नयी दिल्ली. भारत सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान के साथ तब तक कोई बातचीत नहीं करेगा, जब तक कि आतंकवाद के संबंध में नयी दिल्ली की चिंताओं का समाधान नहीं हो जाता और संधि को पूरी तरह से नया रूप नहीं दे दिया जाता. सूत्रों ने यह जानकारी दी. सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तान के जल संसाधन सचिव सैयद अली मुर्तजा ने कई बार भारत से सिंधु जल संधि को स्थगित करने के निर्णय पर पुर्निवचार करने का आग्रह किया है. सूत्रों के मुताबिक, अपनी भारतीय समकक्ष देबाश्री मुखर्जी को लिखे कई पत्रों में मुर्तजा ने बार-बार अपनी सरकार की ओर से नयी दिल्ली द्वारा उठाई गई विशिष्ट आपत्तियों पर चर्चा करने की इच्छा व्यक्त की है.

सूत्रों ने बताया कि भारत ने पाकिस्तान के किसी भी पत्र का जवाब नहीं दिया है. भारत का कहना है कि जब तक आतंकवाद के संबंध में नयी दिल्ली की चिंताओं का समाधान नहीं हो जाता और संधि को पूरी तरह से नया रूप नहीं दे दिया जाता, तब तक वह पड़ोसी देश के साथ किसी भी तरह से बातचीत नहीं करेगा. भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद 1960 की सिंधु जल संधि को स्थगित कर दिया था. इस हमले में 26 लोग मारे गए थे. मुखर्जी ने आधिकारिक तौर पर पाकिस्तान को इस फैसले से अवगत कराया था.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version