Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 से अवैध धर्मांतरण पर सख्त नियंत्रण के साथ ही आस्था और सामाजिक समरसता को मिलेगा बल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 20, 2026

भोरमदेव महोत्सव में छाई भिलाई की बेटी आद्या पांडे, भरतनाट्यम प्रस्तुति से दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

March 19, 2026

चैत्र नवरात्रि में पदयात्रियों की सुरक्षा हेतु दुर्ग पुलिस ने बनाया विशेष ट्रैफिक कॉरिडोर

March 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Blog»मुर्शिदाबाद हिंसा में बांग्लादेशी कट्टरपंथी ‘स्थानीय नेताओं की मदद से’ शामिल
Blog

मुर्शिदाबाद हिंसा में बांग्लादेशी कट्टरपंथी ‘स्थानीय नेताओं की मदद से’ शामिल

atulpradhanBy atulpradhanApril 15, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
मुर्शिदाबाद हिंसा में बांग्लादेशी कट्टरपंथी ‘स्थानीय नेताओं की मदद से’ शामिल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में वक्फ संशोधन कानून के विरुद्ध आंदोलन के कारण हाल ही में उत्पन्न हिंसा में बांग्लादेशी कट्टरपंथी ‘शामिल’ थे, जिन्हें कथित तौर पर एक राजनीतिक दल के स्थानीय नेताओं की मदद मिली थी. सूत्रों ने यह दावा किया है. सूत्रों ने एक खुफिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि बांग्लादेश स्थित दो कट्टरपंथी संगठनों- जमात-उल मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) और अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (एबीटी) के सदस्य कथित तौर पर मुर्शिदाबाद हिंसा में शामिल थे. इस हिंसा में तीन लोग मारे गए थे.

सूत्रों ने रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया कि हिंसा बांग्लादेशी बदमाशों द्वारा की गई थी, जिन्हें कथित तौर पर एक राजनीतिक दल के स्थानीय नेताओं की मदद मिली थी. सूत्रों ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय मुर्शिदाबाद की स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है, जहां शांति बहाल करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए राज्य पुलिस के साथ केंद्रीय बलों को तैनात किया गया है. सूत्रों ने बताया कि भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को भी कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है, ताकि पश्चिम बंगाल में अवैध घुसपैठ न हो सके.

केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने मुर्शिदाबाद जिले में बड़े पैमाने पर हुई हिंसा के बाद 12 अप्रैल को पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के साथ डिजिटल तौर पर बैठक की थी. केंद्र ने अपनी बातचीत के दौरान राज्य सरकार से अन्य संवेदनशील जिलों पर कड़ी नजर रखने और जल्द से जल्द सामान्य स्थिति सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त कदम उठाने को कहा. संशोधित वक्फ कानून को लेकर उत्पन्न नाराजगी के बाद शुक्रवार और शनिवार को जिले के सुती, धुलियान और जंगीपुर सहित कई इलाकों में हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए.

अधिकारियों ने बताया कि जंगीपुर, धुलियान, सुती और शमशेरगंज में बीएसएफ, सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल), राज्य पुलिस और आरएएफ (रैपिड एक्शन फोर्स) के जवानों को बड़ी संख्या में तैनात किया गया है. अधिकारियों के अनुसार, हालांकि पिछले 48 घंटों में हिंसा की कोई नई घटना सामने नहीं आई है. राज्य पुलिस ने बताया कि मुर्शिदाबाद के दंगा प्रभावित इलाकों में स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है, दुकानें फिर से खुल रही हैं और विस्थापित परिवार अपने घरों को लौटने लगे हैं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleसपा सांसद रामजीलाल सुमन ने दिया एक और विवादित बयान
Next Article मुंबई आतंकी हमला भारत-पाक संबंधों में महत्वपूर्ण मोड़, पाकिस्तान गलत हरकतों में संलिप्त : जयशंकर
atulpradhan
  • Website

Related Posts

Blog

मिलेट्स (Millets) और आयुर्वेद: दादी-नानी के नुस्खे या मॉडर्न सुपरफूड?

February 16, 2026
Blog

गणेश जी की विसर्जन विधि (मंत्रों सहित)

August 31, 2025
Blog

गणेश जी की आरती

August 31, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 से अवैध धर्मांतरण पर सख्त नियंत्रण के साथ ही आस्था और सामाजिक समरसता को मिलेगा बल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 20, 2026

भोरमदेव महोत्सव में छाई भिलाई की बेटी आद्या पांडे, भरतनाट्यम प्रस्तुति से दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

March 19, 2026

चैत्र नवरात्रि में पदयात्रियों की सुरक्षा हेतु दुर्ग पुलिस ने बनाया विशेष ट्रैफिक कॉरिडोर

March 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.