राष्ट्रवाणी: मनोज यादव, कोरबा। बारिश के बीच कोरबा के रामपुर हाउसिंग बोर्ड इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ट्रांसफार्मर से निकली LT लाइन में अचानक भीषण शॉर्ट सर्किट हो गया। करीब 20 से 25 मिनट तक तारों से लगातार चिंगारियां निकलती रहीं और पटाखे जैसे धमाके होते रहे।

घटना का VIDEO भी सामने आया है, जो की तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, घटना के बाद दहशत में लोगों ने अपने-अपने घरों के मेन स्विच बंद कर दिए। इस दौरान पूरी कॉलोनी की बिजली गुल हो गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली की इस समस्या के चलते कई घरों के बिजली उपकरण भी फुंक गए हैं। अंधेरा होने के बाद लोगों को सांप-बिच्छू का डर भी सताने लगा है। बारिश के बीच बिजली गुल होने से कॉलोनीवासियों की परेशानी और बढ़ गई है।

इधर, मुड़ापार और अमरैयापारा इलाके में भी बिजली की आंख-मिचौली जारी है। लगातार बिजली की समस्या से लोगों में बिजली विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version