राष्ट्रवाणी: खेत में पड़ी थी लाश, सिर के पास रखा था चापड़, सीन देख पुलिस भी रह गई हैरानमंडी के पास पड़ी थी लाश, सिर के बगल में रखा था चापड़, सीन देख पुलिस भी रह गई हैरानReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 25, 2026, 05:42 ISTहरदोई जिले में लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर मौजूद नई मंडी के पास गाड़ी धुलाई करने वाले शख्स की हत्या कर दी गई. हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो हैरान रह गई. शव के पास ही धारदार हथियार रखा हुआ था. आशंका जताई जा रही है कि इसी हथियार से शख्स की हत्या की गई है.हरदोई में सब्जी मंडी के पास निली लाश.(प्रतीकात्मक तस्वीर)हरदोईः लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर नई मंडी के पास अधेड़ की सिर में चापड़ मारकर हत्या कर दी गई. मंगलवार अधेड़ का शव पड़ा मिलने की जानकारी से सनसनी फैल गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की, जबकि फॉरेंसिक टीम ने मौके से तीन नमूने भी जुटाए हैं. प्राथमिक जांच में शराब पार्टी में हुए विवाद के चलते हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है. अधेड़ के साथ काम करने वाले एक शख्स की तलाश पुलिस कर रही है. खास बात यह है कि हत्यारे ने अधेड़ को मार डालने के बाद चापड़ उनके सिर पर ही रख दिया. शव के पास रखा मिला धारदार हथियार अतरौली थाना क्षेत्र के देवपाई निवासी सतीश कुमार शुक्ला (50) संडीला में नई मंडी के पास स्थित सर्विस सेंटर पर वाहनों की धुलाई का काम करते थे. यह सेंटर उन्नाव के बेहटा मुजाबर निवासी सेवानिवृत्त दरोगा अशोक तिवारी का है. सर्विस सेंटर की देखरेख उनका बेटा अभिषेक तिवारी करता है. सतीश शुक्ला का शव मंगलवार नई मंडी के पास ही स्थित विनोद के खेत में पड़ा मिला. शव के सिर पर धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान थे. शव के सिर पर ही चापड़ भी रखा हुआ था. पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया घटना की जानकारी पुलिस को अभिषेक तिवारी ने दी. कुछ ही देर में पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई. मौके से जरूरी नमूने जुटाए गए. सर्विस सेंटर पर सतीश के साथ अकबरपुर निवासी मनोज वाजपेयी और उन्नाव के बेहटा मुजाबर निवासी नन्हई भी काम करते हैं. फिलहाल पुलिस ने पूछताछ के लिए कन्हई को हिरासत में लिया है. मनोज की तलाश पुलिस कर रही है. शराब पार्टी के दौरान हुआ था विवाद अब तक की जांच में पता चला है कि मनोज और सतीश ने सोमवार रात और मंगलवार सुबह भी शराब पार्टी की थी. इस दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ था. एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है. अभी तक शराब के नशे में विवाद होने के कारण घटना होने की बात पता चली है. पुलिस मनोज की तलाश कर रही है. About the AuthorChief Sub EditorPrashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Hardoi,Uttar PradeshFirst Published :November 25, 2026, 05:42 ISTऔर पढ़ें
Trending
- झारखंड विधानसभा ने एमएमडीआर संशोधन अधिनियम के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया, इसे केंद्र को भेजा जाएगा – भारतीय पीएसयू
- पहली बार बीएसपी के ठेका श्रमिकों के लिए होगा श्रम स्पर्धा-2026 का आयोजन
- ₹11,700 करोड़ की सरकारी सहायता, फिर भी आरआईएनएल कर्मचारियों को वेतन में कटौती और विलंबित बकाया का सामना करना पड़ता है – भारतीय पीएसयू
- AITUC के 43वें राष्ट्रीय सम्मेलन में संविधान दिवस मनाया गया; 1,400 प्रतिनिधियों ने संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करने की शपथ ली – भारतीय पीएसयू
- छत्तीसगढ़ सचिवालय सेवा के तीन उप सचिवों के विभाग बदले, रोमेश गंगाकचूर को धार्मिक न्यास विभाग की जिम्मेदारी – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में 10 नगर निगमों का बढ़ेगा दायरा, अब गांव बनेंगे शहर; नगरीय प्रशासन ने मांगा ब्योरा – राष्ट्रवाणी
- मकान और जमीन की रजिस्ट्री के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर, अब ‘धरोहर’ पोर्टल से होंगे सब काम – राष्ट्रवाणी
- अंधेरे में खड़े ट्रक में जा घुसी बाइक, मुड़ गया लोहे का एंगल, युवक ने तोड़ा दम साथी सिम्स रेफर – राष्ट्रवाणी

