Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

भारत-ईयू ने एफटीए वार्ता पूरी की, परिधान, रसायनों के लिए शून्य शुल्क; कार, वाइन के लिए रियायती पहुंच

January 27, 2026

‘जन नायकन’ सेंसर सर्टिफिकेट विवाद: मद्रास हाईकोर्ट में एकल पीठ का आदेश रद्द, फिल्म के रिलीज पर सस्पेंस बरकरार

January 27, 2026

छत्तीसगढ़ की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र, देश के पहले डिजिटल म्यूजियम की झलक ने छुआ दिल

January 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»राष्ट्र»भ्रष्टाचारियों की लाठी से गरीब का बेटा मोदी नहीं डरता : मोदी
राष्ट्र

भ्रष्टाचारियों की लाठी से गरीब का बेटा मोदी नहीं डरता : मोदी

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniApril 11, 2024Updated:April 11, 2024No Comments8 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
भ्रष्टाचारियों की लाठी से गरीब का बेटा मोदी नहीं डरता : मोदी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

बस्तर के आमाबाल गांव में विजय संकल्प शंखनाद महारैली में बोले मोदी : भ्रष्टाचार पर मोदी की कार्रवाई से नाराज होकर कांग्रेसी अब लाठी से मेरा सिर फोड़ने की धमकी दे रहे हैं। मोदी गरीब का बेटा है सिर ऊंचा रखकर चलता है।

विजय संकल्प शंखनाद महारैली के दौरान उमड़े विशाल जनसैलाब के समक्ष माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का प्रेरक भाषण-

आमचो भाई बहिनी, दादा-दीदी आपमन सपमन के मोचो बाटले, जोहार-राम-राम। मां दंतेश्वरी की पावन धरा को मेरा प्रणाम। आज मैं अपने बहुत पुराने साथी बलिराम कश्यप जी की जन्मस्थली, कर्मस्थली पर हूं। यहां का शायद ही कोई स्थान हो जहां हम साथ न गए हों। बलिराम जी ने जो तप किया, उसी का परिणाम है कि हमें आपका यह विश्वास मिला है। देश और आदिवासी कल्याण के लिए बलिराम जी जागरुक रहते थे। बस्तर ने मुझे और भाजपा को आशीर्वाद देने में कभी कोई कमी नहीं रखी है।

आज मैं आपके बीच जब आया हूं तो पिछले दस साल में देश कहां से कहां पहुंच गया है। देश प्रगति के शिखर पर पहुंचा है। मैं आप लोगों का आभार जताने भी आया हूं। आप लोगों ने सिर्फ सरकार नहीं बनाई है भारत की आधारशिला को मजबूत किया है।

छत्तीसगढ़वासियों ने मोदी की गारंटी पर मुहर लगाई है। साथियों बहुत समय बाद देश ने मजबूत सरकार देखी है। हमारी सरकार की प्राथमिकता गरीब कल्याण रही है। कांग्रेस ने कभी गरीब की चिंता नहीं की। उनकी परेशानियों को समझा तक नहीं। कांग्रेस के अमीर लोगों को गरीब का मतलब ही समझ में नहीं आया। आप लोगों ने 2014 में गरीब के बेटे को देश की सेवा का अवसर दिया। कच्ची छत के नीचे रहने की पीड़ा क्या होती है, यह मुझे पता है। जब दवा खरीदने के लिए पैसे नहीं होते हैं तो बेबसी क्या होती है ये मैं जानता हूं। इसलिए मैंने ठाना की जब तक गरीब की हर चिंता दूर नहीं करूंगा, मैं चैन से नहीं बैठूंगा।

हमारी सरकार ने गरीबों के लिए एक-एक करके ऐसी अनेक योजनाएं बनाई, जिससे उनका हक मिला।

आज देश में 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। गरीबों के लिए भाजपा ने कैसे काम किया इसका बहुत बड़ा गवाह बस्तर है। बस्तर के बारे में कहा जाता है मावा बस्तर सोवले बस्तर। बस्तर डिवीजन से ही मैंने आयुष्मान आरोग्य मंदिर की शुरुआत की। यहां छत्तीसगढ़ में भी हजारों आरोग्य मंदिर खोले गए हैं। मोदी ने पांच लाख रुपये तक के मुफ्त उपचार वाली जो योजना संचालित की वह गरीबों के लिए बहुत काम आई है। घर में मां जब बीमार हो जाती है तो वह किसी को बताती नहीं है, वह सहती रहती है। अगर परिवार में बच्चों को पता चलेगा तो अस्पताल ले जाएंगे। बहुत खर्चा होगा, इसलिए वह बच्चों को नहीं बताती थी। यह हमारी हर मां सोचती और सहती थी। ऐसे में आपके इस बेटे ने सोचा कि अगर तुम्हारा बेटा वहां बैठा है तो  आपकी बीमारी की चिंता यह बेटा करेगा। देश के करोड़ों लोगों ने इस योजना से उपचार करवाया है। गरीबों के 1 लाख 30 हजार करोड़ रुपये बचे हैं। 11 हजार से अधिक औषधी केंद्र खोले गए हैं। इससे भी गरीबों के 30 हजार करोड़ रुपये बचे हैं। इसलिए गरीब कह रहा है कि बचत बढ़ाए बार-बार, फिर एक बार मोदी सरकार।

