राष्ट्रवाणी: सतना में राजस्थान का जायका! उमड़ती है चटोरों की भीड़, सब भुला देगी ये ‘कचौरी’सतना में राजस्थान का जायका! उमड़ती है चटोरों की भीड़, सब कुछ भुला देगा कचौरी का स्वादReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 25, 2026, 05:51 ISTKota Kachori Satna: राजस्थान के कोटा से सतना आया एक स्वाद, जिसने देखते ही देखते लोगों के दिल में जगह बना ली. तीन लोगों से शुरू हुआ छोटा सा व्यापार अब 8–9 लोगों को रोजगार दे रहा है और रोज हजारों ग्राहक यहां पहुंच रहे हैं. आखिर इस कचौरी में ऐसा क्या खास है, जानते हैं पूरी कहानी. सतना. मध्य प्रदेश के सतना में अगर सुबह के नाश्ते में गरमागरम कचौरी के साथ राजस्थान के कोटा शहर जैसा स्वाद मिल जाए, तो बात ही अलग है. यही स्वाद अब जवाहर नगर गली नंबर-1 में लोगों को अपनी ओर खींच रहा है. यहां कोटा कचौरी देसी स्वाद नाम से चल रही दुकान पर रोज करीब 1000 से 1500 कचौरियां बिक रही हैं. खास बात यह है कि इस दुकान की शुरुआत सिर्फ तीन लोगों ने मिलकर की थी लेकिन स्वाद और लोगों के भरोसे ने कारोबार को इतना बढ़ाया कि आज यहां 8 से 9 लोगों का स्टाफ काम कर रहा है. लोकल 18 से बातचीत में हकीम सिंह गुर्जर ने बताया कि वह राजस्थान के कोटा के रहने वाले हैं. उनके रिश्ते में लगने वाले बड़े भाई की नौकरी सतना में रेलवे पर जेई के पद पर लगी थी. इसी वजह से करीब एक साल पहले हकीम सिंह भी सतना आए. यहां घूमने के दौरान उन्होंने महसूस किया कि शहर में राजस्थानी अंदाज की कोटा कचौरी का वह स्वाद नहीं मिल रहा, जिसे वह कोटा में लंबे समय से लोगों को खिलाते आ रहे थे. हकीम सिंह पहले से करीब पांच साल से कोटा में कचौरी का कारोबार कर रहे हैं और वहां उन्हें अच्छा रिस्पॉन्स मिलता रहा है. उन्होंने सोचा कि जब कोटा का स्वाद लोगों को पसंद आ रहा है, तो इसे सतना में भी क्यों न शुरू किया जाए. उनके रेलवे में नौकरी करने वाले भाई ने भी सतना में ही दुकान शुरू करने के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया. इसके बाद परिवार के एक भाई के साथ मिलकर यहां कोटा कचौरी का सेटअप तैयार किया गया. कचौरी में हींग का स्वाद और तीन तरह की चटनी खास इस दुकान की कचौरी में सबसे अलग इसकी खुशबू और हींग का खास टेस्ट है. यही फ्लेवर ग्राहकों को सबसे ज्यादा पसंद आता है. इसके साथ मिलने वाली तीन तरह की चटनी भी दुकान की पहचान बन चुकी है. हर कचौरी को कोटा जैसा स्वाद देने के लिए इसमें इस्तेमाल होने वाली सामग्री तक कोटा से ही मंगाई जाती है, यानी सतना में बैठकर ग्राहक को वही स्वाद देने की कोशिश की जाती है जो हकीम सिंह अपने शहर कोटा में सालों से बेचते आ रहे हैं. इसका असर व्यापार पर भी दिखाई दे रहा है. हकीम सिंह के मुताबिक, सामान्य दिनों में भी रोज 1000 से 1500 कचौरियां तक निकल जाती हैं. एक कचौरी की कीमत 15 रुपये है, यानी सिर्फ कचौरी की बिक्री से रोज करीब 15000 से 22500 रुपये तक का व्यापार कम से कम हो जाता है. उन्होंने कहा कि शहर से 15 से 20 किलोमीटर दूर रहने वाले लोग भी यहां रोज नाश्ता करने पहुंच रहे हैं. कचौरी के साथ राजस्थानी जलेबी भी बनी पसंद जवाहर नगर की इस दुकान पर सिर्फ कचौरी ही नहीं बल्कि समोसा, पानी पूरी और राजस्थानी स्टाइल में तैयार की गई केसर जलेबी भी मिलती है. खासतौर पर केसर जलेबी को ग्राहक खूब पसंद कर रहे हैं. सुबह से