकरी छोड़ पति-पत्नी ने घर की रसोई से शुरू किया स्टार्टअप, बेटी के नाम को बनाया ब्रांड – राष्ट्रवाणी
- तुम्हे मेरे साथ चलना ही होगा, देवर की जिद पर झल्ला गई भाभी और हो गया बड़ा कांड—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी

