Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

रोहित ने कहा टी20 विश्व कप में अर्शदीप और हार्दिक होंगे सफलता की कुंजी

January 28, 2026

आईसीसी टी20: सूर्यकुमार सातवें स्थान पर, अभिषेक शीर्ष पर कायम; ईशान, दुबे और रिंकू ने लगाई लंबी छलांग

January 28, 2026

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने देश में टिकट खिड़की पर 250 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की

January 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Blog»कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या: एक आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता की मां ने मृत्युदंड की मांग की
Blog

कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या: एक आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता की मां ने मृत्युदंड की मांग की

atulpradhanBy atulpradhanMarch 3, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या: एक आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता की मां ने मृत्युदंड की मांग की
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। रोहतक में नरवाल का शव शनिवार को सूटकेस में मिलने के एक दिन बाद रविवार को हरियाणा पुलिस ने हत्या के मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है।

हरियाणा पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘हमने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।’’ हालांकि, पुलिस ने आरोपी का नाम उजागर नहीं किया है। नरवाल के परिजनों ने उनके शव का अंतिम संस्कार करने से रविवार को इनकार करते हुए कहा था कि जब तक उनके हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक वे शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

नरवाल की मां सविता ने अपराधी को मृत्युदंड दिए जाने की मांग की। सविता ने ‘पीटीआई-वीडियो’ से कहा, ‘‘मैं अपनी बेटी के हत्यारों के लिए मृत्युदंड चाहती हूं।’’ जब सविता से पूछा गया कि क्या उनका परिवार मामले में पकड़े गए संदिग्ध को जानता है, उन्होंने कहा, ‘‘मैंने उसका नाम सुना है, लेकिन उसे सीधे तौर पर नहीं जानती। पार्टी की बैठकों के दौरान कई लोग उनसे (हिमानी से) और मुझसे मिलते थे। पार्टी कार्यकर्ता, उनके दोस्त भी मिलते थे… मेरी बेटी 10 साल से पार्टी से जुड़ी हुई थी।’’ नरवाल (20) रोहतक के विजय नगर में रहती थीं।

कांग्रेस की हरियाणा इकाई के नेताओं ने नरवाल को एक सक्रिय और सर्मिपत कार्यकर्ता बताया। उन्होंने राहुल गांधी की अगुवाई वाली ‘भारत जोड़ो’ यात्रा में भी हिस्सा लिया था। नरवाल कानून की पढ़ाई कर रही थीं। सविता ने रविवार को रोहतक में पत्रकारों के साथ बातचीत में आरोप लगाया था कि कांग्रेस के कुछ नेता नरवाल के कम समय में राजनीतिक रूप से उभरने के कारण उनसे ईर्ष्या करते थे। सविता के साथ उनका बेटा जतिन भी था।

सविता ने कहा था, ‘‘यह पार्टी में कोई भी व्यक्ति हो सकता है जो उनके (नरवाल के) आगे बढ़ने से ईर्ष्या करता हो या कोई और भी हो सकता है।’’ मृतका की मां ने कहा था, ‘‘आखिरी बार मेरी 27 फरवरी को नरवाल से बात हुई थी। उन्होंने कहा था कि वह एक पार्टी कार्यक्रम में व्यस्त रहेंगी, लेकिन बाद में उनका फोन बंद था।’’ सविता ने कहा, ‘‘जब तक मेरी बेटी को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक हम अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।’’ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र ंिसह हुड्डा ने रविवार को कहा था कि उन्होंने हिमानी नरवाल हत्याकांड के संबंध में रोहतक के पुलिस अधीक्षक से बात की है।

उन्होंने कहा कि पुलिस और सरकार को पीड़ित परिवार के लिए शीघ्र न्याय सुनिश्चित करना चाहिए। कांग्रेस नेता और रोहतक से पार्टी विधायक बी. बी बत्रा ने कहा था कि नरवाल पार्टी की ‘‘बहुत अच्छी और सक्रिय’’ कार्यकर्ता थीं जो विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेती थीं। बत्रा ने कहा था, ‘‘जिन लोगों ने अपराध किया है उन्हें कड़ी सजा मिलनी चाहिए।’’

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleआने वाले वर्षों में परिसंपत्ति वर्ग के रूप में सोने की प्रासंगिकता बढ़ेगी: नागेश्वरन
Next Article सदन के प्रवेश द्वार पर पान मसाना थूके जाने से विधानसभा अध्यक्ष नाराज, सदस्य को किया तलब
atulpradhan
  • Website

Related Posts

Blog

गणेश जी की विसर्जन विधि (मंत्रों सहित)

August 31, 2025
Blog

गणेश जी की आरती

August 31, 2025
Blog

एक्सिओम-4 मिशन को 11 जून तक स्थगित किया गया : इसरो

June 9, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Our Picks

रोहित ने कहा टी20 विश्व कप में अर्शदीप और हार्दिक होंगे सफलता की कुंजी

January 28, 2026

आईसीसी टी20: सूर्यकुमार सातवें स्थान पर, अभिषेक शीर्ष पर कायम; ईशान, दुबे और रिंकू ने लगाई लंबी छलांग

January 28, 2026

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने देश में टिकट खिड़की पर 250 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की

January 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.