लखनऊ. बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली में स्थित घर के बाहर गोलीबारी करने के आरोपी रोहित गोदारा-गोल्डी बरार गिरोह के दो सक्रिय सदस्य बुधवार को गाजियाबाद में उत्तर प्रदेश विशेष कार्यबल (एसटीएफ) और दिल्ली पुलिस की अपराध जांच इकाई से हुई मुठभेड़ में घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया. दोनों की मौत हो गई है.

बारह सितंबर को अज्ञात हमलावरों ने दिशा पाटनी के घर के बाहर कई गोलियां चलाई थीं जिससे इलाके में दहशत फैल गई थी. इस सिलसिले में बरेली कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया था. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे.

अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) अमिताभ यश ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की, खुफिया जानकारी जुटाई और पड़ोसी राज्यों के रिकॉर्ड का मिलान किया, जिससे शूटरों की पहचान रोहतक के निवासी रविंद्र और सोनीपत में स्थित इंडियन कॉलोनी के निवासी अरुण के रूप में हुई.

उन्होंने बताया कि बुधवार को एसटीएफ की नोएडा इकाई और दिल्ली पुलिस की एक संयुक्त टीम ने गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी में रविंद्र और अरुण को रोका, इसके बाद हुई मुठभेड़ में दोनों आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया. दोनों की मौत हो गई है. यश ने बताया कि रविंद्र और अरुण दोनों रोहित गोदारा-गोल्डी बराड़ गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं. रविंद्र का आपराधिक इतिहास रहा है और वह पहले भी कई मामलों में शामिल रहा है. उन्होंने बताया कि मौके से पिस्तौल और बड़ी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए हैं.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version