Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

US के बंकर बस्टर बम से बौखलाया ईरान: इस्राइल पर बैलिस्टिक मिसाइल से किया हमला; होर्मुज क्षेत्र में तनाव बढ़ा

March 18, 2026

कोई नहीं है टक्कर में! ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग में ही बना डाला यह रिकॉर्ड; ‘बाहुबली 2’ को चटा दी धूल

March 18, 2026

The Bonus Market Update: हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार; सेंसेक्स 296 अंक चढ़ा, निफ्टी 23600 के पार

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Blog»बिलासपुर: बाघ के हमले में किसान घायल
Blog

बिलासपुर: बाघ के हमले में किसान घायल

atulpradhanBy atulpradhanMarch 7, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
बिलासपुर: बाघ के हमले में किसान घायल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बाघ के हमले में एक किसान घायल हो गया. पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि तखतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कठमुड़ा गांव के करीब बाघ के हमले में 47 वर्षीय शिवकुमार जायसवाल घायल हो गया.

उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली कि बृहस्पतिवार सुबह लगभग छह बजे जब जायसवाल अपने खेत में काम कर रहा था तब उसे पास के एक पुल के नीचे बाघ के दहाड़ने की आवाज सुनाई दी और जब उसने पीछे मुड़कर देखा तब बाघ ने उसपर हमला कर दिया. अधिकारियों ने बताया कि इस हमले में जायसवाल के हाथ, पैर, चेहरे और सिर पर गंभीर चोट आई. उन्होंने बताया कि हमले के बाद जायसवाल भागकर समीप की झाड़ियों में छिप गया, जिसके बाद बाघ वहां से चला गया.

अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद जायसवाल के परिजन वहां पहुंचे और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे बिलासपुर जिला मुख्यालय स्थित छत्तीसगढ़ आयुर्वज्ञिान संस्थान भेज दिया गया. अचानकमार बाघ अभ्यारण्य के ‘फील्ड डायरेक्टर’ मनोज पांडेय ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की एक टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया.

पांडेय ने बताया कि वनर्किमयों ने हमलावर बाघ को ढूंढ लिया, जो गांव के ही एक खेत की झाड़ियों में बैठा था. उन्होंने बताया कि बाघ को बेहोश करने के आदेश मिल चुके हैं और जल्द ही उसे बेहोश कर लिया जाएगा. अधिकारी ने बताया कि आशंका है कि बाघ मुंगेली जिले में स्थित अभ्यारण्य के बफर जोन से आया होगा, जो मात्र 14 किलोमीटर दूर है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleकोविड के दौरान ‘रणनीतिक नेतृत्व’ के लिए प्रधानमंत्री मोदी को बारबाडोस का प्रतिष्ठित पुरस्कार
Next Article अमित शाह ने भाषा के मुद्दे पर स्टालिन पर निशाना साधा, मेडिकल, इंजीनियरिंग की शिक्षा तमिल में देने को कहा
atulpradhan
  • Website

Related Posts

Blog

मिलेट्स (Millets) और आयुर्वेद: दादी-नानी के नुस्खे या मॉडर्न सुपरफूड?

February 16, 2026
Blog

गणेश जी की विसर्जन विधि (मंत्रों सहित)

August 31, 2025
Blog

गणेश जी की आरती

August 31, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

US के बंकर बस्टर बम से बौखलाया ईरान: इस्राइल पर बैलिस्टिक मिसाइल से किया हमला; होर्मुज क्षेत्र में तनाव बढ़ा

March 18, 2026

कोई नहीं है टक्कर में! ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग में ही बना डाला यह रिकॉर्ड; ‘बाहुबली 2’ को चटा दी धूल

March 18, 2026

The Bonus Market Update: हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार; सेंसेक्स 296 अंक चढ़ा, निफ्टी 23600 के पार

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.