ठाणे: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैचों पर सट्टा लगाने के आरोप में पुलिस ने नवी मुंबई से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 26 मार्च को सानपाड़ा स्थित एक आवासीय परिसर में छापा मारा, जहां आरोपियों को आॅनलाइन सट्टेबाजी ंिसडिकेट संचालित करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

पुलिस निरीक्षक नीरज चौधरी ने बताया कि आरोपियों की पहचान शंकर सुरेश कोटेकर (35), संदीप नारायण देवगड़े (35) और भारत मुरलीधर रूडे (20) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने छापेमारी में 2.66 लाख रुपये मूल्य के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं और आरोपियों के खिलाफ ‘महाराष्ट्र जुआ रोकथाम अधिनियम’ तथा ‘सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम’ के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि सट्टेबाजी रैकेट में शामिल अन्य लोगों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version