राष्ट्रवाणी: Online Fraud : रायपुर. कहते हैं न डिजिटल दुनिया में जो चीज जैसी दिखती है, जरूरी नहीं की वह वैसी ही हो. सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन के झांसे में आकर राजधानी रायपुर के कॉन्ट्रेक्टर ने महनत की कमाई के 23 लाख 50 हजार रुपए गंवा दिए. मुनाफा वापस मांगने पर ठेकेदार को ठगी होने का अहसास हुआ, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है. मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, अमलीडीह के शिवम विहार निवासी समीर सिंह ठेकेदारी का काम करते हैं. उन्होंने पुलिस में दी शिकायत के मुताबिक ठेकेदार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक (Facebook) पर ECN Trading से जुड़ा एक विज्ञापन देखा, जिसमें ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए मोटा मुनाफा का दावा किया गया था. विज्ञापन में दिए मोबाइल नंबर पर कॉल करने के बाद आरोपियों ने समीर सिंह को ट्रेडिंग से जुड़ी जानकारी दी. उनसे कहा गया कि 20 हजार रुपये निवेश करने पर हर दिन लगभग 5 हजार रुपये का रिटर्न मिल सकता है. मोटा मुनाफा का लालच देकर आरोपियों ने झांस में ले लिया. शुरुआत में समीर सिंह को रजिस्ट्रेशन के लिए पैसे मांग गए. फिर निवेश के नाम पर अलग-अलग चरणों में पैसे ट्रांसफर करने की बात कही गई. बताए गए बैंक खातों में तीन महीने तक पैसों के ट्रांजेक्शन का सिलसिला जारी रहा. इस तरह अलग-अलग चरणों में कुल 23 लाख 50 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए गए. इतनी भारी रकम इंवेट्स करने के बाद समीर अपने मुनाफे का इंतजार करने लगे. जब समीर सिंह ने कंपनी कर्चारियों से मुनाफा मांगा तो वह बहाने देने लगे. टाल-मटोल का खेल जारी रहा. काफी इंताजर के बावजूद रकम वापस नहीं मिली तो ठगी का अहसास हुआ. इसके बाद न्यू राजेंद्र नगर पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जिन खातों में पैसे ट्रांसफर किए गए और आरोपियों द्वारा इस्तेमाल मोबाइल नंबर की गहन पड़ताल की जा रही है.
Trending
- बिहान की सोलर दीदियों ने बढ़ाया आत्मनिर्भरता की ओर कदम—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- बेल्ट-कड़े से IPS के बेटे की पिटाई का मामला, दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में निकाला जुलूस – राष्ट्रवाणी
- आखिरकार शुरू हुआ राजधानी के जर्जर भवनों को ढहाने का सिलसिला, सदर बाजार में चला निगम का जेसीबी… – राष्ट्रवाणी
- मुंगेली में एक दशक से जारी हरियाली की मुहिम: स्टार्स ऑफ टुमॉरो के ‘हरियर मुंगेली-सुघ्घर मुंगेली’ अभियान का 10वां वर्ष संपन्न, इस साल 11 चरणों में रोपे 380 पौधे – राष्ट्रवाणी
- बारिश के बीच LT लाइन में शॉर्ट सर्किट के बाद ताबड़तोड़ धमाके: 25 मिनट तक निकलती रहीं चिंगारियां, मौके पर मचा हड़कंप, देखें VIDEO – राष्ट्रवाणी
- Online Fraud : ऑनलाइन ट्रेडिंग से रोजाना 5 हजार कमाने का लालच ठेकेदार को पड़ा भारी, शातिरों ने 23.50 लाख का लगाया चूना – राष्ट्रवाणी
- स्टॉप डैम में मछली पकड़ना पड़ा भारी: पैर फिसलने से डूबा भांजा, बचाने कूदे मामा की भी मौत, परिवार में पसरा मातम – राष्ट्रवाणी
- रायपुर में आयोजित हुआ ‘प्रवासी छत्तीसगढ़िया संवाद’, अटलांटा वाले 36गढ़ियाअमेरिकन नीरज शर्मा रहे मुख्य वक्ता – राष्ट्रवाणी
