Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल के दाम 2.3 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए, सामान्य पेट्रोल स्थिर

March 20, 2026

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 से अवैध धर्मांतरण पर सख्त नियंत्रण के साथ ही आस्था और सामाजिक समरसता को मिलेगा बल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 20, 2026

भोरमदेव महोत्सव में छाई भिलाई की बेटी आद्या पांडे, भरतनाट्यम प्रस्तुति से दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

March 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Blog»इंजीनियर ने होटल के कमरे में की खुदकुशी, परिजन ने लगाया ससुराल के लोगों पर प्रताड़ना का आरोप
Blog

इंजीनियर ने होटल के कमरे में की खुदकुशी, परिजन ने लगाया ससुराल के लोगों पर प्रताड़ना का आरोप

atulpradhanBy atulpradhanApril 20, 2025No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
इंजीनियर ने होटल के कमरे में की खुदकुशी, परिजन ने लगाया ससुराल के लोगों पर प्रताड़ना का आरोप
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

इटावा. इटावा जिले में अपनी पत्नी और ससुराल के लोगों की प्रताड़ना से तंग आकर एक इंजीनियर में होटल के कमरे में कथित रूप से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. पुलिस ने यह जानकारी दी. मृतक के परिजन के मुताबिक, उसने आत्महत्या से पहले एक वीडियो बनाया था जिसमें उसने अपनी पत्नी और ससुराल के लोगों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए उन्हें इस आत्मघाती कदम के लिये जिम्मेदार ठहराया है. हालांकि पुलिस का कहना है कि परिजन ने उसे ऐसा कोई वीडियो उपलब्ध नहीं कराया है.

सिविल लाइंस थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने रविवार को बताया कि औरैया जिले के नगला प्रसादपुर के रहने वाले एवं पेशे से इंजीनियर मोहित यादव (33) का शव इटावा रेलवे स्टेशन के पास रेल बजरिया स्थित एक होटल के कमरे से बरामद किया गया.
उन्होंने बताया कि मोहित बृहस्पतिवार की देर रात 12 बजकर पांच मिनट पर होटल में आया था और दो दिन रुकने के लिये कमरा बुक किया था.

चौहान के मुताबिक, शुक्रवार को सुबह से शाम तक वह कमरे से बाहर नहीं निकला. और उसने ना ही चाय या भोजन मंगाया जिसके बाद अनहोनी की आशंका होने पर देर शाम होटलर्किमयों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया. अधिकारी ने बताया कि काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर पुलिस को सूचना दी गयी और मौके पर पहुंची पुलिस टीम दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुई तो मोहित का शव फंदे पर लटकता मिला.

पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) रामगोपाल शर्मा ने बताया कि मोहित के मोबाइल फोन की पड़ताल की गयी तो पता लगा कि उसने आखिरी बार अपने परिवार से सम्पर्क किया था और उसी नम्बर पर फोन करके परिजन को घटना के बारे में अवगत कराया गया. उन्होंने बताया कि पुलिस और फोरेंसिक टीम ने कमरे से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किये एवं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. मोहित के भाई तरन प्रताप ने बताया कि मोहित ने आत्महत्या करने से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड करके उसे भेजा था. उनके मुताबिक, वीडियो में मोहित ने अपनी पत्नी प्रिया और सास-ससुर तथा साले पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है.