लेकर शाम तक दुकान पर चटोरों की भीड़ देखने को मिलती है. छोटे से शुरू हुए इस कारोबार ने धीरे-धीरे अपना ग्राहक वर्ग तैयार कर लिया है और अब दुकान पर काम करने वालों की संख्या भी बढ़कर 8 से 9 हो गई है. Advertisementकोटा में पढ़ाई के दिनों का स्वाद सतना में फिर मिला दुकान पर रोज पहुंचने वाले चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ सुशील बडगइयां लोकल 18 को बताते हैं कि यह ब्रांड बहुत कम समय में लोगों के बीच अपनी पहचान बनाने में कामयाब हुआ है. उनके मुताबिक, कचौरी का स्वाद सतना में मिलने वाली दूसरी कचौरियों से अलग है. जब वह अपने समय में कोटा में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते थे, तब इसी तरह का स्वाद खाने को मिलता था. करीब 14 से 15 साल बाद सतना में वही स्वाद दोबारा मिला, तो अब वह यहां अक्सर आते हैं और अपने परिवार के लिए भी कचौरी पैक करवाकर ले जाते हैं. ग्राहकों को भी मिल रहा नया स्वाद सतना की रहने वाली ग्राहक जया निगम का कहना है कि कोटा कचौरी उन लोगों के लिए खास है, जो कोटा में रह चुके हैं. यहां की कचौरी में वही हींग वाला फ्लेवर मिलता है जबकि सतना के लोगों को भी कुछ नया और अलग खाने का मौका मिल रहा है. उन्होंने खासतौर पर यहां मिलने वाली लहसुन की चटनी को शानदार बताया. जवाहर नगर के एक रोजाना ग्राहक ने कहा कि शहर में इस कचौरी जैसा स्वाद उन्हें कहीं और नहीं मिलता. वहीं श्याम सुंदर अग्रवाल का कहना है कि राजस्थानी कचौरी खाने में मस्त लगती है और सतना में इस तरह की कचौरी के लिए यह दुकान उनके लिए खास जगह बन चुकी है. तीन लोगों से शुरू हुआ यह छोटा सा व्यापार आज 8 से 9 लोगों को रोजगार देने के साथ रोज हजारों कचौरियां बेच रहा है. कोटा की यादों से शुरू हुई यह पहल अब सतना के लोगों की सुबह और शाम के स्वाद का हिस्सा बन गई है.About the Authorराहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं. पढ़ने के लिए क्लिक करें| लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Satna,Madhya PradeshFirst Published :November 25, 2026, 05:51 ISTऔर पढ़ें
Trending
- AITUC के 43वें राष्ट्रीय सम्मेलन में संविधान दिवस मनाया गया; 1,400 प्रतिनिधियों ने संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करने की शपथ ली – भारतीय पीएसयू
- छत्तीसगढ़ सचिवालय सेवा के तीन उप सचिवों के विभाग बदले, रोमेश गंगाकचूर को धार्मिक न्यास विभाग की जिम्मेदारी – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में 10 नगर निगमों का बढ़ेगा दायरा, अब गांव बनेंगे शहर; नगरीय प्रशासन ने मांगा ब्योरा – राष्ट्रवाणी
- मकान और जमीन की रजिस्ट्री के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर, अब ‘धरोहर’ पोर्टल से होंगे सब काम – राष्ट्रवाणी
- अंधेरे में खड़े ट्रक में जा घुसी बाइक, मुड़ गया लोहे का एंगल, युवक ने तोड़ा दम साथी सिम्स रेफर – राष्ट्रवाणी
- रायपुर: में नीट की तैयारी कर रहे 17 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, हाथ में मिला प्रेम पत्र – राष्ट्रवाणी
- पाली अस्पताल के मुख्य द्वार पर प्रसव अपशिष्ट खुले में, कुत्ता नोचता दिखा, स्वच्छता पर उठे सवाल – राष्ट्रवाणी
- कोरबा: में स्टंटबाजी बनी मुसीबत, स्कूल छूटते ही भिड़ीं दो बाइकें, तीन छात्र घायल, तमाशबीन बने रहे लोग – राष्ट्रवाणी

