मुंबई. शिवसेना विधायक नीलेश राणे और शिवसेना (उबाठा) विधायक आदित्य ठाकरे के बीच सोमवार को महाराष्ट्र विधानसभा में उस समय तीखी बहस हो गई जब आदित्य ने राणे के सहयोगियों संजय गायकवाड़ और संजय शिरसाट के लिए परोक्ष रूप से “चड्ढी बनियान” गिरोह शब्द का इस्तेमाल किया.

हाल में एक वीडियो में बुलढाणा से शिवसेना विधायक गायकवाड़ को बनियान और तौलिया पहने हुए, एक कैंटीन कर्मचारी पर बासी दाल परोसने का आरोप लगाते हुए घूंसा मारते हुए देखा गया था, जबकि मंत्री संजय शिरसाट को एक बिस्तर पर एक बैग के पास आराम करते हुए देखा गया था, जिसके बारे में आदित्य ठाकरे की पार्टी ने दावा किया था कि उसमें नोटों के बंडल थे.

वर्ली से विधायक आदित्य ठाकरे ने विधानसभा में कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से सहानुभूति है क्योंकि उन्हें अपने “चड्ढी बनियान गिरोह” के सहयोगियों से निपटना पड़ रहा है. आदित्य ने कहा, “वे जो चाहें करते हैं क्योंकि उन्हें डर नहीं है.” जवाब में, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के कुडाल से विधायक नीलेश राणे ने आदित्य को उन सभी के नाम लेने की चुनौती दी, जिन्हें उन्होंने “चड्ढी बनियान गिरोह” कहा. राणे ने आदित्य ठाकरे की टिप्पणी को कार्यवाही से हटाने की मांग करते हुए कहा, “कोई सिफ.र् आलोचना करने के लिए ऐसी टिप्पणी कैसे कर सकता है? अगर हिम्मत है तो नाम लीजिए.”

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version