नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफी जीतने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की सराहना करते हुए कहा कि खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है. भारत ने कप्तान रोहित शर्मा (76 रन) अर्धशतक से रविवार को दुबई में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफी 2025 अपने नाम की. यह टीम का तीसरा चैंपियन्स ट्रॉफी खिताब है.

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”एक असाधारण मुकाबला और एक असाधारण नतीजा. आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफी घर लाने के लिए हमें अपनी क्रिकेट टीम पर गर्व है. ” उन्होंने कहा, ”खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है. शानदार हरफनमौला प्रदर्शन के लिए हमारी टीम को बधाई. ”

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version