अयोध्या. उत्तर प्रदेश में आंबेडकर नगर जिले के अकबरपुर कस्बे में मंगलवार को एक पादरी को उपचार की आड़ में धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार, पादरी प्रमोद कुमार पर उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है.

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के सदस्यों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि ‘बिलियर्ड्स चर्च इंडिया’ में हिंदू पुरुषों और महिलाओं का ईसाई बनाया जा रहा है. दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि रविवार को 200 से ज़्यादा लोग इलाज के लिए चर्च में इकट्ठा हुए थे और कार्यक्रम के दौरान, कथित तौर पर उनसे ईसाई परंपराओं के अनुसार प्रार्थना करवाई गई. पादरी पर उपस्थित लोगों से पारंपरिक हिंदू देवी-देवताओं पर से अपनी आस्था त्यागने का आग्रह करने का आरोप है.

पुलिस ने बताया कि शिकायत के बाद, एक पुलिस दल चर्च परिसर पहुंचा, जहां हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने कथित धर्मांतरण पर चिंता जताई. अकबरपुर कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) श्रीनिवास पांडे ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद आरोपी पादरी प्रमोद कुमार को गिरफ्तार कर विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया गया है तथा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version