Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल के दाम 2.3 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए, सामान्य पेट्रोल स्थिर

March 20, 2026

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 से अवैध धर्मांतरण पर सख्त नियंत्रण के साथ ही आस्था और सामाजिक समरसता को मिलेगा बल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 20, 2026

भोरमदेव महोत्सव में छाई भिलाई की बेटी आद्या पांडे, भरतनाट्यम प्रस्तुति से दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

March 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Blog»हिंदू नेता की हत्या का मामला बांग्लादेश के साथ उठाए और न्याय के लिए दबाव बनाए सरकार: कांग्रेस
Blog

हिंदू नेता की हत्या का मामला बांग्लादेश के साथ उठाए और न्याय के लिए दबाव बनाए सरकार: कांग्रेस

atulpradhanBy atulpradhanApril 19, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
हिंदू नेता की हत्या का मामला बांग्लादेश के साथ उठाए और न्याय के लिए दबाव बनाए सरकार: कांग्रेस
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के एक नेता भावेश चंद्र रॉय की हत्या की ंिनदा करते हुए शनिवार को कहा कि सरकार को तत्काल इस मामले को पड़ोसी देश का साथ उठाना चाहिए और दोषियों को न्याय के कठघरे में लाने के लिए दबाव डालना चाहिए।

पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया कि इस घटना से स्पष्ट है कि बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हालिया मुलाकात विफल रही है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इस बात पर जोर दिया कि जब इस तरह की लक्षित ंिहसा को पनपने दिया जाता है तो चुप्पी और निष्क्रियता कोई विकल्प नहीं है।

रमेश का यह भी कहना है कि कांग्रेस बांग्लादेश में हिंदू समुदाय और धर्मनिरपेक्षता, न्याय और मानवाधिकारों में विश्वास रखने वाले सभी लोगों के साथ एकजुटता से खड़ी है। खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “बांग्लादेश में लगातार धार्मिक अल्पसंख्यकों, ख़ासकर हमारे हिंदू भाई-बहनों पर अत्याचार हो रहा है। हिन्दू समुदाय के एक बड़े नेता भावेश चंद्र रॉय की क्रूरतापूर्ण हत्या इस बात का सबूत है कि नरेन्द्र मोदी जी की बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार के साथ मुस्कुराते हुए की गई बैठक विफ़ल रही। ”

उन्होंने कहा की संसद में दिए गए सरकार के उत्तर के अनुसार, इससे पहले दो महीनों में ही हिन्दुओं पर 76 हमले हुए, जिसमें 23 हिन्दू मारे गए तथा अन्य धार्मिक अल्पसंख्यकों पर भी हमले जारी हैं। खरगे का कहना है कि हाल ही में बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार ने भारत के पूर्वोत्तर राज्यों के बारे में एक बेहद ंिनदनीय और निराशजनक टिपण्णी की थी।

उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों पर अत्याचार, मानवाधिकार हनन और 1971 के मुक्ति संग्राम की स्मृतियों को जो ख़त्म करने का प्रयास किया जा रहा है वो भारत व बांग्लादेश के रिश्तों को कमजोर करने की कोशिश है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “1971 से लेकर आज तक, भारत ने हमेशा बांग्लादेश के सभी लोगों की शांति और समृद्धि चाही है, इसी में उपमहाद्वीप की भलाई है।” रमेश ने एक बयान में कहा, “भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस बांग्लादेश के दिनाजपुर में हिंदू समुदाय के एक प्रमुख नेता भावेश चंद्र रॉय की क्रूर हत्या की कड़ी ंिनदा करती है। अपहरण और हमले के कारण उनकी दुखद मृत्यु इस क्षेत्र में धार्मिक अल्पसंख्यकों में बढ़ती असुरक्षा की भावना की एक भयावह याद दिलाती है।”  

उन्होंने कहा कि यह कोई अकेली घटना नहीं है और पिछले कुछ महीनों में बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदायों पर हमलों की कई और बेहद परेशान करने वाली घटनाएं हुई हैं, जिनमें हिंदू मंदिरों को अपवित्र करने से लेकर अल्पसंख्यकों के घरों और व्यवसायों पर लक्षित हमले शामिल हैं।

रमेश के अनुसार, धमकी और क्रूरता के इस सिलसिले को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा, “कांग्रेस पार्टी भारत सरकार से आग्रह करती है कि वह इस मामले को सर्वोच्च तत्परता से उठाए और बांग्लादेश सरकार पर दबाव डाले कि वह त्वरित, पारदर्शी जांच सुनिश्चित करे और दोषियों को न्याय के कठघरे में लाए।”

रमेश ने कहा, “हम अपनी मांग दोहराते हैं कि बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की पूरी तरह से रक्षा की जाए। जब इस तरह की लक्षित ंिहसा को पनपने दिया जाता है तो चुप्पी और निष्क्रियता कोई विकल्प नहीं है।” उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कांग्रेस बांग्लादेश में हिंदू समुदाय और धर्मनिरपेक्षता, न्याय और मानवाधिकारों में विश्वास रखने वाले सभी लोगों के साथ एकजुटता से खड़ी है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleयमन के तेल बंदरगाह पर अमेरिकी हवाई हमले में 70 से अधिक लोग मारे गए, 171 घायल
Next Article अभिनेता शाइन टॉम चाको मादक पदार्थ मामले में गिरफ्तार
atulpradhan
  • Website

Related Posts

Blog

मिलेट्स (Millets) और आयुर्वेद: दादी-नानी के नुस्खे या मॉडर्न सुपरफूड?

February 16, 2026
Blog

गणेश जी की विसर्जन विधि (मंत्रों सहित)

August 31, 2025
Blog

गणेश जी की आरती

August 31, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल के दाम 2.3 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए, सामान्य पेट्रोल स्थिर

March 20, 2026

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 से अवैध धर्मांतरण पर सख्त नियंत्रण के साथ ही आस्था और सामाजिक समरसता को मिलेगा बल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 20, 2026

भोरमदेव महोत्सव में छाई भिलाई की बेटी आद्या पांडे, भरतनाट्यम प्रस्तुति से दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

March 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.