राष्ट्रवाणी: आमिर खान के भांजे और एक्टर इमरान खान (Imran Khan) 10 अक्टूबर को CJP Protest में शामिल हुए जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया। हिरासत में एक्टर इमरान खान। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम सीजेपी प्रोटेस्ट में शामिल हुए इमरान खान एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।
चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) के इस्तीफे की मांग के चलते कॉकरेच जनता पार्टी (CJP) ने 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर में प्रदर्शन का आह्वान किया था। देशभर में प्रोटेस्ट हो रहे हैं और प्रोटेस्टर्स को हिरासत में लिया जा रहा है। इमरान खान (Imran Khan) को भी हिरासत में ले लिया गया है।
दरअसल, सोशल मीडिया पर कई वीडियोज सामने आए हैं, जिसमें आमिर खान के भांजे और एक्टर इमरान खान को पुलिस वैन में बैठाया जा रहा है। वह सीजेपी प्रोटेस्ट में शामिल हुए थे। एक वीडियो में इमरान को पुलिस वैन में डाल रही है।
इस दौरान एक्टर पूछ रहे हैं कि आखिर उन्होंने किया क्या है? इमरान खान के साथ एक्ट्रेस जैन मैरी को भी हिरासत में लिया गया है। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियोज शेयर किए हैं जिनमें से एक वीडियो में वह इमरान के साथ पुलिस वैन में दिख रही हैं।
इस दौरान वह इमरान से पूछती हैं, “आप कभी जेल गए हो?” इस पर इमरान कहते हैं, ” तो नहीं, लेकिन शायद एक बार तो जाना ही है।” A post shared by Zayn Khan (@zaynmarie) इमरान खान ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पुलिस वैन से अपनी एक सेल्फी भी शेयर की है। इस तस्वीर के साथ एक्टर ने कैप्शन में लिखा है, “लगता है मैं ड्राइव पर जा रहा हूं।” सैयामी खेर समेत कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज और फैंस उनके पोस्ट पर रिएक्शन दे रहे हैं।
A post shared by Imran Khan (@imrankhan) इमरान खान के साथ उनकी गर्लफ्रेंड लेखा वॉशिंगटन को भी हिरासत में लिया गया है। उन्होंने एक्टर के साथ इंस्टाग्राम स्टोरी एक सेल्फी भी शेयर की है, जिसके साथ लिखा है, “रोमांस हो तो ऐसी।” देशभर में चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जा रही है।
इसकी वजह वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल इंटेंसिव रिविजन’ (SIR) में कथित गड़बड़ियों का आरोप है।

