राष्ट्रवाणी: दूरदर्शन (Doordarshan) पर 80s के दौर में एक कॉमेडी शो (Cult Comedy Show) आया था जिसने पूरे देश को हंसने पर मजबूर कर दिया था। 80s में घर-घर में छा गया था दूरदर्शन का कॉमेडी शो 13 एपिसोड के साथ बना था टीवी का सबसे हिट शो कल्ट शो को IMDb से मिली है 8.7 की धांसू रेटिंग एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।

80s का दौर दूरदर्शन (Doordarshan) के लिए गोल्डन पीरियड था। इस दौर में कई शोज आए जिन्होंने दर्शकों को टीवी के सामने बैठने पर मजबूर कर दिया। कुछ शोज समाज का आईना दिखातीं तो किसी में ड्रामा और थ्रिल देखने को मिलता।

इसी दौर में एक कॉमेडी शो (Comedy Show) ने धमाल मचा दिया था। 80s के मिड में आया यह शो प्रोग्रेसिव माइंडसेट को दिखाता है। शुरू में इस शो के सिर्फ 13 एपिसोड आए थे और यह इतना हिट हुआ था कि न केवल मेकर्स को दूसरा सीजन लाना पड़ा, बल्कि इस शो से इंस्पायर्ड एक और कॉमेडी शो ‘देख भाई देख’ (Dekh Bhai Dekh) भी बनाना पड़ा।

इस कॉमेडी शो में दिग्गज अभिनेत्री रत्ना पाठक शाह (Ratna Pathak Shah) और उनकी बहन सुप्रिया पाठक (Supriya Pathak) मुख्य भूमिका में थीं। एक बार रत्ना ने कहा था कि शो ने उनका करियर बचा लिया था। यह शो कोई और नहीं, बल्कि 1985 में आया ‘इधर उधर’ (Idhar Udhar Show) है।

‘इधर उधर’ शो आनंद महेंद्रू ने डायरेक्ट किया था। इस शो को 1977 में आए अमेरिकन शो ‘थ्रीज कंपनी’ (Three’s Company) से प्रेरित बताया जाता है। शो की कहानी दो बहनों सुनीता (रत्ना पाठक) और पूनम (सुप्रिया पाठक) की है जो पारसी महिला मिसेज ब्रेगेंजा के घर पर किराये पर रहती हैं।

जब मिसेज ब्रेगेंजा ऑस्ट्रेलिया अपनी बेटी के पास चली जाती है तो दोनों बहनें काम से बचने के लिए अखबार में दो पेइंग गेस्ट के लिए विज्ञापन देती हैं और रिक्वायरमेंट थी- डैशिंग और गुड सेंस ऑफ ह्यूमर वाले पेइंग गेस्ट की। इसके बाद उनके 2 BHK अपार्टमेंट में एक स्ट्रगलिंग एक्टर कुमार (रवि बिस्वानी) और सुधीर (लिलीपुट) रहने आते हैं और फिर शुरू किराये के घर में लगता है कॉमेडी का असली तड़का।

दूरदर्शन पर जब यह शो आया तो यह घर-घर में छा गया। समय से आगे की सोच रखने वाले इस शो को लोगों ने पसंद किया। जब शो सुपरहिट हुआ तो इसका दूसरा सीजन भी आया और उसने भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई।

इस शो को IMDb से 8.7 रेटिंग मिली है। यह 80s ही नहीं, टेलीविजन के इतिहास के सबसे बेस्ट कॉमेडी शोज में से एक है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version