    साथियों कोरोना नामक एक बड़ा संकट आया। लोग कहते थे भारत के गरीबों का क्या होगा। भारत कैसे बचेगा। कांग्रेस के समय में बीमारी का टीका आने में दशकों लग जाते थे। मोदी ने कहा मैं गरीबों के साथ खड़ा हूं। मैं गरीबों को मुफ्त राशन भी दूंगा और मुफ्त में वैक्सीन भी दूंगा। जब दुनिया भर में कोरोना का टीका लाखों में लग रहा था, तब ऐसे समय में कोरोना का टीका मुफ्त में दिया। जब दुनिया भर में खाने का संकट हो रहा था, तब मोदी ने मुफ्त राशन योजना शुरू कर दी। मुफ्त राशन योजना को मोदी ने अगले पांच साल के लिए और बढ़ा दिया है। आने वाले पांच साल भी मोदी ये मुफ्त राशन की सेवा देता रहेगा। इसकी वजह से गरीब का पैसा बचता है। पैसे बचते हैं तो जिंदगी के कई सपने पूरे होते हैं।

साथियों, कांग्रेस के समय तो भ्रष्टाचार ही देश की पहचान बन गई थी। भ्रष्टाचार से सबसे अधिक गरीब का नुकसान होता है। 2014 से पहले लाखों करोड़ों के घोटाले होते थे। कांग्रेस की सरकार में दिल्ली से 1 रुपये निकलता था और गांव तक 15 पैसा पहुंचता था। यह मैं नहीं कांग्रेस के ही प्रधानमंत्री कहा करते थे। बताओ न वो कौनसा पंजा था जो 85 पैसा डकार जाता था। हमारी सरकार ने 34 लाख करोड़ रुपये सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजा है। अगर देश में कांग्रेस की सरकार होती तो 28 लाख करोड़ रुपये गायब हो जाते। आजादी के बाद ऐसा लगता था कि कांग्रेस को देश को लूटने का लाइसेंस मिला हुआ है। 2014 में मोदी आया तो कांग्रेस की लूट के लाइसेंस को ही कैंसिल कर दिया। क्योंकि आप लोगों ने मोदी पर भरोसा जताया। मोदी ने जैसे ही भ्रष्टाचारियों पर रोक लगाई, बिचौलियों का रास्ता रोका उनका पारा सातवें आसमान पर हैं। अब नाराज होकर ये लाठी से मोदी का सिर फोड़ने की धमकी दे रहे हैं। मोदी गरीब का बेटा है सिर ऊंचा रखकर चलता है। मोदी इनकी धमकियों से डरने वाला नहीं है। आप मुझे बताइए गरीबों को जिन्होंने लूटा उन्हें सजा मिलनी चाहिए की नहीं। साथियों को कोई घर में घूसकर लूटपाट करने लगे तो घर का हर सदस्य उससे भिड़ जाता है। मोदी के लिए मेरा भारत मेरा परिवार है। मैं अपने देश रूपी परिवार को लूटपाट से बचाने में लगा हूं। मैं कहता हूं भ्रष्टाचार हटाओ, वो कहते हैं भ्रष्टाचारियों को बचाओ। चुनाव की रैलियां नहीं कर रहे हैं, भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए रैली कर रहे हैं। ये कान खोलकर सुन लें, मोदी को कितनी ही धमकी दे लें, भ्रष्टाचारियों को जेल जाना ही होगा, ये मोदी की गारंटी है।

भाईयों बहनों रामनवमी बहुत दूर नहीं है। इस बार रामलला टेंट में नहीं बल्कि भव्य मंदिर में दर्शन देंगे। 500 साल बाद यह सपना पूरा हुआ है। इसकी सबसे ज्यादा खुशी प्रभु श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ को होना स्वाभाविक है। राम मंदिर बनने से कांग्रेस नाराज है। कांग्रेस के शाही परिवार ने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का न्योता अस्वीकार्य कर दिया। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पहुंचकर यदि किसी ने भगवान राम के सामने सिर झुका लिया उसे पार्टी से निकाल लिया। कांग्रेस तुष्टिकरण के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। कांग्रेस ने जो घोषणापत्र बनाया है उसमें भी मुस्लिम लीग की छाप है। कांग्रेस को देश के लोगों से कोई लेनादेना नहीं है।  यह भाजपा सरकार है जो हर गारंटी को जमीन पर उतार रही है।

