Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Blog»जंगलों से साफ हो रहा नक्सलवाद, लेकिन शहरी केंद्रों में जड़ें जमा रहा : मोदी
Blog

जंगलों से साफ हो रहा नक्सलवाद, लेकिन शहरी केंद्रों में जड़ें जमा रहा : मोदी

atulpradhanBy atulpradhanMarch 6, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
जंगलों से साफ हो रहा नक्सलवाद, लेकिन शहरी केंद्रों में जड़ें जमा रहा : मोदी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि जंगलों से नक्सलवाद का सफाया हो रहा है, लेकिन यह तेजी से शहरी इलाकों (अर्बन सेंटर्स) में जड़ें जमा रहा है और कुछ राजनीतिक दलों में आज यह विचारधारा पैठ जमा चुकी है. मोदी ने यहां एक समाचार चैनल की ओर से आयोजित एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी ने लोगों की आकांक्षाओं को कुचल दिया है और लोगों ने भी उससे ज्यादा उम्मीदें रखना बंद कर दिया है.

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार के सत्ता में आने के बाद से चीजें बदल गई हैं और पिछले दशक में लोगों की आकांक्षाएं बढ.ी हैं.
उन्होंने कहा, “आज का भारत बड़ी सोच रखता है, बड़े लक्ष्य तय करता है और बड़े परिणाम देता है. ऐसा इसलिए है क्योंकि देश की मानसिकता बदल गई है. देश बड़ी आकांक्षाओं के साथ आगे बढ. रहा है.” प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार ने सुरक्षा के मोर्चे पर कड़ी मेहनत की है और आतंकवादी हमले और आतंकवादियों के स्लीपर सेल टेलीविजन की सुर्खियों से गायब हो गए हैं.

उन्होंने कहा, “देश में नक्सलवाद भी अपने आखिरी पड़ाव पर है. विगत में 100 से अधिक जिले इस खतरे से बुरी तरह प्रभावित हुए थे. हालांकि, यह संख्या आज घटकर लगभग दो दर्जन जिलों तक रह गई है.” उन्होंने कहा कि यह तब संभव हुआ जब सरकार ने जमीनी स्तर पर शासन देने पर ध्यान केंद्रित किया.

उन्होंने कहा, “सरकार के निर्णायक फैसलों से आज नक्सलवाद जंगल से तो साफ हो रहा है, लेकिन अब वो अर्बन सेंटर्स में पैर पसार रहा है. अर्बन नक्सलियों ने अपना जाल इतनी तेजी से फैलाया है कि जो राजनीतिक दल अर्बन नक्सल के विरोधी थे, जिनकी विचारधारा कभी गांधी जी से प्रेरित थी, जो भारत की जड़ों से जुड़ी थी, ऐसे राजनीतिक दलों में आज अर्बन नक्सल पैठ जमा चुका है.” मोदी ने कहा, “आज वहां अर्बन नक्सलियों की आवाज, उनकी ही भाषा सुनाई देती है. इसी से समझ सकते हैं कि इसकी जड़ें कितनी गहरी है. इसलिए हमें अर्बन नक्सलियों से सावधान रहना है.” उन्होंने कहा कि देश को यह याद रखना होगा कि अर्बन नक्सली हमारे विकास और विरासत के सख्त खिलाफ हैं.

प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित भारत के लिए विरासत का विकास और संरक्षण दोनों आवश्यक है और हमें शहरी नक्सलियों से बचना होगा. मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने उन लोगों की आकांक्षाओं को कुचल दिया है, जिन्होंने उससे उम्मीद करना बंद कर दिया था, लेकिन पिछले 10 वर्षों में लोगों की आकांक्षाएं बढ.ी हैं.

उन्होंने यह भी कहा कि देश इस सोच से बाहर आ गया है कि वह डूबेगा और दुनिया को अपने साथ नीचे ले जाएगा और आज भारत की उपलब्धियों और सफलताओं ने दुनिया भर में आशा की एक नई लहर जगाई है. प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले दशक में भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और जल्दी ही यह तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा.

यह उल्लेख करते हुए कि भारत आज वैश्विक विकास को गति दे रहा है, उन्होंने कहा कि देश की उपलब्धियों और सफलताओं ने दुनिया भर में नई आशा दी है. उन्होंने कहा, “खिलौनों से लेकर हथियारों तक, भारत पिछले 10 वर्षों में आत्मनिर्भर हो गया है और आयातक से निर्यातक बन गया है.” प्रधानमंत्री ने कहा कि करीब 18 साल पहले 2007 में भारत की सालाना जीडीपी एक लाख करोड़ रुपये थी, जो पूरे साल की कुल आर्थिक गतिविधि का प्रतिनिधित्व करती है.

उन्होंने कहा, “लेकिन अब, गतिविधि का समान स्तर केवल एक तिमाही के भीतर हासिल किया जाता है.” उन्होंने जोर देकर कहा कि यह उल्लेखनीय परिवर्तन वर्तमान भारत में आर्थिक विकास की तीव्र गति को रेखांकित करता है. संसदीय चर्चाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्षी सदस्य पूछते हैं कि मोदी कुछ चीजें क्यों नहीं कर रहा है, जिससे संकेत मिलता है कि वे भी यही सोचते हैं कि मोदी ही वह काम कर सकता है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरायपुर: राज्य स्तरीय महिला मड़ई को लोगों का मिल रहा अच्छा प्रतिसाद
Next Article भारत ने ब्रिटेन में जयशंकर की सुरक्षा में सेंध की निंदा की, ब्रिटिश उच्चायोग प्रभारी से विरोध जताया
atulpradhan
  • Website

Related Posts

Blog

मिलेट्स (Millets) और आयुर्वेद: दादी-नानी के नुस्खे या मॉडर्न सुपरफूड?

February 16, 2026
Blog

गणेश जी की विसर्जन विधि (मंत्रों सहित)

August 31, 2025
Blog

गणेश जी की आरती

August 31, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.