तरन के मुताबिक, मोहित ने वीडियो में आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी, सास, ससुर और साला उस पर अपनी जायदाद को प्रिया के नाम करने का लगातार दबाव बना रहे थे. उनके अनुसार, वीडियो में वह कह रहा है कि आरोपियों ने ऐसा न करने पर उसके खिलाफ एक फर्जी मुकदमा भी दर्ज करवा दिया और आये दिन होने वाली प्रताड़ना से तंग आकर वह खुदकुशी कर रहा है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में मोहित अपने परिजन को सम्बोधित करता हुआ कह रहा है, ”जब तक आप लोगों को यह वीडियो मिलेगा, मैं इस दुनिया से जा चुका हूंगा.” उसने वीडियो में कहा, ”मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना. मैं आपकी उम्मीदों को पूरा नहीं कर पाया. अगर मेरे मरने के बाद भी मुझे इंसाफ ना मिले तो मेरी अस्थियों को नाली में बहा दिया जाय.” मोहित के भाई तरन प्रताप ने बताया कि मोहित नोएडा की एक कंपनी में काम करता था और इसी दौरान उसकी मुला़कात प्रिया से हुई थी तथा दोनों लंबे समय तक ‘लिव इन रिलेशनशिप’ में रहे थे और बाद में दोनों परिवारों की सहमति से 27 नवंबर 2023 को उनकी बिना दहेज के शादी सम्पन्न हुई थी.

तरन के मुताबिक मोहित ने उसे बताया था कि उसके ससुराल के लोग मकान और जमीन को पत्नी प्रिया के नाम कराने का दबाव बनाते हैं और प्रिया भी इसी बात को लेकर आये दिन उससे झगड़ती थी तथा इसी दौरान प्रिया के पिता अनुज कुमार ने मोहित के खिलाफ झूठे मामले में मुकदमा दर्ज करवा दिया था. साथ ही उसके साले ने भी सम्पत्ति को प्रिया के नाम न करने पर कथित रूप से जान से मारने की धमकी दी थी. तरन ने बताया कि मोहित दो-तीन दिन के लिए घर आया था और वह बृहस्पतिवार की शाम को इटावा रुककर जाने की बात कह कर घर से निकला था.

थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि शनिवार की शाम पोस्टमार्टम कराने के बाद शव उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है और अभी तक मृतक के परिवार की ओर से उन्हें कोई तहरीर और वीडियो उपलब्ध नहीं कराया गया है. इस मामले ने पिछले साल दिसंबर में बेंगलुरु में एक इंजीनियर अतुल सुभाष के खुदकुशी की घटना को ताजा कर दिया है.

उत्तर प्रदेश के रहने वाले 34 वर्षीय अतुल सुभाष ने दिसंबर में बेंगलुरु में अपनी पत्नी और उसके परिवार पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए आत्महत्या कर ली थी. उनका शव उनके घर पर फंदे से लटका मिला था और कमरे में ”जस्टिस इज ड्यू” (न्याय अभी बाकी है) लिखा एक पोस्टर लगा मिला था. सुभाष ने आत्महत्या से पहले इस कदम को उठाने की परिस्थितियों को समझाते हुए 80 मिनट से अधिक का एक वीडियो रिकॉर्ड किया था. सोशल मीडिया मंच पर वह वीडियो वायरल होने के बाद देशभर में सुभाष को न्याय दिलाने की मांग उठी थी.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleमाकपा ने मुर्शिदाबाद हिंसा की न्यायिक जांच की मांग की, शुभेंदु ने ‘बुलडोजर कार्रवाई’ के प्रति चेताया
Next Article मप्र के अस्पताल में बुजुर्ग को घसीटे जाने के मामले में डॉक्टर बर्खास्त, स्वास्थ्य अधिकारी निलंबित
atulpradhan
  • Website

Related Posts

Blog

मिलेट्स (Millets) और आयुर्वेद: दादी-नानी के नुस्खे या मॉडर्न सुपरफूड?

February 16, 2026
Blog

गणेश जी की विसर्जन विधि (मंत्रों सहित)

August 31, 2025
Blog

गणेश जी की आरती

August 31, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल के दाम 2.3 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए, सामान्य पेट्रोल स्थिर

March 20, 2026

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 से अवैध धर्मांतरण पर सख्त नियंत्रण के साथ ही आस्था और सामाजिक समरसता को मिलेगा बल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 20, 2026

भोरमदेव महोत्सव में छाई भिलाई की बेटी आद्या पांडे, भरतनाट्यम प्रस्तुति से दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

March 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.