मुख्यमंत्री जी विस्तार से बता रहे थे कि यहां की भाजपा सरकार ने 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान की रिकॉर्ड खरीदी की है। धान का बकाया बोनस देने की गारंटी पूरी की है। यहां की लगभग 70 लाख महिलाओं को सालाना 12 हजार रुपये मिलना शुरू हो गया है। इसमें बस्तर और कांकेर की पांच-पांच लाख महिलाएं शामिल हैं।

प्रदेश में सरकार बनने के दूसरे दिन ही गरीबों के पक्के घर बनने का निर्णय किया गया। आप लोग जब चुनाव बूथ पर जाएंगे तो कुछ लोग मिलेंगे जो अभी छूट गए होंगे, उन्हें आप मेरी गारंटी दे देना। बता देना मोदी की गारंटी है। हम जो प्रधानमंत्री आवास बना रहे हैं, उसमें अधिकांश मालिकाना हक महिलाओं के नाम है। मोदी ने 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का निर्णय लिया है। ऐसे कार्यक्रम की कल्पना कोई कर सकता है।

इसमें वनधन से जुड़ी लाखों महिलाएं शामिल हैं। जनजातीय समाज हमेशा भाजपा की पहली प्राथमिकता रही है। जिस आदिवासी समाज का कांग्रेस ने हमेशा तिरस्कार किया, उसी की बेटी आज देश की राष्ट्रपति है। भाजपा ने ही छत्तीसगढ़ को पहला आदिवासी मुख्यमंत्री दिया है। भाजपा ने ही आदिवासियों के लिए अलग मंत्रालय बनाया। आदिवासियों के कल्याण के लिए बजट पांच गुना बढ़ाया गया। आज सिर्फ छत्तीसगढ़ में 70 से अधिक एकलव्य विद्यालय हैं। कांग्रेस की सरकार के समय आठ-दस वनोपज की खरीदी होती थी, आज यह संख्या सौ से अधिक हो चुकी है।

पीएम जनमन योजना के 24 हजार करोड़ रुपये से आदिवासियों के जीवन स्तर को बेहतर बनाया जा रहा है। मेरा लक्ष्य हर परिवार को समृद्ध बनाना है। छत्तीसगढ़ के मेरे प्यारे भाईयों बहनों कमल छाप पर पड़ने वाला हर वोट मोदी की ताकत बढ़ाएगा। बस्तर में 19 अप्रैल को आप मेरे साथी बस्तर में महेश कश्यप जी को आशीर्वाद दीजिए, कांकेर में 26 अप्रैल को मेरे साथी भोजराज जी को ज्यादा से ज्यादा मतों से विजयी बनाना है। मेरा एक कार्य और आपको करना है। मुझे विश्वास है कि आप यह करेंगे। मैं जब संगठन का काम करता था तो यहां कोने-कोने जाता था। यहां की जगह-जगह से परिचित हूं। मैं अब तक जितने भी पीएम हुए हैं, उनसे अधिक बार यहां आया हूं। अब आपको मेरा एक काम करना है, घर-घर जाना है। मोदी जी ने जोहार भेजा है। राम-राम कहा है। मेरा यह संदेश देना है। आप सभी को गुड़ी पड़वा, चैत्र नववर्ष, चैत्री नवरात्र और रामनवमी समेत सभी अग्रिम त्योहारों की अनेक-अनेक शुभकामानाएं। काल के आम सबको नुआ साल अउ नवरात्रि पर्व चालू , उनचो बले शुभकामना।

भारत माता की जय

2024 ELECTION chhattisgarh BJP LOKSABHA2024 Modi Bastar Rally MODI SPEECH Narendra Modi RSS VHP
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Next Article श्री मोदी जी के आशीर्वाद से सब काम सांय-सांय हो रहा है : विष्णु देव साय
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

अभिमत

लोकसभा चुनाव के बीच भारत को कमजोर बताने का अंतरराष्‍ट्रीय षड्यंत्र

April 15, 2024
बदलाव

” हिंदू धर्म के रक्षणार्थ अडिग रहे महात्मा जोतिबा फुले “

April 11, 2024
राष्ट्र

आदिवासियों के जीवन में रचे बसे हैं राम

April 11, 2024
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Our Picks

भारत-ईयू ने एफटीए वार्ता पूरी की, परिधान, रसायनों के लिए शून्य शुल्क; कार, वाइन के लिए रियायती पहुंच

January 27, 2026

‘जन नायकन’ सेंसर सर्टिफिकेट विवाद: मद्रास हाईकोर्ट में एकल पीठ का आदेश रद्द, फिल्म के रिलीज पर सस्पेंस बरकरार

January 27, 2026

छत्तीसगढ़ की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र, देश के पहले डिजिटल म्यूजियम की झलक ने छुआ दिल

January 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.