हमीरपुर. पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को आरोप लगाया कि पाकिस्तान और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आतंकवाद पर ”एक ही सुर” में बोल रहे हैं. हमीरपुर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद ने कहा कि खरगे को बताना चाहिए कि ऐसी क्या मजबूरी है कि कांग्रेस को ”पाकिस्तान की भाषा” बोलनी पड़ रही है.

ठाकुर ने कहा, ”आतंकवाद पर पाकिस्तान और कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एक ही सुर में बोल रहे हैं. यह देश के लिए हानिकारक है. यह पहली बार नहीं है कि कांग्रेस और पाकिस्तान के बोल एक जैसे हों.” ठाकुर ने कहा कि भारत के लोगों का खून बहा है, लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगी पाकिस्तान के सुर में सुर मिला रहे हैं.

उन्होंने लोगों से बुधवार को 200 से अधिक जिलों में होने वाली ‘मॉक ड्रिल’ में भाग लेने की अपील की. भाजपा नेता ने कहा कि अगर युद्ध जैसी स्थिति बनती है तो जनता जितनी जागरूक होगी, उतना ही अच्छा होगा. पहलगाम हमले से कुछ दिन पहले प्रतिकूल खुफिया जानकारी के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जम्मू कश्मीर की यात्रा रद्द किए जाने का आरोप लगाने के लिए खरगे की आलोचना करते हुए भाजपा ने कहा कि पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के समय कांग्रेस अध्यक्ष ने गैरजिम्मेदाराना टिप्पणी की है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version