नयी दिल्ली. आमिर खान अभिनीत फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ ने दो दिनों में दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये की  माई की है. दिव्य निधि शर्मा द्वारा लिखित यह फिल्म शुक्रवार को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई. आर एस प्रसन्ना द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण आमिर खान ने अपर्णा पुरोहित और रवि भागचंदका के साथ मिलकर किया है.

फिल्मों की कमाई का आकलन करने वाली वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने दो दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 30.9 करोड़ रुपये की कमाई की है. फिल्म में आमिर खान बास्केटबॉल के एक कोच की भूमिका में हैं, जो दस दिव्यांग बच्चों को मार्गदर्शन देते हैं.
आमिर खान के साथ फिल्म में आरूष दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, संवित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शहानी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर ने भी अभिनय किया है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version