मुंबई. ”भारत की खोज” और ”वागले की दुनिया” जैसे टीवी शो और ”3 ईिडयट्स” जैसी फिल्मों में अपने अभिनय की छाप छोड़ने वाले बुजुर्ग अभिनेता अच्युत पोद्दार का सोमवार को यहां एक अस्पताल में निधन हो गया. वह 90 साल के थे. अभिनेता अच्युत पोद्दार को कल शाम करीब चार बजे जुपिटर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. एक सूत्र ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

पोद्दार ने ”दबंग 2” और ”फेरारी की सवारी” जैसी प्रतिष्ठित फिल्मों में सहायक लेकिन अविस्मरणीय भूमिकाएं निभाईं. राजकुमार हिरानी की ”3 ईिडयट्स” (2019) में एक प्रोफेसर की उनकी संक्षिप्त भूमिका और उनका संवाद ”कहना क्या चाहते हो” आमिर खान अभिनीत फिल्म के प्रशंसकों के पसंदीदा क्षणों में से एक बन गया और मीम्स के माध्यम से इसे कई बार दोहराया गया है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version