राष्ट्रवाणी, 01 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति विकास विभाग ने राज्यभर में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं। विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार कुल 33 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित कर नई पदस्थापना दी गई है।

जारी आदेश में मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) जनपद पंचायत, क्षेत्र संयोजक, सहायक आयुक्त एवं अन्य अधिकारियों को विभिन्न जिलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। स्थानांतरण सूची में बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, नारायणपुर, कांकेर, कोरबा, जशपुर, सरगुजा, सूरजपुर, गरियाबंद, बलरामपुर, बीजापुर, बिलासपुर सहित कई जिलों के अधिकारी शामिल हैं।

आदेश के अनुसार अधिकारियों को 15 दिनों के भीतर नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

प्रमुख तबादलों में अमजद जाफरी को गरियाबंद से नवा रायपुर स्थित आयुक्त कार्यालय, अमित भाटिया को जगदलपुर से ओरछा (नारायणपुर), संजय कुमार राय को रामानुजनगर से कोरबा, प्रांजल प्रजापति को मोहला से दंतेवाड़ा तथा केसरीलाल फाफा को दरभा से बीजापुर स्थानांतरित किया गया है।

विभागीय सूत्रों के अनुसार यह तबादला आदेश प्रशासनिक दृष्टिकोण से जारी किया गया है, जिससे मैदानी स्तर पर योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और प्रशासनिक कार्यों में गति लाई जा सके।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version