राष्ट्रवाणी: ऑडियो प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी Mivi अब स्मार्टफोन मार्केट में कदम रखने जा रही है। कंपनी का पहला स्मार्टफोन Mivi One 5G भारत में 24 सितंबर को लॉन्च होगा। Mivi One 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Mivi One 5G का अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होना कन्फर्म हो गया है और ये फ्लिपकार्ट के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। अपनी पहली एंट्री से पहले ब्रांड इस अपकमिंग हैंडसेट के मेन फीचर्स टीज कर रहा है।
लेटेस्ट टीजर्स में इसके कैमरा स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया गया है। कंपनी ने एक डेडिकेटेड पोस्ट-परचेज कस्टमर केयर प्रोग्राम को भी आउटलाइन किया है। Mivi One 5G में क्वालकॉम का Snapdragon 5G चिपसेट मिलना कन्फर्म है।
इसे तीन कलर ऑप्शन्स में लॉन्च किया जाएगा। X पर Mivi द्वारा शेयर किए गए लेटेस्ट टीजर्स से कन्फर्म होता है कि Mivi One 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। सेकेंडरी सेंसर को लेकर डिटेल्स अभी सामने नहीं आई हैं।
Mivi ने One 5G के लिए अपने ‘Mivi Care+’ आफ्टर-सेल्स प्रोग्राम का भी खुलासा किया है। इस आफ्टर-सेल्स सर्विस पैकेज में कॉम्प्लिमेंट्री एक साल की स्टैंडर्ड वारंटी शामिल है। ब्रांड का दावा है कि वह भारत में 500 से ज्यादा ऑथराइज्ड सर्विस हब्स पर अपनी सर्विसेज देगा।
कंपनी आने वाले इस फोन के लिए सात दिन की रिप्लेसमेंट पॉलिसी का वादा भी कर रही है। A dual camera with main character energy, catching everything you’d otherwise miss. #MiviOne5G ब्रांड का कहना है कि ग्राहक एक डेडिकेटेड ‘Mivi Care+’ मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए डिजिटल सर्विस को ट्रैक कर सकेंगे।
कंपनी का दावा है कि ये 19,000 से ज्यादा पिन कोड्स में Mivi One 5G स्मार्टफोन्स के लिए फ्री डोरस्टेप सर्विस पिकअप और रिटर्न डिलीवरी की सुविधा देगी। Mivi One 5G को भारत में 24 सितंबर को लॉन्च किया जाना तय है। इसे एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट के जरिए बेचा जाएगा और इस ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर डिवाइस के लिए एक डेडिकेटेड लैंडिंग पेज फिलहाल लाइव है।
इसे बरगंडी, ब्लू और ग्रीन कलर ऑप्शन्स में रिलीज किया जाएगा। ये आउट-ऑफ-द-बॉक्स Android 16 के साथ आएगा। Mivi One 5G को क्वालकॉम का Snapdragon 5G चिपसेट पावर देगा, हालांकि प्रोसेसर के सटीक वेरिएंट की घोषणा होना अभी बाकी है।
इसे 15,000 रुपये के प्राइस पॉइंट पर लॉन्च किए जाने की संभावना है। Mivi One 5G, Mivi ब्रांड का पहला स्मार्टफोन है। कंपनी पहले से ही इयरफोन्स, साउंडबार्स और दूसरे ऑडियो प्रोडक्ट्स ऑफर करती है।
