राष्ट्रवाणी: CG Suicide News : प्रतीक शर्मा, लोरमी. मुंगेली जिले के कोदवाबानी गांव में शुक्रवार को खेते के पास पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ शव मिला. मृतक की पहचान 44 वर्षीय शिवकुमार उर्फ पवन के रूप में हुई है. हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. लालपुर थाना क्षेत्र की घटना है. जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह जब किसान घटनास्थल से गुजर रहे थे, इस बीच उनकी नजर पेड़ पर लटके हुए शव पर पड़ी. सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. वहीं फोरेंसिंक टीम को भी बुला लिया गया. घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किया गया. शव को फंदे से उतारकर पंचानामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मृतक के फटे हुए कपड़े और हाथ पर बंधी पट्टी से मामला संदिग्ध हो गया है. परिजनों और ग्रामीणों से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है. क्या आरोपी किसी चीज को लेकर परेशान था या फिर पारिवारिक विवाद में उसने यह आत्मघाती कदम उठाया. पुलिस आत्महत्या के साथ हत्या के एंगल से भी जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में नया खुलासा हो सकता है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version