राष्ट्रवाणी: गणेश चतुर्थी पर पिछले 45 सालों से हिंदी सिनेमा का एक यादगार गीत लगातार बजता हुआ आ रहा है। गणेश चतुर्थी का गाना (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट) एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भगवान गणेश को समर्पित गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) का पावन पर्व 14 सितंबर यानी सोमवार से शुरू होने जा रहा है।

लंबे अरसे से इस खास धार्मिक फेस्टिवल को मनाया जा रहा है और इस फेस्टिव सीजन के जश्न का दोगुना आनंद कई ऐसे गीतों के जरिए मिलता है, जो गणपति बप्पा का गुणगान करते हैं। इस आधार पर आज हम आपको गणेश चतुर्थी स्पेशल एक ऐसे गाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे 45 साल पहले रिलीज किया गया था।

आइए जानते हैं कि वह कौन सा सॉन्ग है। गणेश चतुर्थी को जहन में रखते हुए हिंदी सिनेमा के इतिहास में कई गणपति बप्पा स्पेशल सॉन्ग्स सुनने को मिल जाते हैं। इसी आधार पर 45 साल पहले एक ऐसा ही गाना गाया था, जिसके बिना गणेश चतुर्थी का जश्न अधूरा माना जाता है।

इस गीत का टाइटल है- देवा हो देवा गणपति देवा… (Deva Ho Deva Ganpati Deva)। ये गाना अभिनेता अमजद खान की मल्टी स्टारर फिल्म हम से बढ़कर कौन से नाता रखता है। साल 1981 में फिल्म हम से बढ़कर कौन को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था, जिसका निर्देशन मशहूर निर्देशक दीपक बाहरी ने किया था।

इस फिल्म का देवा हो देवा गणपति देवा… सबसे अधिक लोकप्रिय हुआ और 80 के दशक में एक धार्मिक सॉन्ग के तौर पर इसे खूब सुना गया। यही कारण है कि पिछले 45 सालों से देवा हो देवा गणपति देवा… हर गणेश चुतर्थी पर जमकर धूम मचाता हुआ और डीजे पर बजता हुआ सुनाई देता है। आपको ये जानकार हैरानी होगी कि अमजद खान, मिथुन चक्रवर्ती, डैनी डेन्जोंगपा, रंजीता कौर और नीता मेहता जैसे कलाकारों पर फिल्माया गया ये गीत फिल्म से ज्यादा हिट रहा था।

फिल्म हम से बढ़कर कौन का देवा हो देवा गणपति देवा… गाना इस वजह से भी याद किया जाता है कि इस एक सॉन्ग के लिए इंडस्ट्री के 6 महान गायकों ने मिलकर सुरों का महासंग्राम छेड़ा था। उन गायको में मोहम्मद रफी, आशा भोसले, शैलैंद्र सिंह, भूपेंद्र, रामलक्ष्मण और सपना चक्रवर्ती के नाम शामिल रहे।

इन सभी सिंगर्स की मधुर आवाज के दम पर ये गीत अब तक अमर है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version