राष्ट्रवाणी: Ai+ ने अपने टीजर्स के बाद ऑफिशियली नया स्मार्टफोन Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में लॉन्च कर दिया है। आइए देखते हैं इसके फीचर्स। Ai+ Nova 2 Power 5G को लॉन्च कर दिया गया है।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Ai+ ने टीजर्स के बाद आखिरकार अपनी Nova 2 सीरीज में कंपनी का लेटेस्ट स्मार्टफोन Nova 2 Power 5G आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। इसमें पंच-होल के अंदर 13MP कैमरे के साथ 6.75-इंच का HD+ 120Hz LCD डिस्प्ले दिया गया है और ये 8GB तक रैम के साथ Dimensity 7100 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है।

ये फोन Android 16 पर बेस्ड NxtQuantum OS पर चलता है। इसमें 48MP का रियर कैमरा और 8MP का सेकेंडरी अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। फोन डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP65 रेटिंग मिली है।

इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Ai+ Nova 2 Power 5G ब्लू फ्यूजन, ब्लू गोल्ड फ्यूजन, डीप पर्पल, मिडनाइट ब्लैक और ओशन ग्रीन कलर्स में आता है। इसके 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 16,699 रुपये और 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये रखी गई है।

इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट पर 24 सितंबर को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। लॉन्च ऑफर के हिस्से के रूप में Ai+ Nova 2 Power 5G शुरुआती कीमत 15,999 रुपये में उपलब्ध होगा।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version