Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

फुल्टोन ने मनप्रीत का बचाव करते हुए इस्तीफा देने की धमकी दी, पर हॉकी इंडिया की बात मानी गई

January 30, 2026

खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षाबलों के अभियान में पांच टीटीपी आतंकवादी मारे गये

January 30, 2026

छत्तीसगढ़: सिरपुर धरोहर उत्सव एक से तीन फरवरी तक

January 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Blog»कांग्रेस ने हमेशा आंबेडकर और संविधान का अपमान किया : जयराम ठाकुर
Blog

कांग्रेस ने हमेशा आंबेडकर और संविधान का अपमान किया : जयराम ठाकुर

atulpradhanBy atulpradhanApril 20, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
कांग्रेस ने हमेशा आंबेडकर और संविधान का अपमान किया : जयराम ठाकुर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

बिलासपुर. हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता जय राम ठाकुर ने रविवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी ने हमेशा डॉ. बी आर आंबेडकर और उनके द्वारा बनाये गये संविधान का अपमान किया है. बिलासपुर के झंडुता विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा आयोजित बाबासाहब भीमराव आंबेडकर सम्मान अभियान के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि आंबेडकर की विरासत को कमजोर करने का कांग्रेस का लंबा इतिहास रहा है.

उन्होंने कहा, ”आजादी के बाद से कांग्रेस ने बाबासाहब और संविधान दोनों का अपमान किया है. यहां तक कि उनकी मृत्यु के बाद भी उनके पार्थिव शरीर का दिल्ली में अंतिम संस्कार नहीं करने दिया गया. कांग्रेस ने बाबासाहब की मेधा को न तो उनके जीवनकाल में और न ही उसके बाद कभी स्वीकार किया.” उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने उन्हें संसद से बाहर रखने की साजिश रची थी.

ठाकुर ने दावा किया,”एक बार तो उनकी हार सुनिश्चित करने के लिए 75,000 वोट को अवैध घोषित कर दिया गया – यह देश में मतदान केंद्र को लूटने की पहली घटना थी, जिसे सरकार ने अंजाम दिया था.” ठाकुर के अनुसार, बाद में आंबेडकर को मंत्रिमंडल से बाहर कर दिया गया और नेहरू ने कथित तौर पर एडविना माउंटबेटन को बताया कि आंबेडकर के इस्तीफे का कोई असर नहीं होगा.

भाजपा नेता ने कहा, ” उनकी मृत्यु के बाद कांग्रेस ने स्मारक बनाकर या भारत रत्न प्रदान कर उन्हें सम्मानित करने का कोई प्रयास नहीं किया. 1990 में ही भाजपा के सहयोगी दलों द्वारा सर्मिथत सरकार के तहत उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया.” उन्होंने कहा, ”कांग्रेस ने संविधान को एक निजी दस्तावेज की तरह माना, जिसमें आपातकाल के दौर में संशोधन करके प्रभावी रूप से ‘इंदिरा का संविधान’ बनाया गया.” उन्होंने कहा, ” ‘भारत इंदिरा है और इंदिरा भारत है’ जैसे नारे लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ विश्वासघात थे.”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleभारत ने 2014 से पहले के नौ एनईएलपी बोली दौर में 36 अरब डॉलर का निवेश जुटाया
Next Article मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को नौ विकेट से हराया
atulpradhan
  • Website

Related Posts

Blog

गणेश जी की विसर्जन विधि (मंत्रों सहित)

August 31, 2025
Blog

गणेश जी की आरती

August 31, 2025
Blog

एक्सिओम-4 मिशन को 11 जून तक स्थगित किया गया : इसरो

June 9, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Our Picks

फुल्टोन ने मनप्रीत का बचाव करते हुए इस्तीफा देने की धमकी दी, पर हॉकी इंडिया की बात मानी गई

January 30, 2026

खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षाबलों के अभियान में पांच टीटीपी आतंकवादी मारे गये

January 30, 2026

छत्तीसगढ़: सिरपुर धरोहर उत्सव एक से तीन फरवरी तक

January 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.